एक्सप्लोरर

बिना नारियल नहीं संपन्न होता कोई मंगल कार्य, लक्ष्मी का माना गया है स्वरूप, तीनों देव भी होते हैं विराजमान

कहा जाता है कि नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास होता है. यानि एक जगह पर अगर त्रिदेव कहीं विराजते हैं तो वो नारियल ही है. इसीलिए हर पूजा व शुभ कार्य में नारियल को शामिल किया जाता है

आपने अक्सर देखा होगा कि नारियल हर शुभ कार्य में जरुर इस्तेमाल किया जाता है. हिंदू धर्म में कोई व्रत, त्यौहार हो या फिर कोई विशेष धार्मिक पूजा. नारियल के बिना ये मंगल कार्य संपन्न होते ही नहीं है. लेकिन आखिरकार नारियल इतना पवित्र व पूजनीय क्यों है. क्यों बिना इसके कोई शुभ सिद्ध होता ही नहीं है.? इसका ज़िक्र भी शास्त्रों में मिलता है. 

त्रिदेव का होता है वास

कहा जाता है कि नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास होता है. यानि एक जगह पर अगर त्रिदेव कहीं विराजते हैं तो वो नारियल ही है. इसीलिए हर पूजा व शुभ कार्य में नारियल को शामिल किया जाता है ताकि हर कार्य में तीनों देवों का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सके. और वो कार्य सिद्ध हो सके. 

नारियल के साथ प्रकट हुए थे विष्णु

ऐसी भी मान्यता है कि जब भगवान विष्णु प्रकट हुए थे तो लक्ष्मी जी और कामधेनु के साथ साथ वो नारियल का पेड़ ही लेकर आए थे. इसीलिए भगवान विष्णु से भी नारियल को जोड़ा जाता है और उनकी हर पूजा में नारियल अवश्य रूप से शामिल होता है. खासतौर से नारियल को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना गया है. इसीलिए जिस घर में नारियल हो उस घर में माता लक्ष्मी साक्षात् विराजमान होती है. 

महिलाओं का नारियल तोड़ना माना गया वर्जित

हिंदू धर्म में एक परंपरा ये भी है कि किसी भी पूजा या शुभ कार्य में रखा गया नारियल बाद में तोड़कर प्रसाद के रूप में दिया जाता है. लेकिन खास बात ये है किमहिलाओं का नारियल तोड़ना वर्जित माना गया है. इसके पीछे कारण भी बताया जाता है. कहते हैं महिलाएं सृष्टि को आगे बढ़ाती है. और नारियल को भी बीज स्वरूप अंकित किया गया है. इसीलिए महिलाओं का नारियल तोड़ना शास्त्रों में निषेध है. किसी भी कार्य के बाद पुरुष ही नारियल तोड़ते हैं. 

नारियल के हैं अनेकों फायदे

नारियल केवल शुभ कार्यों में शामिल होने तक ही सीमित नहीं है. बल्कि इसके हर तरह के अनेकों फायदे हैं. नारियल का सेवन रोज़ाना किया जाए तो बालों से लेकर त्वचा तक को फायदा पहुंचाता है. खासतौर से बच्चों को नारियल पानी जरुर पिलाना चाहिए क्योंकि ये बच्चों में पानी की कमी कभी नहीं होने देता है. अगर कोई शारीरिक रूप से दुर्बल है तो उसे रोज़ाना इसे खाना चाहिए. कुछ ही समय में शारीरिक कमज़ोरी दूर हो जाती है. 

ये भी पढ़ें ः मंगलवार को सिंदूरी चोला चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं हनुमान, जानें क्या है इसके पीछे पौराणिक कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शिव की कृपा पाने का ये है सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शिव की कृपा पाने का ये है सही तरीका
Amarnath Yatra 2026: क्या है छड़ी मुबारक ? अमरनाथ यात्रा के अंतिम चरण की ये परंपरा शुरू, जानें महत्व
क्या है छड़ी मुबारक ? अमरनाथ यात्रा के अंतिम चरण की ये परंपरा शुरू, जानें महत्व
Sawan 2026 Live: सावन 30 या 31 जुलाई कब शुरू ? पहले दिन जलाभिषेक का मुहूर्त, विधि, भोग सारी अपडेट देखें
सावन 30 या 31 जुलाई कब शुरू ? पहले दिन जलाभिषेक का मुहूर्त, विधि सारी अपडेट देखें
Sawan 2026 First Day: सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget