एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में लहसुन क्यों नहीं खाते, खान-पान के मामले में किन बातों का रखते हैं ध्यान

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का व्रत करने वालों को 9 दिन तक भोजन के नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए. नवरात्रि के समय लहसुन-प्जाज खाना क्यों मना है, इस दौरान क्या खाए क्या नहीं यहां जानें.

Chaitra Navratri 2025: माता के भक्तों का प्रिय त्योहार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रहा है. नवरात्रि के नौ दिन तीन मूल गुणों तमस, राजस और सत्व के अनुसार अलग-अलग वर्गों में बाँटे जाते हैं. यही वजह है कि माता की कृपा पाने के लिए 9 दिन तक लोग पूरे विधि विधान से व्रत, पूजन करते हैं. मां दुर्गा की पूजा में नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है, नहीं तो पूजा व्यर्थ चली जाती है.

नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग सिर्फ फलाहार या व्रत के दौरान खाए जाने वाले अनाज का ही सेवन करते हैं लेकिन जो लोग व्रत नहीं रखते वे भी इन दिनों में मांस, मदिरा और प्याज-लहसुन आदि से दूर रहते हैं.जानें नवरात्रि में क्यों नहीं खाते लहसुन-प्याज.

नवरात्रि में कैसा भोजन करना चाहिए ?

शास्त्रों के अनुसार मनुष्य जैसा भोजन करता है उसका मन और मस्तिष्क उसी के अनुरूप कार्य करने लगता है. भोजन को तीन श्रेणीयों में विभाजित किया गया है, सबसे पहले सात्विक, फिर राजसिक और उसके बाद आता है तामसिक.

  • सात्विक-  संयम, मन की शांति और पवित्रता जैसे गुण
  • राजसिक- जुनून और खुशी जैसे गुण
  • तामसिक- अंहकार, क्रोध, और विनाश जैसे गुण

नवरात्रि में क्यों नहीं खाते लहसुन प्याज ?

लहसुन और प्याज तामसिक प्रवृत्ति वाले हैं. तामसिक भोजन जीवन में जड़ता, भ्रम भटकाव, क्रोध, वासना और अहंकार का भाव पैदा करता है. लहसुन प्याज का सेवन किया जाए तो नवरात्रि के 9 दिन व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर काबू नहीं पाता और शुद्ध मन से माता की भक्ति नहीं कर पाता, उसकी पूजा फलित नहीं होती है. यही वजह है कि नवरात्रि में लहसुन-प्याज युक्त भोजन करने की मनाही होती है.

लहसुन-प्याज में राक्षसी गुण

समुद्रमंथन के दौरान जब छल से स्वरभानु ने अमृत ग्रहण कर लिया था तब श्रीहरि ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था. सिर कटते ही उस राक्षस के मुंह से जो रक्त नीचे जमीन में गिरा, वहां प्याज और लहसुन की उत्पत्ति हुई. स्वरभानु का सिर कटते ही वह राहु-केतु बन गया. कहा जाता है कि लहसुन-प्याज खाने से राहु-केतु हावी होते हैं और आध्यात्मिक कार्य में मन नहीं लगता.

नवरात्रि में क्या खाएं

नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समा चवाल खा सकते हैं. केला, अंगूर, संतरा, पपीता, खरबूजा हर तरह के फल व्रत में ग्रहण कर सकते हैं. ध्यान रहे व्रत कर रहे हैं तो सिर्फ एक समय ही इन पदार्थों का सेवन करें.

Chaitra Navratri Ghatasthapana 2025: चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना इस मुहूर्त में भूलकर भी न करें, 9 दिन की पूजा विधि जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
जागृति सोनी बर्सले ने माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वर्तमान में Abplive.Com में बतौर कंसल्टेंट धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रही हैं. इन्हें पत्रकारिता में 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं. जागृति सोनी बर्सले ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की. इसके बाद इन्होंने राष्ट्रीय और लाइफस्टाइल खबरों के अलावा वीडियो सेक्शन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर भी लंबे समय तक काम किया है. खाली समय में इन्हें किताबें पढ़ना इन्हें अच्छा लगता है. अध्यात्म में इनकी गहरी रुचि है. लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए ये अपने लेखों के माध्यम से प्रेरित करती रहती हैं. इनका मकसद धर्म और ज्योतिष के वैज्ञानिक पहलुओं से लोगों को अवगत कराना ताकि हजारों साल पुराने इस ज्ञान को दैनिक जीवन में अधिक उपयोगी बनाया जा सके. इन्हें संगीत व धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी शौक है. महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए ये जागरुक भी करती रहती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
लैपर्ड ने बीच बाजार कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, चीखती रही पब्लिक, दरिंदे ने जकड़ ली गर्दन- वीडियो वायरल
लैपर्ड ने बीच बाजार कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, चीखती रही पब्लिक, दरिंदे ने जकड़ ली गर्दन- वीडियो वायरल
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
Embed widget