एक्सप्लोरर

Dev Uthani Ekadashi 2023 Date: देवउठनी एकादशी से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, कब है ये एकादशी नोट कर लें डेट

Dev Uthani Ekadashi 2023 Date: साल 2023 में अधिकमास होने की वजह से चातुर्मास 5 महीने का है. ऐसे में इस साल देवउठनी एकादशी कब है आइए जानते हैं इसकी डेट, मुहूर्त और कब से शुरू होंगे मांगलिक कार्य.

Dev Uthani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. साल में कुल 24 एकादशी होती है. वैसे तो सभी एकादशी का अपना महत्व है लेकिन देवउठनी एकादशी सबसे खास मानी गई है. इस दिन चातुर्मास समाप्त होता है और श्रीहरि विष्णु योग निद्रा से जागते हैं.

देवउठनी एकादशी से ही समस्त मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. साल 2023 में अधिकमास होने की वजह से चातुर्मास 5 महीने का है. ऐसे में इस साल देवउठनी एकादशी कब है आइए जानते हैं इसकी डेट, मुहूर्त और कब से शुरू होंगे मांगलिक कार्य.

देवउठनी एकादशी 2023 डेट (Dev Uthani Ekadashi 2023 Date)

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 गुरुवार को है. इसे देवुत्थान एकादशी (Devuthhan Ekadashi 2023) और देव प्रबोधिनी (Prabodhini ekadashi) एकादशी भी कहते हैं. इस दिन श्रीहरि की विशेष पूजा की जाती है.

देवउठनी एकादशी 2023 मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर 2023 को रात 11 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 23 नवंबर 2023 को रात 09 बजकर 01 मिनट पर इसकी समाप्ति है.

  • पूजा समय - सुबह 06.50 - सुबह 08.09
  • रात्रि का मुहूर्त - शाम 05.25 - रात 08.46

देवउठनी एकादशी 2023 व्रत पारण समय (Dev Uthani Ekadashi 2023 Vrat Parana Time)

देवउठनी एकादशी व्रत का पारण 24 नवंबर 2023, शुक्रवार को सुबह 06.51 से सुबह 08.57 मिनट तक कर लें. इस दिन द्वादशी तिथि रात 07.06 मिनट पर समाप्त होगी.

देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

देवउठनी एकादशी दिवाली के बाद आती है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दे‌वशयनी एकादशी से चार माह तक के लिए देवशयन काल में रहते हैं. इस दौरान सभी मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है. फिर देवउठनी एकादशी पर देवों जागने के बाद समस्त मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, यज्ञोपवित संस्कार आदि शुरू हो जाते है.

देवउठनी एकादशी महत्व (Dev Uthani Ekadashi Significance)

देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह भी होता है. इस दिन श्रीहरि के शालीग्राम स्वरूप का तुलसी माता से विवाह कराया जाता है. रात्रि में उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये, त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥ इस मंत्र तेज स्वर में उच्चारण करते हुए श्रीहरि को जगाया जाता है. कहते हैं जो लोग देवउठनी एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें सालभर की एकादशी का पुण्य मिल जाता है.

Motivational Quotes: बड़े से बड़ा विवाद खत्म कर सकती है आपकी एक आदत, रिश्तों में भी नहीं आती दरार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य
Sawan 2026 Date: 30 जुलाई से सावन का शुभारंभ, नोट कर लें 4 सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget