एक्सप्लोरर

Brahmastra: परमाणु बम से भी कई गुना अधिक विनाशक था, महाभारत काल का 'ब्रह्मास्त्र', जानें इससे जुड़ी रोचक जानकारी

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' एक बार सुर्खियों में है. इस बार ये फिल्म के रूप में चर्चाओं में है. जिस कारण एक बार फिर इस विनाशक अस्त्र (Brahmastra) को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है.

Brahmastra: गूगल (Google) में अगर आप ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) टाइप करेंगे तो पाएंगे कि करीब साढ़े 9 करोड़ लोगों ने इसके बारे में सर्च किया है. ये शब्द इसलिए भी ट्रेंड में है क्योंकि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की इसी नाम से फिल्म आ रही है. कुछ लोग फिल्म की बुकिंग, कुछ लोग बॉयकॉट ट्रेंड और कुछ लोग ब्रह्मास्त्र के बारे में जानना चाहते हैं. जब इतनी तादाद में सर्च हो ही रहा है, तो हम आपको आसान भाषा में बता देते हैं कि आखिर ब्रह्मास्त्र इतना ताकतवर क्यों है? और इसकी ताकत क्या वाकई परमाणु बम से ज्यादा है?

ब्रह्मास्त्र क्या है?
ब्रह्मास्त्र का वर्णन पौराणिक ग्रंथों में मिलता है. ब्रह्मास्त्र को बेहद विनाशक और खतरनाक संहारक अस्त्र बताया गया है. ब्रह्मास्त्र को ब्रह्मा जी ने बनाया था.

ब्रह्मास्त्र की उत्पत्ति कैसे हुई?
पौराणिक कथाओं और ग्रंथों के मानें तो ब्रह्मास्त्र की उत्पत्ति ब्रह्म ने की थी. इस अस्त्र को बनाने के पीछे  ब्रह्मा जी का उद्देश्य था कि सृष्टि में सभी कार्य नियमपूर्वक होते रहे और नियंत्रण बना रहे. इसी विचार से ब्रह्मजी ने इस संहारक अस्त्र का निर्माण किया। इसकी मारक क्षमता अचूक है।

ब्रह्मास्त्र से क्या होता है?
ब्रह्मास्त्र एक बेहद खतरनाक और तबाही मचाने वाला अस्त्र है, इसी की तरह दो अन्य अस्त्रों का भी वर्णन शास्त्रों में मिलता है पहला ब्रह्मशीर्षास्त्र और दूसरा ब्रह्माण्डास्त्र. इनका भी निर्माण ब्रह्मा जी ने ही किया जाता है. ऐसे माना जाता है कि इनके प्रयोग से पृथ्वी नष्ट हो सकती है.

दुनिया का सबसे शक्तिशाली अस्त्र कौन सा है?
ब्रह्मास्त्र को विश्व का सबसे खतरनाक अस्त्र माना गया है. इसके विनाशक परिणामों की चर्चा पौराणिक कथाओं में मिलती है. कहते हैं कि ब्रह्मास्त्र यह अचूक तबाही मचाने वाला अस्त्र है. ये शत्रु का नाश करके ही रहता है. इससे शत्रु का बच पाना असंभव है. शास्त्रों में बताया गया है इस अस्त्र के विनाश को तभी टाला जा सकता है जब इसके प्रतिकार में दूसरे ब्रह्मास्त्र को छोड़ा जाए.

ब्रह्मास्त्र कौन चलाना आता था?
ग्रंथों की मानें तो रामायण और महाभारतकाल में ये अस्त्र कुछ ही योद्धाओं के पास था. जैसे रामायणकाल में इसे सिर्फ विभीषण और लक्ष्मण ही प्रयोग करना जानते थे. वहीं महाभारतकाल में यह द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा,भगवान श्रीकृष्ण, कुवलाश्व, युधिष्ठिर, कर्ण, प्रद्युम्न और अर्जुन ही इसे चलाने का ज्ञान रखते थे.

ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने वाले दो योद्धा कौन थे?
महाभारत के युद्ध में ब्रह्मास्त्र अर्जुन और अश्वत्थामा के अलावा कर्ण चलाना जानता था.  लेकिन गुरू परशुराम के श्राप के चलते कर्ण खुद अंतिम समय में इसे चलाने की विद्या भूल गया. महाभारत के युद्ध में 
ब्रह्मास्त्र की मामूली जानकारी रखने वाले अश्वत्थामा ने युद्ध के अंत में गुस्से में आकर इसे चला दिया, प्रत्युत्तर में अर्जुन ने भी अश्वत्थामा पर ब्रह्मास्त्र चला दिया. इससे भयंकर तबाही शुरू हो गई. तब ऋषि मुनियों ने अर्जुन और अश्वत्थामा को समझाया कि इन दो महाविनाशकारी अस्त्रों की आपस में टक्कर से पृथ्वी पर प्रलय आ जाएगा.

भगवान श्रीकृष्ण भी ब्रह्मास्त्र की थी जानकारी
ब्रह्मास्त्र के बारे में भगवान श्रीकृष्ण को भी पूर्ण ज्ञान था. इसके साथ ही इसका पूर्ण ज्ञान गुरू द्रोण और अर्जुन को भी था. जब महाभारत के युद्ध में अर्जुन और अश्वत्थामा से इस अस्त्र को रोकने के लिए कहा गया तो पूर्ण ज्ञान होने के कारण अर्जुन ने इसे वापिस ले लिया, लेकिन अश्वत्थामा इसे वापिस लेने में असफल रहा, क्योंकि वो सिर्फ इसे चलाना जानता था, वापिस लेने का ज्ञान उसे नहीं था. अश्वत्थामा की इसी अज्ञानता के चलते उसने इसे अर्जुन की बहू उत्तरा के गर्भ की ओर मोड़ दिया. इससे उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई. इससे भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत क्रोधित हो गए और क्रोध में आकर अश्वत्थामा को तीन हजार सालों तक बीमारियों के साथ भटकने का श्राप दे दिया. बाद में कृष्ण ने अपने तप से उत्तरा का गर्भ फिर जीवित कर दिया.

Gold Benefits: 'सोना' एक गुण अनेक, भाग्य चमकाने के साथ सेहत भी रखता है ठीक

'मंगलसूत्र' से जुड़ी इन खास बातों को क्या आप जानती है? इसे पहनते समय न करें ये गलती

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
Kanya Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
Kumbh Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कुंभ राशि वालों के लिए चेतावनी! भावनाओं में बहकर न लें कोई बड़ा फैसला
कुंभ राशि वालों के लिए चेतावनी! भावनाओं में बहकर न लें कोई बड़ा फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget