एक्सप्लोरर

Chaitra Purnima: चैत्र मास की पूर्णिमा पर क्यों करें सत्य नारायण व्रत? जानिए धार्मिक महत्व

Chaitra Purnima: चैत्र पूर्णिमा का दिन सत्य नारायण व्रत के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. जानें पुराणों के अनुसार इस दिन व्रत, कथा, स्नान, दान और पूजन से कैसे मिलते हैं विष्णु कृपा और सौभाग्य के अद्भुत फल.

Chaitra Purnima Vrat: चैत्र मास की पूर्णिमा पर सत्य नारायण व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. चैत्र पूर्णिमा के दिन ही हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस तिथि पर सत्य नारायण व्रत और कथा भारतीय संस्कृति में शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माने जाते हैं. चाहे गृह प्रवेश हो, मंदिर का जिर्णोद्धार हो या गणेश स्थापना, सत्य नारायण भगवान की कथा का आयोजन शुभ फल देने वाला माना जाता है. लेकिन चैत्र मास की पूर्णिमा को इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है.

पुराणों में उल्लेख: चैत्री पूर्णिमा और सत्यनारायण व्रत
‘पुराणसमुच्चय’ ग्रंथ के अनुसार, प्रत्येक मास की पूर्णिमा को पूर्ण चन्द्रमा, प्रकाशक सूर्य और विष्णुरूप सत्य नारायण का पूजन करने से अत्यंत पुण्य फल की प्राप्ति होती है. विशेष रूप से चैत्र मास की पूर्णिमा, जिसे चैत्री पूर्णिमा भी कहा जाता है, अत्यंत फलदायी मानी गई है.

इस दिन चन्द्रमा की उदयकाल व्यापिनी तिथि को मान्यता दी जाती है और उसमें:

  • तीर्थ-स्नान
  • देव-पूजन
  • ब्राह्मण भोजन
  • दान-पुण्य
  • पुराण श्रवण

और सत्य नारायण कथा करने से जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और धर्म की वृद्धि होती है.

यदि पूर्णिमा तिथि में हो चित्रा नक्षत्र...
यदि इस दिन चित्रा नक्षत्र भी हो, तो विचित्र वस्त्रों का दान विशेष शुभ माना जाता है. इससे व्यक्ति को जीवन में सौंदर्य, ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

आज करें भगवान विष्णु की आराधना
चैत्र पूर्णिमा पर आप चाहें तो अपने घर पर ब्राह्मण को बुलाकर सत्य नारायण व्रत और कथा का आयोजन कर सकते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के नाम का जप करें–विशेषकर:

  • विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
  • मंदिर में दर्शन
  • दीपदान व दक्षिणा देना

यह सब करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और दिव्यता का संचार होता है. चैत्र मास की पूर्णिमा केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है. सत्य नारायण व्रत, दान-पुण्य और नाम स्मरण के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच
Masik Karthigai 2026: कृत्तिका नक्षत्र शुरू, आज शाम दीप जलाने की परंपरा क्यों?
Masik Karthigai 2026: आज 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget