एक्सप्लोरर

Garuda Purana: मृत्यु के बाद कैसी होती है यमलोक यात्रा, गरुड़ पुराण में किया गया है जिक्र

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा की सांसारिक यात्रा खत्म हो जाती है और यमलोक की यात्रा शुरू हो जाती है. इस यात्रा में आत्मा को अलग-अलग जगहों से गुजरना पड़ता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के महापुराणों में एक है, जिसे प्रसिद्ध ग्रंथ माना गया है. यह एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमें जीवन के साथ ही मृत्यु के बाद की घटनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है. इसलिए सभी पुराणों में इसका अलग और विशेष महत्व होता है.

हम सभी जानते हैं कि, मृत्यु जीवन का अटल और सबसे बड़ा सत्य है. गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु अपने वाहन पक्षीराज गरुड़ को मृत्यु और मृत्यु के बाद की घटनाओं से संबंधित गूढ़ बातों के बारे में बताते हैं, जिसे गरुड़ पुराण में बताया गया है.

मृत्यु के बाद कैसी होती है यमलोक की यात्रा

  • गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा को दिव्य दृष्टि प्राप्त होती है और इसके बाद उसकी यमलोक यात्रा शुरू हो जाती है. इस यात्रा के दौरान जीवात्मा को भिन्न-भिन्न जगहों से गुजरना पड़ता है और इस दौरान आत्मा ने अपने जीवन में पाप-पुण्य जैसे भी कर्म किए होते हैं, उसी के अनुरूप सफर में आगे भेजा जाता है.
  • गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु से ठीक पहले व्यक्ति की आवाज चली जाती है और उसकी सभी इंद्रियां बंद पड़ जाती है. अंतिम समय में व्यक्ति को ईश्वर द्वारा दिव्य दृष्टि प्राप्त होती है और इस तरह से वह संसार को अलग तरीके से देखने लगता है.
  • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, मृत्यु के बाद मृतक की आत्मा को लेकर जाने के लिए यमराज के 2 दूत आते हैं, जो देखने में भयानक होते हैं. कहा जाता है कि यमदूत आत्मा के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं, जैसा उसने अपने जीवनकाल में लोगों के साथ किया होता है. यदि मृतक अच्छा, सच्चा और पुण्य कर्म करने वाला हो तो, उसे प्राण त्यागने में कठिनाई नहीं होती है और यमदूत भी उसे बिना कष्ट दिए यमलोक ले जाते हैं.
  • वहीं अगर मृतक ने अपने जीवन में पाप कर्म किए होते हैं तो वह बहुत पीड़ा में प्राण त्यागता है और यमदूत उसके गले में पाश बांधकर उसे घसीटते हुए यमलोक ले जाते हैं. साथ ही ऐसे लोगों की आत्मा को यमलोक में भी बहुत यातनाएं दी जाती है.
  • यमलोक पहुंचने के बाद आत्मा को उसके उत्तर कार्यों की पूर्ति के लिए उसके घर पर पुन: वापस छोड़ दिया जाता है और आत्मा अपने घर आकर परिवारवालों के शरीर में प्रवेश करने का प्रयास करती है. लेकिन पाश से बंधे रहने के कारण वह मुक्त नहीं हो पाती है.
  • कर्मकांड के दसवें दिन जब परिवार वाले मृतक का पिंडदान करते हैं तो आत्मा को यमलोक जाने की शक्ति मिलती है और इन दिनों में आत्मा का अपने परिवार वालों और संसार से मोह भी खत्म हो जाता है. इसके बाद तेरहवें दिन यमदूत फिर से आकर आत्मा को यमलोक ले जाते हैं, जहां जीवात्मा के कर्मों का हिसाब-किताब होता है और उसके अनुसार उसे अर्चि मार्ग (स्वर्ग), धूम मार्ग (पितृ लोक) या उतपत्ति विनाश मार्ग (नरक) की प्राप्ति होती है.  

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मृत्यु के बाद आत्मा को मिलते हैं तीन मार्ग, जानें यमदूत किस जीवात्मा को कहां लेकर जाते हैं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 10 July 2026: कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगा रोमांटिक मोड़, साथी की ओर से मिल सकता है खास सरप्राइज
कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगा रोमांटिक मोड़, साथी की ओर से मिल सकता है खास सरप्राइज
Gemini Half Year Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
Tarot Rashifal 10 July 2026: टैरो राशिफल, शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
टैरो राशिफल 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget