एक्सप्लोरर

2025 में बनने वाले 3 सबसे शक्तिशाली महायोग, कौन सी राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?

Shubh Yoga 2025: सालभर में कुछ खास योग बनते हैं जिनका असर राशियों पर देखने को मिलता है. इस साल 3 सबसे शक्तिशाली योग का लाभ किन राशियों को मिलेगा, कौन से हैं ये योग जानें.

Auspicious Yoga 2025: पंचांग में वार नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति के आधार पर शुभ योगो का निर्माण होता है. शुभ योग में किए गए कार्य का परिणाम लंबे समय तक फलदायी होता है. साथ ही राशियों को भी इसका लाभ मिलता है. हिंदू पंचांग में कई शुभ योगों का वर्णन किया गया है. ऐसे में हम आपको बता रहा है वो 3 शक्तिसाली महायोग के बारे में जो 2025 में कुछ राशियों के जीवन में खुशियां लाएंगे.

सर्वार्थ सिद्धि योग -  सर्वार्थ सिद्धि योग एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है. इस योग में किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक बढ़ जाती है. पूजा पाठ, नए बिजनेस की शुरुआत, मांगलिक कार्य संपन्न करने के लिए इस योग को विशेष फलदायी माना गया है.

इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में अनेक सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार होता है, जैसे कि करियर में तरक्की, आर्थिक सफलता और खुशहाली.  "सर्वार्थ" का अर्थ है सभी इच्छाओं की सिद्धि या पूर्णता। जब यह योग कुंडली में सक्रिय होता है, तो व्यक्ति को जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है.

अमृत सिद्धि योग - अमृत सिद्धि योग इतना प्रभावशाली माना गया है कि इसमें किए गए कार्य अमृत के समान फल देते हैं. जैसे अमृत सिद्धि योग में विदेश यात्रा, शिक्षा ग्रहण करना, व्यापार और नया कार्य शुरू करना, वाहन खरीदी, और महत्वपूर्ण कान्ट्रैक्ट करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान इसी योग में धन्वंतरि अमृत कलश के साथ उत्पन्न हुए थे.

पुष्य योग - पुष्य योग यानी पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा कहा जाता है. यह नक्षत्र धन, वैभव और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति देव माने गए हैं और शनि को इस नक्षत्र का दिशा प्रतिनिधि‍ माना जाता है. पुष्य का अर्थ पोषण, ऊर्जा व शक्ति प्रदान करने वाला होता है, ऋगवेद में पुष्य नक्षत्र को मंगलकर्ता भी कहा गया है. पुष्य नक्षत्र में खरीदारी, पूजा पाठ का दोगुना फल मिलता है.

साल 2025 में इन राशियों को लाभ

कन्या राशि वाले नए साल 2025 में शुभ योग के प्रभाव से करियर में शानदार प्रदर्शन करेंगे. टैलेंट के बलबूते  आपका करियर ग्राफ बढ़ेगा. आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं.

तुला राशि वित्तीय दृष्टिकोण से तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2025 की शुरुआत अच्छी रहेगी. आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ते रहेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार आएगा. विदेश में नौकरी का मौका मिलेगा.

कुंभ राशि  - आर्थिक दृष्टिकोण से कुंभ राशि वालों को साल 2025 में अच्छे संकेत मिलने लगेंगे. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. व्यापार में लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. छात्रों को मनमुताबिक सफलता मिलेगी.

Ram Ji: भगवान श्रीराम के 7 अनसुने रहस्य, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget