एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2025 Sanskrit Shlok: बसंत पंचमी पर इन संस्कृत श्लोक के साथ करें मां सरस्वती की वंदना

Basant Panchami 2025 Sanskrit Shlok: बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को है. इस दिन देवी मां सरस्वती की पूजा की जाएगी. सनातन संस्कृति में देवी सरस्वती की अराधना के लिए संस्कृत में श्लोक बताए गए हैं.

Basant Panchami 2025 Sanskrit Shlok: बसंत पंचमी देवी सरस्वती की पूजा-अराधना का दिन होता है. माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. बसंत पंचमी पर मौसम में परिवर्तन होते हैं और ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसलिए इस दिन पीले रंगों का विशेष महत्व होता है.

ज्ञान और विद्या की देवी सरस्वती के अवतरण दिवस के रूप में भी बसंत पंचमी का पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस साल बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा रविवार, 2 फरवरी 2025 को है. इस दिन घर, मंदिर, पंडाल, स्कूल और कॉलेजों में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है. कई सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन भी होता है.

बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की अराधना करते समय इन संस्कृत श्लोकों के जरिए मां शारदा की वंदना जरूर करें. साथ ही इस श्लोकों का पाठ आप स्कूल-कॉलेज के फंक्शन में भी कर सकते हैं. आइये जानते है देवी संस्कृति की उपासना के लिए संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित (Basant Panchami Sanskrit Shlok Meaning in Hindi).

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।

या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।

हिंदी अर्थ- जो विद्या की देवी सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती की माला की तरह धवल वर्ण वाली हैं. जो श्वेत शुभ्रकान्ति युक्त वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा और वरद माला सजी है, जिन्होंने श्वेत कमल के फूलों पर आसन ग्रहण किया है और ब्रह्मा, विष्णु, शंकर देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं. वह मां सरस्वती हमारी संपूर्ण जड़ता को‌ खत्म करते हुए हमारी रक्षा करें.

वीणाधरे विपुलमङ्गलदानशीले भक्तार्तिनाशिनि विरिञ्चिहरीशवन्द्ये।
कीर्तिप्रदेऽखिलमनोरथदे महार्हे विद्याप्रदायिनि सरस्वतिनौमि नित्यम्।।

हिंदी अर्थ- हे वीणा धारण करने वाली, विपुल मंगल देने वाली, भक्तों के कष्ट हरने वाली, ब्रह्मा, विष्णु, शिव से सदैव पूजी जाने वाली, कीर्ति तथा अभीष्ट मनोरथ देने वाली, सर्वश्रेष्ठ आसन पर विराजित और विद्या देने वाली सरस्वती. मैं आपको नित्य नमन करता/करती हूं.

लक्ष्मीर्मेधा धरा पुष्टिर्गौरी तुष्टि: प्रभा धृति:।
एताभि: पाहि तनुभिरष्टाभिर्मां सरस्वति।।

हिंदी अर्थ-  हे मां सरस्वती! लक्ष्मी, मेधा, धरा, पुष्टि,गौरी, तुष्टि, प्रभा, धृति– इन 8 रूपों से मेरी रक्षा करें.

सरस्वतीं च तां नौमि वागधिष्ठातृदेवताम्।
देवत्वं प्रतिपद्यन्ते यदनुग्रहतो जना:।।

हिंदी अर्थ-  वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को नमन करता/करती हूं. जिनकी कृपा से मानव भी देवत्व पद प्राप्त कर लेते हैं.

सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोऽस्तु ते।।

हिंदी अर्थ- हे मां सौभाग्य दायिनी, विद्या रूपिणी, ज्ञानरूपिणी, कमल के समान नेत्रों वाली सरस्वती. मुझे विद्या प्रदान करें. आपको  मेरा नमस्कार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को निमंत्रण देने के बाद क्यों जगाते हैं? बंगाल की पूजा में इन रस्मों का क्या मतलब है
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को पहले निमंत्रण, फिर जगाने की रस्म… बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन में क्या फर्क?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget