एक्सप्लोरर

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज का व्रत अगर गलती से टूट जाए तो क्या करें, जानें

Hartalika Teej 2023: भाद्रपद हरतालिका तीज प्रमुख त्योहारों में एक है. इस व्रत को निर्जला और निराहार रखा जाता है. लेकिन किसी कारण अगर व्रती व्रत पूरा नहीं पाए या व्रत गलती से खंडित हो जाए तो क्या करें.

Hartalika Teej 2023: हरियाली तीज, कजरी तीज और करवा चौथ ये सभी व्रत सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं. लेकिन इन सभी व्रतों में हरतालिका तीज का व्रत कठिन माना जाता है.

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है, जोकि इस साल सोमवार 18 सितंबर को पड़ रही है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला और निराहार रहती हैं और अगले दिन पूजा-पाठ के बाद ही व्रत खोलती हैं. इसलिए इसे कठिन व्रतों में एक माना गया है.

मान्यता है कि, सबसे पहले मां पार्वती ने हरतालिका तीज का व्रत रखा था, जिसके प्रभाव से उन्हें महादेव पति के रूप में प्राप्त हुए. इसलिए हरतालिका तीज पर मां पार्वती और शिवजी की पूजा की जाती है. हरतालिका तीज व्रत और पूजा का फल तभी प्राप्त होता है, जब इसे श्रद्धापूर्वक और नियमानुसार किया जाएगा.

लेकिन किसी कारण हरतालिका तीज का व्रत टूट जाए, खंडित हो जाए या छूट जाए तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए. क्या गलती से व्रत टूट जाने पर व्रत निष्फल हो जाता है या इसके लिए कोई उपाय भी है. आइये जानते हैं कि, अगर भूलवश हरतालिका तीज का व्रत टूट जाए या खंडित हो जाए तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए.

हरतालिका तीज 2023 तिथि और मुहूर्त (Hartalika Teej 2023 Date and Muhurat)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 17 सितंबर 2023 को सुबह 11:08 से शुरू होकर 18 सितंबर को 12:39 तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखना मान्य होगा. प्रदोष काल में पूजा के लिए पहला मुहूर्त शाम 06:23 – 06:47 तक रहेगा. इसके साथ ही आप सुबह 6 बजे से रात के 8:24 तक पूजा कर सकते हैं. हरतालिका तीज की पूजा के लिए यह समय उपयुक्त है. लेकिन प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा करना सबसे अच्छा माना जाता है.

गलती से टूट जाए हरतालिका तीज व्रत तो करें ये उपाय

  • अगर भूलवश हरतालिका तीज का व्रत टूट गया है तो सबसे पहले आप भगवान से इसके लिए क्षमायाचना करें. भगवान जाने-अनजाने में भक्तों द्वारा की गई गलतियां अवश्य माफ कर देते हैं.
  • हरतालिका तीज का व्रत कठिन होता है. ऐसे में किसी विषम परिस्थिति में महिला व्रत रखने में असमर्थ हो या व्रत टूट जाए तो पति भी पत्नी के बदले व्रत रख सकते हैं. 
  • हरतालिका तीज पर व्रती गलती से कुछ खा या पी लेती है तो इससे व्रत दोष लगता है. व्रत दोष दूर करने के लिए आप देवी-देवता की मूर्ति बनाएं और इन्हें पंचामृत से स्नान कराएं. इसके बाद मूर्ति पर अक्षत, फूल, गंध आदि लगाकर श्रृंगार करें. फिर विधि-विधान से पूजा करें.
  • अगर भूलवश व्रत खंडित हो जाए तो आप किसी पंडित या पुरोहित से पूछकर दान कर सकते हैं. साथ ही सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करें.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: 19 सितंबर को कई शुभ योग में गणेश चतुर्थी, मूर्ति को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi 2026 Today Live: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Yogini Ekadashi Vrat Katha: एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget