एक्सप्लोरर

Chaitra Amavasya 2024: पितरों के लिए खास दिन है अमावस्या, जानिए चैत्र अमावस्या का महत्व

Chaitra Amavasya 2024: आज 8 अप्रैल को चैत्र अमावास्या है. पितरों के लिए यह दिन खास माना जाता है. इस दिन की महत्ता के बारे में पुराणों व शास्त्रों में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है. आइये जानते हैं-

Chaitra Amavasya 2024: आज सोमवार, 08 अप्रैल को हिंदू चैत्र अमावास्या मनाया जाएगा. इस दिन लोग पितरों का श्राद्ध व तर्पण करतें हैं और अपने पूर्वजों को नमन करते हैं. इस विषय पर विस्तृत वर्णन पुराणों में वर्णित हैं, चालिए उस पर दृष्टि डालते हैं.

पुराणों के अनुसार अमावस्या तिथि का महत्व

नारद पुराण पूर्वभाग चतुर्थ पाद अध्याय क्रमांक 124 के अनुसार, चैत्र अमावास्या को पितरों की पूजा, तर्पण विधि के अनुसार श्राद्ध भोजन, विशेषतः गौ आदि का दान- ये सब कार्य सभी महीनों की अमावास्या को अत्यन्त पुण्यदायक बताये गये हैं.

भविष्य पुराण ब्रह्म पर्व अध्याय क्रमांक 99 के अनुसार, अमावास्या तिथि पितरों को अत्यन्त प्रिय है. इस दिन दान और तर्पण आदि करने से पितरों को तृप्ति प्राप्त होती है. जो अमावास्या को उपवास करता है, उसे अक्षय-वट के नीचे श्राद्ध करने का फल प्राप्त होता है. यह अक्षय-वट पितरों के लिए उत्तम तीर्थ है. जो अमावास्या को अक्षय-वट में पितरों के उद्देश्य से श्राद्धादि क्रिया करता है, वह पुण्यात्मा अपने इक्कीस कुलों का उद्धार कर देता है.

  • भविष्य पुराण ब्रह्म पर्व अध्याय क्रमांक 102 के अनुसार, सूर्य के द्वारा पितरों को पवित्र, पुण्य-शालिनी अमावास्या तिथि दी गयी  है.
  • भविष्य पुराण ब्रह्म पर्व अध्याय क्रमांक 183 के अनुसार,अमावास्या में जो श्राद्ध किया जाता है, उसे पार्वण–श्राद्ध कहते हैं.

यही महानता है हिन्दू धर्म की है कि वे अपने पूर्वजों को याद करते हैं, क्योंकि हम सभी अपने पूर्वजों के ऋणी हैं. उन्ही की कृपा से हमारा सनातन धर्म अभी तक विद्यमान हैं. हमारे पूर्वज ही हमारे संस्कारों की नींव डालते हैं. इसलिए आज चैत्र अमावस्या पर उन्हें शत शत नमन.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 8 April 2024: आज सूर्य ग्रहण, चैत्र अमावस्या पर पितरों को करें खुश, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

 

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Second Sawan Somwar 2026 Live: दूसरे सोमवार पर इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या करें-क्या नहीं
LIVE: दूसरे सोमवार पर इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या करें-क्या नहीं
Sawan Shivratri 2026: 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि, सामग्री और नियम
11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि, सामग्री और नियम
शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा
शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा
Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget