एक्सप्लोरर

Bhai Dooj 2020 : इस दिन भाई और बहन दोनों को ही भूलकर भी नहीं करने चाहिए यह काम

इस दिन भाईयों को अपनी बहन के घर ही भोजन करना चाहिए. क्योंकि इस दिन यम ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर ही भोजन ग्रहण किया था. वहीं अगर किसी कारण से बहन के घर नहीं जा सकते तो किसी भी गाय के पास बैठकर भोजन करना उचित रहता है.

शनिवार को दीवाली (Diwali) के बाद अब सोमवार को भाई दूज (Bhai Dooj 2020) का पावन पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसके लिए सभी बहनें तैयारियों में जुटी हुई हैं. अगर बहन शादीशुदा है तो इस दिन  विशेष तौर पर भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं और माथे पर तिलक लगवाकर बहन को उपहार देते हैं. तो वहीं बहनें भी भाईयों का खूब सत्कार करती हैं और उनकी सफलता की कामना करती हैं. लेकिन इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना भी बहुत ज़रुरी है. और कुछ कार्य ऐसे हैं जो भाई व बहन को भूलकर भी इस दिन नहीं करने चाहिए. 

बहन के घर ही करें भोजन

इस दिन भाईयों को अपनी बहन के घर ही भोजन करना चाहिए. क्योंकि इस दिन यम ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर ही भोजन ग्रहण किया था. वहीं अगर किसी कारण से बहन के घर नहीं जा सकते तो किसी भी गाय के पास बैठकर भोजन करना उचित रहता है.   

भोजन व उपहार का न करें अपमान

वहीं जब बहन के हाथ का बना भोजन कर रहे हों तो भूलकर भी उसका निरादर ना करें. क्योंकि इससे भाई को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. तो वहीं बहनों को भी अपने भाई से मिले उपहार को सम्मान देना चाहिए. ताकि रिश्तों में प्यार व सम्मान बना रहे. 

भूलकर भी न करें लड़ाई

भाई दूज के पावन पर्व पर किसी भी भाई को अपनी बहन के साथ भूलकर भी विवाद नहीं करना चाहिए तो वहीं किसी बहन को भी अपने भाई से लड़ाई करने से बचना चाहिए. 

एक-दूसरे से न बोले झूठ

इस दिन भाई व बहन को एक दूसरे से झूठ बिल्कुल नहीं बोलना चाहिए. हालांकि झूठ बोलना वैसे भी बुरी बात है लेकिन इस दिन मज़ाक में भी झूठ का सहारा ना लें.

तिलक करने के बाद ही करें भोजन ग्रहण

भाई दूज के दिन भाई को तिलक करने की परंपरा होती है. इसीलिए बहनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भाई को तिलक से पहले वो भोजन ग्रहण ना करें. तिलक करने के बाद ही कुछ ग्रहण करना चाहिए. इस दौरान बहन के निर्जल व्रत का लाभ भाई को मिलता है. वहीं तिलक के बाद भाई को कुछ मीठा अवश्य खिलाएं. इससे भाई व बहन के बीच स्नेह का भाव बढ़ता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget