एक्सप्लोरर

Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानिए बुद्ध जयंती तिथि, मुहूर्त और महत्व

Buddha Purnima 2025: सनातन धर्म में बुद्ध पूर्णिमा की तिथि का बड़ा महत्व है. इस दिन गंगा स्नान, दान, सत्यनायारण पूजा के साथ ही बुद्ध जयंती भी मनाई जाती है. इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं.

Buddha Purnima 2025: पूर्णिमा तिथि हर महीने पड़ती है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान, दान, पूजा, व्रत का विधान है. लेकिन वैशाख माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि खास होती है.

वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन को बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जात है. बौद्ध धार्मिक ग्रंथ के अनुसार, इसी तिथि में भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. ऐसे में हिंदू धर्म के साथ ही बौद्ध धर्म के लिए भी वैशाख पूर्णिमा का दिन महत्वपूर्ण होता है. आइये जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी बुद्ध जयंती. साथ ही जानें इस दिन पड़ने वाले शुभ योग, मुहूर्त और महत्व के बारे में.

बुद्ध पूर्णिमा 2025 कब है (Buddha Purnima 2025 Date)

बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती (Buddha Jayanti 2025) इस साल 12 मई 2025 को है. दरअसल पंचाग के मुताबिक वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 मई शाम 06:55 पर होगी और 12 मई शाम 07:22 पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए 12 मई को ही बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी.

बुद्ध पूर्णिमा शुभ योग और मुहूर्त (Buddha Purnima 2025 Shubh Yog)

इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे कि इस दिन का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाएगा. बुद्ध पूर्णिमा पर वरीयान और रवि योग रहेगा. वरीयान योग रातभर रहेगा, तो वहीं रवि योग सुबह 5:32 से अगले दिन सुबह 6:12 तक रहेगा. इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा पर भद्रावास योग भी रहेगा, जो सुबह 09:14 तक रहेगा. इस समय भद्रा का वास पाताल पर रहेगा.

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व (Buddha Purnima 2025 Importance)

वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म के लोगों और बौद्ध अनुयायियों के लिए खास होती है. बौद्ध धर्म में इसे बुद्ध के जन्म और ज्ञान प्राप्ति के रूप में देखा जाता है. इसलिए इस तिथि पर बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग बोधि वृक्ष की पूजा करते हैं और बुद्ध के उपदेश सुनते हैं.

वहीं हिंदू मान्यतानुसार वैशाख पूर्णिमा पर ही भगवान विष्णु के अपना 9वां बुद्ध अवतार लिया था. हिंदू धर्म के लोग इस तिथि पर गंगा नदी में स्नान करते हैं, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं.

ये भी पढ़ें: Shukrawar Puja: शुक्रवार की पूजा में कौन से भोग नहीं चढ़ाने चाहिए
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Temple Mystery: भारत का ऐसा मंदिर, जहां आज भी बिना पुजारी के होती है आरती! सदियों से चली आ रही है अनोखी परंपरा
Temple Mystery: भारत का ऐसा मंदिर, जहां आज भी बिना पुजारी के होती है आरती! सदियों से चली आ रही है अनोखी परंपरा
Tulsi Rules: जाने-अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? तुलसी के पास दीपक जलाने का सही समय जानिए
Tulsi Rules: जाने-अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? तुलसी के पास दीपक जलाने का सही समय जानिए
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर तांबे के लोटे से ही जल क्यों चढ़ाया जाता है? जानें सही नियम और मान्यता
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर तांबे के लोटे से ही जल क्यों चढ़ाया जाता है? जानें सही नियम और मान्यता
Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget