एक्सप्लोरर

Akbar Birbal Ke Kisse: जब बीरबल ने 3 रुपये में की 3 चीजों की खरीदारी, अकबर भी रह गए दंग

Akbar Birbal Ke Kisse: अकबर ने बीरबल को तीन रुपये में तीन चीजों की खरीदारी करने को कहा. लेकिन इन पैसों से कोई सामान्य सी चीजें नहीं खरीदनी थी बल्कि पैसों को खर्च करने की शर्त जान आप दंग रह जाएंगे.

Akbar Birbal Ke Kisse in Hindi: आपने अकबर और बीरबल की कई किस्से कहानियां सुनी होंगी. अकबर मुगल बादशाहों में सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली सम्राट थे. वहीं बीरबल अकबर के दरबार के नवरत्नों में एक थे.

आज अकबर-बीरबल के किस्से में आपको बताएंगे एक ऐसी कहानी के बारे में, जिसमें एक बार फिर से बीरबल ने अपनी चतुराई दिखाकर सभी को हैरान कर डाला और बादशाह अकबर ने हर बार की तरह इस बार भी बीरबल की खूब तारीफ की.

अकबर बीरबल के किस्से: तीन रुपये,तीन चीजें

बादशाह अकबर का मंत्री बहुत उदास बैठा हुआ था. अपने मंत्री को उदास देख अकबर ने इसका कारण पूछा. मंत्री ने अकबर से कहा, जाहंपनाह! आप अपने सभी महत्वपूर्ण काम सिर्फ बीरबल को सौंपकर उसे ही महत्ता देते हैं. ऐसे में हमें अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका ही नहीं मिलता. मंत्री की इस बात को सुनकर अकबर ने उसे तीन रूपये देते हुए कहा कि, बाजार जाकर इन 3 रुपयों से तीन चीजों की खरीदारी करना और बराबर-बराबर खर्च करना. यानी हर एक चीज पर 1 रुपए की होनी चाहिए. साथ ही अकबर ने मंत्री के सामने एक शर्त भी रखी.

अकबर ने रखी शर्त

अकबर ने कहा, तुम जो पहली चीज खरीदो वो यहां की होनी चाहिए. दूसरी चीज वहां की होनी चाहिए और तीसरी चीज की खरीदारी ना यहां की होनी चाहिए और ना वहां की होनी चाहिए. इसके बाद अकबर से पैसे लेकर मंत्री बाजार की ओर निकल पड़ा. लेकिन उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि, वो क्या और कैसे खरीदे. वह पूरे बाजार में केवल एक दुकान से दूसरे दुकान के चक्कर लगाते ही रह गया और आखिरकार बिना कुछ खरीदे दरबार लौट आया. मंत्री ने अकबर के सामने हार स्वीकार की.

बीरबल ने दिखाई बुद्धिमानी

इसके बाद अकबर ने यही काम बीरबल को सौंपा और वही शर्त रखी. बीरबल ने एक घंटे में इस चुनौती को पूरा करने की बात कही और पैसे लेकर बाजार चला गया. एक घंटे बाद बीरबल दरबार पहुंच गया. जब अकबर ने उससे पूछा कि, तुमने किन-किन वस्तुओं पर पैसे खर्च किए विस्तार से बताओ.

बीरबल ने 3 चीजों में खर्च किए 3 रुपए 

बीरबल ने कहा, मैने पहले एक रुपए की मिठाई खरीदी जो यहां यानी इस दुनिया की चीज है. दूसरा एक रुपया मैंने एक गरीब को दान कर दिया, जिससे मुझे पुण्य मिला जो वहां यानी ज़न्नत की चीज है और तीसरे एक रुपए से मैंने जुवा खेला और हार गया. इस तरह जुए में हारा रुपया वो तीसरी चीज थी जो ना यहां मेरे काम आई न वहां यानी जन्नत में मुझे नसीब होगी.

बीरबल की बुद्धिमानी और चतुराई देखर अकबर के साथ ही दरबार के सभी मंत्री भी दंग रह गए और सभी ने बीरबल की बुद्धि का लोहा मान लिया.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मृत्यु के बाद कैसी होती है यमलोक यात्रा, गरुड़ पुराण में किया गया है जिक्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget