एक्सप्लोरर

Dadi-Nani Ki Baatein: आज एकादशी है चावल मत खाना, क्यों कहती है दादी-नानी

Dadi-Nani Ki Baatein: हिंदू धर्म में व्रत-पूजा के कई नियम हैं. इन्हीं में एक है एकादशी पर चावल का सेवन नहीं करना. दादी नानी भी एकादशी तिथि पर चावल खाने-पकाने से मना करती हैं, जानें क्या है इसका कारण.

Dadi-Nani Ki Baatein:  हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है. एकादशी तिथि के दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी हो जाता है. मान्यता है कि एकादशी के दिन किसी को भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप किसी कारण एकादशी का व्रत नहीं भी रखते हैं, तब भी चावल का सेवन वर्जित होता है.

घर के बड़े-बुजुर्ग या दादी-नानी भी एकादशी के दिन चावल खाने या फिर पकाने से मना करती हैं. शास्त्रों में भी इस तिथि पर चावल का सेवन वर्जित माना गया है. दादी-नानी की ये बातें आपको कुछ समय के लिए अटपटी या फिर मिथक लग सकती है. लेकिन शास्त्र और विज्ञान में इसके कारण और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है.

इसलिए अगर आप दादी-नानी की बताई बातों को फॉलो करेंगे तो सुखी रहेंगे और भविष्य में होनी वाली अशुभ घटना से बच जाएंगे. आइए जानते हैं आखिर क्यों दादी-नानी एकादशी के दिन चावल खाने से मना करती हैं.

एकादशी पर चावल का सेवन क्यों वर्जित

धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन चावल खाने वाले का अगल जन्म रेंगने वाले जीव के रूप में होता है. विष्णु पुराण में भी एकादशी पर चावल खाने की मनाही है. इसमें कहा गया है कि, एकादशी पर चावल खाने से पुण्य फल की प्राप्ति नहीं होत है. ऐसा इसलिए क्योंकि चावल को हविष्य अन्न यानी देवताओं का भोजन कहा जाता है. देवी-देवताओं के सम्मान के लिए शास्त्रों में एकादशी तिथि पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए.

क्या है वैज्ञानिक कारण

एकादशी के दिन लोग व्रत रखते हैं और धार्मिक गतिविधियों में लीन रहते हैं. विज्ञान के अनुसार चावल में पानी की मात्रा अधिक होती है. वहीं जल तत्व पर मन के कारक चंद्रमा का अधिक प्रभाव रहता है. ऐसे में मन के चंचल होने पर व्रत नियमों का पालन नहीं हो पाता और पूजा-अर्चना में ध्यान नहीं लग पाता. इसलिए भी एकादशी पर चावल का सेवन वर्जित होता है.

ये भी पढ़ें: Dadi-Nani Ki Baatein: महिलाओं को नहीं तोड़ना चाहिए नारियल, ऐसा क्यों कहती है दादी-नानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget