एक्सप्लोरर

Astrology Tips: सप्ताह के 7 दिन करें ये 7 अलग उपाय, हर काम में मिलती जाएगी सफलता

Astrology Tips: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता और ग्रह को समर्पित है. इस दिन की गुणवत्ता को समझकर काम करने से किसी भी कार्य में कोई रुकावट नहीं आती. साथ ही, हर काम में सफलता हाथ लगती है.

Astrology Tips: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता और ग्रह को समर्पित है. इस दिन की गुणवत्ता को समझकर काम करने से किसी भी कार्य में कोई रुकावट नहीं आती. साथ ही, हर काम में सफलता हाथ लगती है.  लेकिन दिन के अनुसार विपरीत कार्य करने से न तो सफलता हाथ लगती है, और बनते काम भी बिगड़ जाते हैं. आइए जानते हैं दिन के हिसाब से उपाय.  

सोमवार के लिए टिप्स (Somwar Upay)

सोमवार (Monday) का दिन भगवान शिव (Lord Shiv Puja) को समर्पित है. इसलिए इस दिन की शुरुआत भगवान शिव (Lord Shiva Blessings) के आशीर्वाद से करें. बता दें कि फाइनेंस में काम करने या नए करियर की शुरुआत करने के लिए सोमवार का दिन शुभ है. इस दिन सफेद वस्त्र धारण करें और काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें. ज्योतिष के अनुसार सफेद रंग सौभाग्य लेकर आता है.

मंगलवार के लिए टिप्स (Tuesday Upay)

मंगलवार (Tuesday) का दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) को समर्पित है. मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें. ये उपाय जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं. अगर आप लाल रंग के वस्त्र धारण करना भूल जाते हैं, तो अपने लाल रंग के फूल भी रख सकते हैं. इससे भाग्य में वृद्धि होती है. ज्योतिष के अनुसार घर से निकलते समय किसी भी रूप में धनिया का सेवन करें, ऐसा करना शुभ माना जाता है.

बुधवार के लिए टिप्स (Wednesday Upay)

बुधवार (Wednesday) का दिन भगवान गणेश (Lord Ganesha) जी को समर्पित है. इस दिन हरे रंग के कपड़े धारण करने से गणेश जी कृपा प्राप्त होती है. और जीवन की सभी बाधाओं से छुटकारा मिलता है. अगर हरे रंग के वस्त्र धारण नहीं कर सकते तो जेब में हरा रूमाल भी रख  सकते हैं. सुबह गणेश जी (Ganesha Ji) को मोदक (Modak) का भोग लगाएं. वहीं, कहते हैं कि इस दिन गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने से सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति मिलती है. 

 

ये भी पढ़ेंः Sankashti Chaturthi 2021 : गणपति के भक्तों के लिए संकष्टी चतुर्थी पर बन रहें हैं एक नहीं कई विशेष योग

Horoscope Today 20 December 2021: मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, जानें सभी राशियों का राशिफल

 

गुरुवार के लिए टिप्स (Thursday Upay)

सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को गुरुवार (Thursday) का दिन समर्पित है. किसी भी सफल यात्रा के लिए गुरुवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है. गुरुवार  के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें. 

शुक्रवार के लिए टिप्स (Friday Upay)

धन की देवी लक्ष्मी को शुक्रवार (Friday Maa Lakshmi Puja) का दिन समर्पित है. धन संबंधी कार्यों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए मंदिर जाएं और मां को कमल या गुलाबी रंग का फूल अर्पित करें. वहीं, सौभाग्य के लिए घर या कार्यस्थल पर फूल रखा जा सकता है. घर से निकलने से पहले शुक्रवार के दिन दही जरूर खाएं.

शनिवार के लिए टिप्स (Saturday Upay)

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा (Saturday Shani Dev Puja) की जाती है. अपनी समस्याओं से निजात पाने के लिए शनिवार के दिन शनि देव को काले बैगन का भोग लगाएं. इस दिन घर से निकलने से पहले घी का सेवन करें. 

रविवार के लिए टिप्स (Ravivar Upay)

सूर्य देवता को रविवार का दिन (Surya Dev Ravivar) समर्पित है. जीवन में किसी विवाद या संघर्ष को सुलझाने के लिए रविवार का दिन सबसे अच्छा है. इस दिन की गई यात्रा के सकारात्मक परिणाम समाने आते हैं. अगर रविवार के दिन किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो पहले पान खा लें. इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: घर बैठे कैसे मिलेगा कांवड़ यात्रा का पूरा पुण्य? जानें घर पर शिवलिंग पूजन की सही विधि और 5 नियम
घर बैठे कैसे मिलेगा कांवड़ यात्रा का पूरा पुण्य? जानें घर पर शिवलिंग पूजन की सही विधि और 5 नियम
Chaturmas 2026: भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम
भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम
Amarnath Yatra 2026: 6 दिन बाद खुला मौसम, फिर शुरू हुई अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं में लौटी खुशी
6 दिन बाद खुला मौसम, फिर शुरू हुई अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं में लौटी खुशी
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर घर की इस दिशा में रख दें 'तुलसी का दीपक'; बंद किस्मत के ताले भी खुलेंगे, नोट कर लें सही नियम
देवशयनी एकादशी पर घर की इस दिशा में रख दें 'तुलसी का दीपक'; बंद किस्मत के ताले भी खुलेंगे, नोट कर लें सही नियम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget