एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya Muhurt 2025: अक्षय तृतीया पर पूजा और खरीदारी के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन 24 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, ऐसे में खरीदारी और पूजा विशेष फलदायी होगी. अक्षय तृतीया का मुहूर्त जान लें.

Akshaya Tritiya 2025: हिन्दू परंपरा में अक्षय तृतीया को शादी व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए काफी शुभ माना जाता है. 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है. ये दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी से जुड़ा है. इस दिन किए गए व्रत-उपवास, जप, तप, ज्ञान, स्नान, दान, होम आदि अक्षय रहते हैं.

अक्षय पुण्य यानी ऐसा पुण्य जिसका कभी क्षय (नष्ट) नहीं होता है. अक्षय तृतीया पर किया गया तीर्थ स्नान जाने-अनजाने में हुए हर पाप को खत्म कर देता है. खरीदारी और नए कार्य की शुरुआत के लिए तो ये दिन धनतेरस की तरह शुभ माना गया है. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर पूजा और खरीदारी का मुहूर्त.

अक्षय तृतीया 2025 मुहूर्त

वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 29, 2025 को शाम 5:31 बजे

वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि समाप्त - अप्रैल 30, 2025 को दोपहर 2:12 बजे

  • पूजा मुहूर्त - सुबह 05:41 - दोपहर 12:18

इस दिन गणपति जी, मां लक्ष्मी, कुबेर देव, श्रीहरि की पूजा का विशेष महत्व है. इससे तमाम तरह के दोष, आर्थिक दुख दूर होते हैं.

अक्षय तृतीया पर खरीदारी का समय

अक्षय तृतीया पर खरीदारी और नए कार्य की शुरुआत के लिए सुबह 5.41 मिनट से  दोपहर 2.12 मिनट तक है. खरीदारी के लिए आपको साढ़े आठ घंटे का समय मिलेगा.

  • प्रातः मुहूर्त (शुभ) - सुबह 10:39 - दोपहर 12:18
  • प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) - सुबह 05:41  - सुबह 09:00

अक्षय तृतीया पर शहर अनुसार मुहूर्त

  • 06:08 से 12:32 - पुणे
  • 05:41 से 12:18 - नई दिल्ली
  • 05:49 से 12:06 - चेन्नई
  • 05:49 से 12:24 - जयपुर
  • 05:51 से 12:13 - हैदराबाद
  • 05:42 से 12:19 - गुरुग्राम
  • 05:40 से 12:20 - चण्डीगढ़
  • 05:05 से 11:34 - कोलकाता
  • 06:11 से 12:36 - मुम्बई
  • 05:59 से 12:17 - बेंगलूरु
  • 06:07 से 12:37 - अहमदाबाद
  • 05:41 से 12:18 - नोएडा

अक्षय तृतीया पर 24 साल बाद शुभ संयोग

अक्षय तृतीया पर 24 साल बाद अक्षय योग भी बन रहा है.  इससे पहले 26 अप्रैल 2001 को अक्षय तृतीया के दिन अक्षय योग बना था. साथ ही इस दिन गजकेसरी योग भी बन रहा है.

अक्षय योग - अक्षय योग का शाब्दिक अर्थ है ऐसा योग जिसका प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता, यानी इस योग में प्राप्त फल जीवन में लंबे समय तक टिके रहते हैं. इस कारणवश यह योग विशेष रूप से लाभकारी और मंगलकारी माना जाता है.

गजकेसरी योग - गजकेसरी योग जातक को बलशाली बनाता है. इसके साथ ही वह काफी बुद्धिमान होता है. उच्च पदों की प्राप्ति होती है और कभी पैसों की कमी नहीं होती. बृहस्पति और चंद्रमा की युति से यह योग बनता है, जो व्यक्ति को धन, सफलता, स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन देता है.

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर महासंयोग, खरीदारी और मांगलिक कार्य का मिलेगा दोगुना लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बर्सले ने माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वर्तमान में Abplive.Com में बतौर कंसल्टेंट धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रही हैं. इन्हें पत्रकारिता में 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं. जागृति सोनी बर्सले ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की. इसके बाद इन्होंने राष्ट्रीय और लाइफस्टाइल खबरों के अलावा वीडियो सेक्शन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर भी लंबे समय तक काम किया है. खाली समय में इन्हें किताबें पढ़ना इन्हें अच्छा लगता है. अध्यात्म में इनकी गहरी रुचि है. लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए ये अपने लेखों के माध्यम से प्रेरित करती रहती हैं. इनका मकसद धर्म और ज्योतिष के वैज्ञानिक पहलुओं से लोगों को अवगत कराना ताकि हजारों साल पुराने इस ज्ञान को दैनिक जीवन में अधिक उपयोगी बनाया जा सके. इन्हें संगीत व धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी शौक है. महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए ये जागरुक भी करती रहती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget