एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Yatra 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम दर्शन की प्लानिंग? जानें यात्रा, खर्च और जरूरी बातें!

Bageshwar Dham Yatra 2026: इस साल हनुमान जयंती के मौके पर अगर आप भी मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो जाने से पहले यात्रा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी यहां हासिल करें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यातायात के साधन और यात्रा की अवधि के अनुसार खर्च बदलता है।

Bageshwar Dham Yatra 2026: इस साल हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा. इस खास मौके पर जो भी महावीर बजरंग बली के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें बागेश्वर धाम की यात्रा पर जरूर जाना चाहिए.

बागेश्वर धाम सरकार का मंदिर आज देश के मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक बन चुका है. यहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है. यहां आकर लोगों को आध्यात्मिक शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है. आइए जानते हैं बागेश्वर धाम यात्रा का संपूर्ण विवरण?

अगर आप दिल्ली से बागेश्वर धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ये जानना जरूरी है कि, बागेश्वर धाम के लिए दिल्ली या नोएडा में कहां से बस या ट्रेन की मिल सकती है?

बागेश्वर धाम मंदिर से बस अड्डे या रेलवे स्टेशन की दूरी कितनी है, यात्रा के दौरान रूट क्या होने वाला है और बागेश्वर धाम जाने में कितना समय और पैसा खर्च हो सकता है? किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले उसकी जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है. सही प्लानिंग के साथ कहीं जाने से ट्रैवल और भी सुखद और यादगार बन जाता है. 

Hanuman Jayanti 2026: घर में लगाएं हनुमान जी की ये खास तस्वीरें, तनाव से लेकर करियर तक मिलेगा फायदा!

बागेश्वर धाम मंदिर कहां स्थित है?

बहुत से लोगों ने बागेश्वर धाम मंदिर के बारे में सुना तो जरूर है लेकिन उन्हें पता नहीं है कि यह किस राज्य में स्थित है. बता दें कि, बागेश्वर धाम सरकार का मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है. मंदिर जिले के गढ़ा नामक गांव में है, जो खजुराहो-पन्ना मार्ग पर है.

खजुराहों से बागेश्वर धाम मंदिर की दूरी लगभग 25 किमी और छतरपुर से करीब 32-35 किमी दूर है. यह प्राचीन सिद्ध मंदिर हनुमान जी के बागेश्वर बाला जी को समर्पित है. 

दिल्ली से बागेश्वर धाम जाने का साधन?

ट्रेन से यात्रा- ऐसे लोग जो दिल्ली से बागेश्वर धाम सरकार की यात्रा बजट में करना चाहते हैं, उन्हें रेलमार्ग अपनाना चाहिए. नई दिल्ली से छतरपुर के लिए ट्रेन मिल जाती है. वैसे भी मंदिर के सबसे नजदीक का रेलवे स्ट्रेशन खजुराहो है, यहां के लिए भी ट्रेन उपलब्ध हैं. दिल्ली से छतरपुर के लिए 2 ट्रेनें हैं. 

पहली- वंदे भारत एक्सप्रेस जो सुबह 6 बजे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना होती है और दोपहर 1.16 पर छतरपुर पहुंचती है. इसका किराया करीब 1500 से 2000 के बीच हो सकता है. 

दूसरी ट्रेन- गीता जयंती एक्सप्रेस है, जो शाम 6.20 मिनट पर रवाना होती है और सुबह 6 बजे गतंव्य पर पहुंचती है. इसका स्लीपर क्लास का किराया 380 रुपये और थर्ड एसी का किराया 1 हजार रुपये है. 

यही दोनों ट्रेन दिल्ली से खजुराहो रेलवे स्टेशन तक जाती है. छतरपुर स्टेशन से बागेश्वर धाम की दूरी करीब 30 से 35 किमी है, जहां से ऑटो या टैक्सी आसानी से मिल जाती है. 

बस से कैसे करें यात्रा?

दिल्ली से छतरपुर या खजुराहो के लिए सीधे या कनेक्टिंग बसें भी मिलती है. इसका किराया करीब 500 रुपये से 1500 रुपये तक है, जो कि बस के प्रकार पर निर्भर करता है. बस से यात्रा करना बजट फ्रेंडली होती है, लेकिन थोड़ा समय ज्यादा लग सकता है. 

कार से कैसे करें यात्रा?

अगर आपको लंबी रोड ट्रिप पसंद है, तो कार से जाना सबसे बेहतर ऑप्शन होगा. नई दिल्ली से बागेश्वर धाम के लिए रूट आगरा, ग्वालियर, झांसी से होते हुए छतरपुर है.

इस सफर में करीब 650 से 700 किमी की दूरी तय करनी पड़ सकती है, जिसमें 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है. पेट्रोल या डीजल पर 4000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक का खर्चा आ सकता है. 

बागेश्वर धाम यात्रा का कुल खर्च?

अगर आप बजट में ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बागेश्वर धाम यात्रा का खर्च करीब 500 से 1000 रुपये तक आ सकता है. मिड रेंज में खर्च बढ़कर 1000 रुपये 2500 रुपये और कार से ट्रेवल करने पर 5000 रुपये से ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं. 

यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स

इस बात का ध्यान जरूर रखें कि, बागेश्वर धाम में आमतौर पर भीड़ अधिक रहती है और हनुमान जन्मोत्सव पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. इसलिए सुबह जल्दी यात्रा शुरू करना सही रहेगा.

यहां मंगलवार और शनिवार को सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. गर्मी में सफर कर रहे हैं, तो अपने साथ पानी जरूर रखें. 

बागेश्वर धाम के अन्य प्रसिद्ध मंदिर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम खासतौर पर स्वयंभू बालाजी को समर्पित मंदिर है, जो करीब 300 साल पुराना मंदिर है. इसके साथ ही प्रेतराज सरकार और शिव मंदिर भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है.

इसके अलावा मुख्य मंदिर से करीब 5 किलोमीटर दूर श्रीहरू मंदिर, भक्तों का मानना है कि, यहां इच्छा पूर्ति के लिए गई प्रार्थना पूरी होती है. हर साल नवरात्रों पर यहां बड़े मेले का आयोजन किया जाता है. 

विवाह के बाद भी हनुमान जी को ब्रह्मचर्य का प्रतीक क्यों माना जाता है? जानिए इसके पीछे का सच?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More

Frequently Asked Questions

बागेश्वर धाम के पास कौन से अन्य प्रसिद्ध मंदिर हैं?

बागेश्वर धाम के पास प्रेतराज सरकार, शिव मंदिर और श्रीहरू मंदिर भी आकर्षण का केंद्र हैं। श्रीहरू मंदिर के बारे में माना जाता है कि यहाँ इच्छाएं पूरी होती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Second Sawan Somwar 2026 Live: दूसरे सोमवार पर इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या करें-क्या नहीं
LIVE: दूसरे सोमवार पर इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या करें-क्या नहीं
शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा
शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा
Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा
सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget