एक्सप्लोरर

Aja ekadashi 2021: अजा एकादशी में रखें इन बातों का खास ख्याल, भूल कर भी न करें ये काम

भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है. हिंदू धर्म में एकादशी का काफी महत्व है. इस साल अजा एकादशी 3 सिंतबर को मनाई जा रही है.

Aja Ekadashi 2021: भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है. हिंदू धर्म में एकादशी का काफी महत्व है. इस साल अजा एकादशी 3 सिंतबर को मनाई जा रही है. अजा एकादशी व्रत का भी हिंदू धर्म में काफी महत्व है. एकादशी का व्रत एक दिन पहले सूर्यास्त से शुरू हो कर, एकादशी के अगले दिन सूर्योदय के बाद खोला जाता है. एकादशी का व्रत निर्जला रखा जाता है. अजा एकादशी के व्रत में भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद मिलता है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अजा एकादसी के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है. तो आइए डालते हैं एक नजर की एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं-

अजा एकादशी के दिन न करें ये काम
शास्त्रों में एकादशी के दिन चावल खाना मना किया गया है. मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म मिलता है. इसलिए एकादशी के दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें. इतना ही नहीं, एकादशी का व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित है. श्रीहरि जी के प्रति समर्पण भाव दिखाता है, इसलिए अजा एकादशी के दिन खुद को शांत रखें. व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी जाती है. मास में पड़ने वाली सभी तिथियों में एकादशी की तिथि को काफी खास माना गया है. इसलिए स्वाभाव को शांत रखना चाहिए. इतना ही नहीं, इस दिन लड़ाई-झगड़े से भी बचना चाहिए.

अजा एकादशी के दिन करें ये काम
वैसे तो शास्त्रों में हर दिन भगवान का नाम लेने को कहा गया है. लेकिन एकादशी के दिन भगवान का पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है. एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके भगवान की अराधना करनी चाहिए. इस दिन किए गए दान का भी विशेष महत्व है. इसलिए एकादशी के दिन गरीब और जरूरमंदों को खूब दान करें. वैसे तो इस दिन गंगा स्नान का भी काफी महत्व बताया गया है. अगर आपके लिए संभव हो सके तो इस दिन गंगा स्नान भी जरूर करना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार विवाह के लिए एकादशी के दिन केला और हल्दी का दान उत्तम माना जाता है. ऐसे में कुंवारी लड़कियां और लड़के ये दान कर सकते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी अराधना और पूजा-पाठ करने से उनका आशीर्वाद मिलता है. 

Aja Ekadashi 2021: अजा एकादशी पर यूं करें व्रत का पारण, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व
Aja Ekadashi 2021: 3 सितंबर को है अजा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत कथा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget