एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021: धनतेरस पर कुबेर भगवान की पूजा, जीवन में लाती है सुख-समृद्धि

हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी. धनतेरस के दिन से दिवाली की शुरुआत हो जाती है. 5 दिन तक चलने वाला दिवाली का पर्व धनतेरस के दिन से ही शुरू होता है.

Kuber Upaye On Dhanteras 2021 Date: हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021 (dhanteras on 2nd november) को मनाई जाएगी. धनतेरस (dhanteras) के दिन से दिवाली (diwali) की शुरुआत हो जाती है. 5 दिन तक चलने वाला दिवाली का पर्व धनतेरस के दिन से ही शुरू होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन पूजा-अर्चना करने से धन-समृद्धि मिलती है. कहते हैं इस दिन भगवान धनवंतरि (bhagwan dhanvantri) का जन्म हुआ था, इसी कारण धनतेरस के दिन धनवंतरि की पूजा की जाती है. इसे धनवंतरि जयंती (dhanvantari jayanti) और धन त्रयोदशी (dhan trodashi) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन धन के स्वामी कुबेर (swami kuber) की पूजा करने का भी विशेष महत्व है. कुबेर को धन का देवता माना जाता है. माना जाता है कि वे धन और संपत्ति की रक्षा करते हैं, इसलिए भक्त धन, वैभव और सुख-समृद्धि के लिए इनकी पूजा-अर्चना करते हैं. मन से की गई प्रार्थना का कुबेर जरूर स्वीकार करते हैं और धन वृद्धि का आर्शीवाद देते हैं. तो आइए जानते हैं धन के स्वामी कुबेर को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है.

देवता कुबेर को करें प्रसन्न
वैसे तो देवता कुबेर को भगवान शिव (lord shiva) का द्वारपाल भी कहा जाता है. वैसे तो कुबेर रावण के सौतेले भाई हैं, लेकिन अपने ब्राह्मण गुण के कारण ही उन्हें धन का देवता बनाया गया है. धनतेरस के दिन धनवंतरि पूजा और लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ धन के देवता कुबेर की पूजा करने से विशेष लाभ होता है. 

इस मंत्र के जप से होगा लाभ (mantra for kuber)
ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नमः इस मंत्र का लगातार जप करना चाहिए. इस मंत्र का जप सुबह-शाम एक माला लेकर करें. एक माला में 108 मोती होते हैं, तो आपको एक बार में 108 बार यानि एक माला का जाप करना है. इसके साथ ही मंत्र का जाप समाप्त होते ही हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें. आपको धन लाभ बहुत ही जल्द होने लगेगा.

रात को जलाएं दीपक 
पुराणों के अनुसार कुबेर भी भगवान शिव के आगे दीपक जलाने से कुबेर देवता बने थे. इसलिए आप भी रात को भगवान शिव के आगे दीपक जलाएं. ऐसा करने पर कुबेर देवता विशेष ध्यान देते हैं. 

कुबरे देवता की मूर्ति लगाएं
घर में कुबेर देवता की मूर्ति या तस्वीर रखना लाभदायक माना जाता है. यदि आपके घर में धन नहीं आ रहा या धन रुक नहीं रहा तो घर में कुबेर देवता की मूर्ति रखने से लाभ होगा. घर में उत्तर दिशा में कुबेर देवता की स्थापना करें इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा.

तिजोरी में रखें कुबेर देवता
घर में जिस जगह पर धन रखा जाता है या फिर तिजोरी में धन के देवता कुबेर को जरूर रखना चाहिए. पुराणों में कुबेर जी को कोषाध्यक्ष बताया गया है. पहले मंदिरों के बाहर कुबेर की मूर्तियां लगाई जाती थीं, क्योंकि धन की रक्षा कुबेर ही करते हैं इसलिए घर का सारा धन कुबेर के समक्ष रख दिया जाता है.

दिवाली पर कराएं गुप्त पूजा
ज्योतिषियों के अनुसार कुछ लोग दिवाली के दिन कुबेर देव की गुप्त पूजा करवाते हैं. गुप्त मतलब ऐसा नहीं होता कि छुपी हुई पूजा होती है. बस, इस पूजा के बारे में सबको नहीं बताया जाता. यह पूजा सही मंत्रों के जाप से सही पंडित द्वारा कर दी जाए, तो उस घर में इस पूजा का असर जरूर दिखता है और विशेष लाभ होता है.

Dhanteras 2021: धनतेरस पर बर्तन खरीदना और दीया जलाना क्यों माना जाता है शुभ, जानें कारण

Dhanteras 2021: धनतेरस पर क्यों की जाती है धनवंतरि की पूजा, जानें इससे जुड़ी कथा, शुभ मुहूर्त और महत्व

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget