एक्सप्लोरर

Bhadrapada Amavasya 2024: भादों की अमावस्या किस दिन पड़ रही है, इसका धार्मिक महत्व क्या है?

Bhadrapada Amavasya 2024: भाद्रपद अमावस्या 2024 में बहुत खास मानी जा रही है, इस दिन तर्पण, शिव पूजा करने वालों को पितृ दोष, शनि दोष (Shani dosh) से मुक्ति मिलेगी. जानें भादों की अमावस्या कब है.

Bhadrapada Amavasya 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष का आखिरी दिन अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इस दिन सूर्य-चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं. अमावस्या का दिन पितरों की पूजा के लिए खास है.

जिन लोगों पर पितरों (Pitra puja) की कृपा होती है उनके जीवन में हर कार्य सफल होता है और सुख-शांति का माहौल बनता है. वहीं शनि दोष (Shani dosh) और कालसर्प दोष (Kaal sarp dosh) से छुटकारा पाना है तो अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान, पीपल की पूजा और शिव जी की उपासना करें. जानें भाद्रपद अमावस्या 2024 में कब है, इसकी तारीख और धार्मिक महत्व क्या है.

भाद्रपद अमावस्या 2024 में कब ? (Bhadrapada Amavasya 2024 Date)

भाद्रपद अमावस्या - 2 सितंबर 2024, सोमवार को है.

भाद्रपद अमावस्या तिथि शुरू - 2 सितंबर 2024 को सुबह 05 बजकर 21

भाद्रपद अमावस्या तिथि समाप्त - 3 सितंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 24

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.38 - सुबह 05.24
  • पूजा मुहूर्त - सुबह 06.09 - सुबह 07.44

भाद्रपद अमावस्या का धार्मिक महत्व (Bhadrapada Amavasya Significance)

विष्णु पुराण के अनुसार जब चंद्रमा, सूर्य मंडल में प्रवेश करता है और सूर्य अमा नाम की किरण में रहता है। तो वो अमावस्या तिथि कहलाती है. इस तिथि में पितृ अमृतपान कर के एक महीने तक संतुष्ट रहते हैं. भाद्रपद अमावस्या तिथि पर पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ती है.

इस बार भाद्रपद माह की अमावस्या सोमवार को पड़ रही है, ये सोमवती अमावस्या (Somvati amavasya) होगी. सोमवती अमावस्या बहुत शुभफल देने वाली मानी गई है. इस दिन दान, पूजन, तर्पण करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है.

भाद्रपद अमावस्या पर कौन से शुभ काम करें (Bhadrapada Amavasya Upay)

  • भाद्रपद अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है. इससे कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है.
  • भादों की अमावस्य पर पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पूजा-पाठ करें.
  • गाय के घी का दीपक लगाएं. श्रद्धा अनुसार दान का संकल्प लें.
  • गाय को हरी घास खिलाएं, कुत्तों और कौओं को रोटी खिलाएं.
  • शादीशुदा लोग यदि भाद्रपद अमावस्या के दिन व्रत रखते हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. रिश्ता मजबूत होता है.
  • इस दिन पितरों की संतुष्टि के लिए किए गए दान का पुण्य कभी खत्म नहीं होता.

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर इन 3 राशियों पर बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा, बन रहे धन वृद्धि योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget