एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2021 Mantra: चैत्र नवरात्रि शुरू, नवरात्रि पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जप-बढ़ेगी सुख समृद्धि

Chaitra Navratri 2021 Puja Mantra: आज 13 अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो गई है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. आइये यहां पर मां शैत्रपुत्री की पूजा विधि और मंत्र के बारे में जानें.

Chaitra Navratri 2021 Puja Mantra: चैत्र नवरात्रि हर साल एक बार आती है. यह चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होती है. इस बार चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार यानी आज से शुरू हो गई है, नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है. इसके बाद विधि विधान से मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा की जाती है. मां दुर्गा के भक्त नवरात्रि के पहले ही दिन से व्रत रखते हैं.

ऐसे है मां शैलपुत्री का स्वरूप

हिन्दू धर्म शास्त्रों के मुताबिक़, मां शैलपुत्री के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल लेकर वृषभ पर सवार है. जो पूरे हिमालय पर राज करती हैं. हिंदू शास्त्र में मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं. पूर्व जन्म में यह सती के नाम से जानी जाती थीं और प्रजापति दक्ष की कन्या थीं.

मां शैत्रपुत्री पूजा विधि

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के शुभ मुहूर्त में  कलश/घट स्थापना करके नवरात्रि की पूजा और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद मां शैलपुत्री की नीचे लिखे मंत्रों के द्वारा पूजा करें. उन्हें लाल पुष्प, सिंदूर, अक्षत्, धूप, गाय के घी का दीप, गंध आदि चढ़ाएं. फिर नीचे दिए गए माता के मंत्रों का उच्चारण करें. उसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें. अंत में गाय के घी का दीपक या कपूर जलाकर मां की आरती करें. चढ़ाए गए प्रसाद का वितरण करें.

मां शैलपुत्री मंत्र: नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है.  मां शैलपुत्री की पूजा इन मंत्रों के साथ करने से भक्त पर मां की कृपा बरसती है. मान्यता है कि मां अपने भक्तों को बल, बुद्धि, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और स्वस्थ जीवन प्रदान करती है. उनकी मनोकामना पूरी करती है. मां शैल पुत्री की पूजा इन मंत्रो से की जाती है.

मंत्र-1

ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:

मंत्र-2

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

Chaitra Navratri 2021: 90 साल बाद इस चैत्र नवरात्रि पर बन रहा है यह शुभ संयोग, जानें कलश स्थापना की सरल विधि एवं पूजन सामग्री

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: भगवान शिव के डमरू से जुड़े 10 रहस्य, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Sawan 2026: भगवान शिव के डमरू से जुड़े 10 रहस्य, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त
सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget