एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल, 15-22 जनवरी तक होंगे ये कार्यक्रम

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास में दर्ज किया जाएगा. इस दिन भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. श्रीराम मंदिर के कार्य 15-22 जनवरी तक चलेंगे. जानें पूरा शेड्यूल

Ayodhya Ram Mandir: हिंदू धर्म में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि इस दिन सालों बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजित होंगे. श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम दौर में है. पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी.

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की रूपरेखा तय हो चुकी है. 15 जनवरी से 22 जनवरी तक कई अनुष्ठान होंगे. जानें राम मंदिर के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल, प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त.

राम मंदिर में 15-22 जनवरी 2024 तक का शेड्यूल (Ram Mandir inauguration 2024 full schedule)

  • 15 जनवरी 2024 - इस दिन मकर संक्रांति पर खरमास खत्म हो रहे हैं. रामलला के विग्रह यानी श्रीराम के बालरूप की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. 
  • 16 जनवरी 2024 - इस दिन से रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा.
  • 17 जनवरी 2024 - इस दिन से रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा.
  • 18 जनवरी 2024 - इस दिन से प्राण-प्रतिष्ठा की विधि आरंभ होगी. मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन वरुण पूजन, विघ्नहर्ता गणेश पूजन और मार्तिका पूजन होगा.
  • 19 जनवरी 2024 - राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी. खास विधि द्वारा अग्नि का प्रज्वलन होगा. 
  • 20 जनवरी 2024 - राम मंदिर के गर्भगृह को 81 कलश, जिसमें अलग-अलग नदियों के जल इक्ट्ठा किए हैं उनसे पवित्र किया जाएगा. वास्तु शांति अनुष्ठान होगा.
  • 21 जनवरी 2024 - इस दिन यज्ञ विधि में विशेष पूजन और हवन के बीच राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा.
  • 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस दिन मध्यकाल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की महापूजा होगी.

राम लला प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त (Ram Mandir Pran Pratishtha 2024 Muhurat)

अयोध्या में राम मंदिर के लिए करीब पांच शताब्दियों का इंतजार खत्म होने वाला है. राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापना के लिए 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से  12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा. प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकंड का मुहूर्त रहेगा.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेगी रामलला की नई प्रतिमा, पुरानी प्रतिमा का क्या होगा ? जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर महंत रविंद्र पुरी का खास संदेश, बताया क्यों बेहद पवित्र है व्यास पूर्णिमा और श्रावण मास
Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर महंत रविंद्र पुरी का खास संदेश, बताया क्यों बेहद पवित्र है व्यास पूर्णिमा और श्रावण मास
Meen Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: प्रमोशन, रचनात्मक सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
प्रमोशन, रचनात्मक सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
Makar Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: करियर में स्थिरता, जिम्मेदारियां बनेंगी सफलता की राह
करियर में स्थिरता, जिम्मेदारियां बनेंगी सफलता की राह
Kumbh Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: टेक्नोलॉजी और करियर में खुलेंगे सफलता के नए द्वार
टेक्नोलॉजी और करियर में खुलेंगे सफलता के नए द्वार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget