एक्सप्लोरर

Capricorn Monthly Horoscope July 2024: मकर मासिक जुलाई राशिफल, सूर्य कर्क राशि में आकर सेहत समस्याओं को करेंगे दूर

Capricorn Monthly Horoscope July 2024: मकर राशि (Makar) के लिए जुलाई 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मकर का मासिक राशिफल.

Makar Rashifal July 2024: मकर राशि वालों के लिए जुलाई 2024 का महीना ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है. महीने के शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे. लेकिन सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश (Surya Gochar 2024) करते ही स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मकर राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा जुलाई का महीना.

मकर राशि जुलाई 2024 मासिक राशिफल (Capricorn July 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): 11 जुलाई तक मंगल की चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से ब्यूटी पॉलर, वॉल पेपर, मोबाइल बिजनस, हेंडीक्राफ्ट, योगा क्लासेज, ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन, फूड डिलीविरी बिजनेसमैन को अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी. बिजनेसमैन के लिए जुलाई मंथ मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा.

07 से 18 जुलाई तक सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से व्यवसाय पूंजी निवेश को बढ़ावा देने पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे. विदेशी माध्यमों से आपके व्यापार को फायदा होगा. गुरु का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे बिजनेस में और तेजी आएगी और आपका व्यापार खूब प्रगति करेगा.

गुरु की सातवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से बिजनेसमैन के आमदनी में बढ़ोतरी होगी. राहु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से किसी भी तरह की संपत्ति के क्रय-विक्रय से बचना ही बेहतर होगा, अन्यथा उसके विवादित होने की संभावना हो सकती है और उसमें आपको हानि उठानी पड़ सकती है.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): 11 जुलाई तक मंगल-राहु का 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे कर्मचारियों पर कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. 11 जुलाई तक चतुर्थ भाव में मंगल स्वगृही होकर रूचक योग बनाकर विराजित रहेंगे जिससे कर्मचारियों को जॉब में अनुकूल परिणाम भी धीरे-धीरे मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. इस समय अच्छी सफलता के योग बनेंगे.

12 जुलाई से मंगल का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे करियर के दृष्टिकोण से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है. 11 जुलाई तक मंगल की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपके विरोधी कुछ आपके विरुद्ध ऐसी चाल चल सकते हैं, जिससे आप परेशान होकर नौकरी छोड़ने का मन भी बना सकते हैं. इसलिए आपको अपने आपको संभालना होगा.

यह समय जहां एक तरफ आपको सफलता दिलाएगा तो वहीं आपके विरोधी परेशान भी करेंगे.16 जुलाई से सूर्य का दशम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे आपको ऑफिस में आपकी किसी से कहासुनी हो सकती है. मुंह जबानी जंग होने से कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा और इससे आपको नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): 11 जुलाई तक मंगल की चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, जिससे परिवार को समय कम दे पाएंगे और परिवार के सदस्यों को आपकी कमी महसूस होगी. 06 जुलाई तक गुरु-शुक्र का 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता के साथ-साथ कुछ समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.

वहीं विवाहितों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा. 07 से 18 जुलाई तक सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो जुलाई मंथ आपके लिए कुछ अच्छा रहने वाला है.

राहु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप बहुत ज्यादा एक्सप्रेसिव हो सकते हैं और अपनी हर बात अपने प्रियतम को बताना चाहेंगे. इससे ज्यादा कम्युनिकेशन भी होगा और आप और आपके प्रियतम के बीच बात बात में झगड़े की स्थिति बन सकती है.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): केतु की नोवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से जुलाई का महीना विद्यार्थियों (Students) लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, इसलिए स्वयं का ध्यान रखें. 12 जुलाई से पंचम भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महीना अनुकूल रहेगा. लेकिन उन्हें अपनी सेहत और पारिवारिक माहौल कुछ हद तक प्रभावित कर सकता है.

परिवार का माहौल सहयोगात्मक रहेगा फिर भी आपको अपनी ओर से कोई कमी नहीं करनी चाहिए. 11 जुलाई तक पंचम भाव पापकर्त्तरी दोष में रहेगा जिससे इंजीनियरिंग, प्रिंट एंड मीडिया टेक्नॉलजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को वाणी और व्यवहार पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि आपके व्यवहार में कुछ उग्र बदलाव हो सकते हैं.

र्स्पोट्स पर्सन की किसी एक्टिविटि के दौरान बाहर के खाने या उल्टा सीधा खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): गुरु का षष्ठ भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे यह महीना स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रह सकता है. शनि की सातवीं व 12 जुलाई से मंगल की चौथी दृष्टि अष्टम भाव पर होने से इस महीने परिवार के साथ कि गई यात्रा सुखद रहेगी. सूर्य के कर्क राशि में 16 जुलाई को आने से स्वास्थ्य समस्याएं दूर होगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी.

मकर राशि वालों के लिए उपाय (Capricorn Rashi 2024 Upay)

06 जुलाई गुप्त नवरात्रा प्रारम्भ- देवी यंत्र स्थापित कर ब्रह्मचारिणी की उपासना करते हुए ऊँ हृं श्री अम्बिकायै नमः मंत्र का जाप करें. साथ ही तारा कवच पाठ करें. मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान प्रदाता व विद्या के अवरोध दूर करती है.
21 जुलाई गुरु पूर्णिमाः- गुरुवर को सफेद पुष्प अर्पित करते हुए मीठी वस्तुओं का भोग लगाएं.
22 जुलाई श्रावण मास प्रारम्भः- शिवजी को धतूरा, भांग चढ़ाकर साथ में पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें उससे आपको मनोवांछित लाभ होगा.

ये भी पढ़ें: Kanya Rashifal July 2024: कन्या राशि वालों की नौकरी पर लटक सकती है तलवार, पढ़ें जुलाई मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, कन्या पूजन किस दिन होगा
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, कन्या पूजन किस दिन होगा
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 18वां रोजा 8 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
रमजान का 18वां रोजा 8 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Hajj 2026: हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें बुकिंग प्रक्रिया, नियम और ज़रूरी बातें?
Hajj 2026: हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें बुकिंग प्रक्रिया, नियम और ज़रूरी बातें?
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs
Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
"मां के सामने ही कर दी दो बच्चों की निर्मम हत्या" वीडियो अंदर तक हिला देगा, आंसू बहाने पर मजबूर हुए यूजर्स
International Women’s Day 2026 Special: पुरुषों के वर्चस्व के बीच बनाई अपनी अलग पहचान, जानिए भारत की 7 आइकॉनिक महिलाओं के बारे में
पुरुषों के वर्चस्व के बीच बनाई अपनी अलग पहचान, जानिए भारत की 7 आइकॉनिक महिलाओं के बारे में
Embed widget