एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर विद्यार्थी राशि अनुसार करें ये काम, करियर में मिलेगी तरक्की

Basant Panchami 2023 Upay: बसंत पचंमी 26 जनवरी 2023 को है यानी गणतंत्र दिवस के दिन. बसंत पंचमी पर राशि अनुसार छात्र उपाय करें तो उन्हें मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलेगी.

Basant Panchami 2023 Upay: बसंत पंचमी का त्योहार इस साल बेहद खास दिन मनाया जाएगा. बसंत पंचमी पर ज्ञान, बुद्धि, वाणी एवं विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है. खासकर छात्रों के लिए बसंत पंचमी का पर्व बहुत महत्व रखता है और इस बार बसंत पचंमी 26 जनवरी 2023 को है यानी गणतंत्र दिवस के दिन.

ऐसे में विद्यार्थियों के लिए बसंत पंचमी की रौनक खास होगी. इस संयोग बसंत पंचमी पर राशि अनुसार छात्र उपाय करें तो उन्हें मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलेगी.

बसंत पंचमी पर राशि अनुसार उपाय (Basant Panchami 2023 Upay based on Zodiac Sign)

  1. मेष - मेष राशि वाले बसंत पंचमी पर सफेद रंग के वस्त्र पहनकर प्रात: काल पूर्व दिशा में मुख कर गीता ग्रंथ की पूजा करें और सरस्वती कवच का पाठ करें. इससे स्मरण शक्ति तेज होगी.
  2. वृषभ - वृषभ राशि के जातक बसंत पंचमी पर मां शारदा को सफेद चंदन अर्पित करें और फिर 'ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. कहते हैं इससे पढ़ाई में बाधा दूर होगी.
  3. मिथुन - मिथुन राशि के लोगों को इस दिन हरे रंग की कलम गरीब बच्चों को दान करें. इससे पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ेगी.
  4. कर्क - कर्क राशि के जातक बसंत पंचमी के दिन गायत्री मंत्र का एक माला जाप करें. मान्यता है ऐसा करने पर देवी सरस्वती बेहद प्रसन्न होती है.
  5. कन्या - बसंत पंचमी पर कन्या राशि के बच्चों को किताबें और संगीत से जुड़ी वस्तुएं भेंट करें. इससे वाणी दोष दूर होता है. बच्चों का मन आध्यात्म की ओर अग्रसर रहता है.
  6. तुला - तुला राशि के विद्यार्थियों को बसंत पंचमी पर मीठे पीले चावल में केसर डालकर मां शारदा को भोग लगाना चाहिए. मान्यता है इससे यद्दाश्त अच्छी रहती है और छोटे बच्चों की बोली में साफ होती है, तुतलाने की कमी खत्म होती है.
  7. वृश्चिक - वृश्चिक राशि के छात्रों को बसंत पंचमी पर स्फटिक की माला से - ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः का एक माला जाप करें. मान्यता है इससे बुद्धि के साथ धन में भी बढ़ोत्तरी होती है.
  8. धनु - बसंत पंचमी पर धनु राशि के उन बच्चों को मां सरस्वती के सामने कोरे कागज पर 'ऊं' लिखवाएं जो पहली बार शिक्षा ग्रहण करेंगे. सफेद गाय की पूजा करवाएं. कहते हैं इससे बच्चों का भविष्य उज्जवल रहता है.
  9. मकर - मकर राशि के छात्र बसंत पंचमी पर चावल, चीनी, नमक, हल्दी, केला, में से किसी भी चीज का निर्धन व्यक्ति को दान दें. इससे बौद्धिक विकास होता है.
  10. कुंभ - कुंभ राशि वालों को बसंत पंचमी के दिन सफेद चंदन का मां को तिलक कर स्वंय भी लगाएं. किसी जरुरतमंदो बच्चे की पढ़ाई में मदद करें. मां सरस्वती के चरणों में नई पुस्तकें और कलम अर्पित करें और फिर इनपर पहला अक्षर लिखकर पढ़ाई की शुरुआत करें. इससे करियर में सफलता मिलती है.
  11. मीन - मीन राशि वालों को इस दिन मां सरस्वती का दूध और केसर मिलाकर अभिषेक करें. हल्दी, केला, बेसन के लड्‌डू और पीले चंदन से मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए. मान्यता है ऐसा करने पर बच्चा क्रिएटिव और शिक्षा के क्षेत्र में  खूब तरक्की करता है.

Basant Panchami 2023: बसंत पचंमी पर पीले रंग का इस तरह करें इस्तेमाल, बुद्धि के साथ धन में होगी वृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Aaj Ka Panchang 15 August 2026: आज हरियाली तीज पर सुबह डेढ़ घंटे पूजा का मुहूर्त, फिर लगेगा राहुकाल, देखें पूरा पंचांग
आज हरियाली तीज पर सुबह डेढ़ घंटे पूजा का मुहूर्त, फिर लगेगा राहुकाल, देखें पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget