एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन व्रत के समय भूलकर न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) के दिन अगर आप पूरे दिन व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो कम से कम पूजन तक व्रत जरूर रखें. खाने पीने के बाद पूजा न करें.

Basant Panchami 2022: माघ माह (Magh Month) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का पर्व (Basant Panchami Festival 2022) मनाया जाता है. इस बार बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) का त्योहार 5 फरवरी शनिवार के दिन मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती (Maa Saraswati) को समर्पित है. बसंत पंचमी के दिन अगर आप व्रत (Basant Panchami Vrat) रख रहे हैं, तो उस दिन भूलकर भी ये गलतियां न करें. 

बसंत पंचमी के व्रत में न करें ये काम (Never Do This On Basant Panchami 2022)

1. मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. इस दिन काले रंग के वस्त्र भूलकर भी न पहनें. काला रंग नकारात्मकता को दर्शाता है. 

2. बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) के दिन अगर आप पूरे दिन व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो कम से कम पूजन तक व्रत जरूर रखें. खाने पीने के बाद पूजा न करें. अगर पूरा दिन व्रत रखना संभव है तो अच्छा है.

ये भी पढ़ेंः Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय ने शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा ये मंत्र, जानें इस सप्तपदी मंत्र का क्या अर्थ है?

3. पूजा के बाद प्रसाद खाकर ही व्रत खोलें. व्रत खोलते समय सात्विक भोजन ही करें. इस दिन चटपटा मसालेदार भोजन या प्याज-लहसुन से निर्मित भोजन न करें.

4. बसंत पंचमी के दिन घर का कोई सदस्य मांस और मदिरा का सेवन न करें. इस दिन स्वच्छता और पवित्रता का पूरा खयाल रखें.

5. किसी से भी झगड़ा न करें. इस दिन न ही किसी की बुराई करें और न ही चुगली करें. शांति से मन में मां सरस्वती का ध्यान करें.

6. किसी गरीब, जरूरतमंद या असहायों को परेशान न करें. बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. 

ये भी पढ़ेंः फरवरी माह में पड़ने वाले मुख्य त्योहार और तिथियां, कौन सी तिथि है किस देवता को समर्पित, जानिए इस माह का पंचांग

7. ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन जुबां पर एक बार मां सरस्वती जरूर आती हैं. इसलिए उस दिन सब कुछ शुभ बोलना चाहिए. इस दिन कोई भी ऐसी बात न कहें, जो सच होने पर बाद में पछतावा हो.

बसंत पंचमी के दिन ये काम जरूर करें (Do These Things On Basant Panchami 2022)

1. विद्यार्थी ‘ॐ ऐं हृं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै बुधजनन्यै स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप अवश्य करें. इससे उनकी मनोकामना पूरी होती है. 

2. मान्यता है कि सुबह की शुरुआत अपनी हथेलियों को देखकर करनी चाहिए. हथेली देखकर मां सरस्वती की छवि देखें और उनको नमन करें.

3. अगर किसी बच्चे में हकलाने और तुतलाने की समस्या है तो बसंत पंचमी के दिन एक बांसुरी के छेद से शहद भरें और मोम से बांसुरी के छेद बंद कर दें. इसके बाद बांसुरी को जमीन में गाड़ दें.

4. वाक सिद्धि के लिए विद्यार्थी जीभ को तालू में लगाकर माता के बीज मंत्र ऐं का जाप करें. संभव हो तो बसंत पंचमी के दिन से ये शुरू करके रोजाना इसका अभ्यास करने से लाभ होता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐश्वर्या राय आज भी क्यों है बला की खूबसूरत, वायरल VIDEO में एस्ट्रोलॉजर ने बताया ज्योतिषीय राज!
ऐश्वर्या राय आज भी क्यों है बला की खूबसूरत, वायरल VIDEO में एस्ट्रोलॉजर ने बताया ज्योतिषीय राज!
First Sawan Somwar 2026 LIVE: पहले सावन सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ये है श्रेष्ठ मुहूर्त, बन रहे खास योग, देखें अपडेट्स
First Sawan Somwar 2026 LIVE: पहले सावन सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ये है श्रेष्ठ मुहूर्त, बन रहे खास योग, देखें अपडेट्स
Weekly Love Horoscope 2-8 August 2026: वृषभ सहित 5 राशियों को मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज, प्यार या धोखा ? देखें साप्ताहिक लव राशिफल
वृषभ सहित 5 राशियों को मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज, प्यार या धोखा ? देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Sawan 2026 Niyam: सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget