एक्सप्लोरर

17 April 2025 को क्या है? इस दिन बनने वाले शुभ मुहूर्त आपकी लाइफ बना सकते हैं!

17 अप्रैल 2025 गुरुवार का पंचांग (Panchnga) धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन चतुर्थी तिथि और अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है. 

17 April 2025 Ko Kya Hai: 17 अप्रैल 2025 का दिन पंचांग के अनुसार एक विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन गुरुवार है, जो देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. साथ ही इस दिन कई शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं, जो विवाह, खरीदारी, यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत लाभकारी माने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इस दिन अन्य की धार्मिक और ज्योतिषीय विशेषताएं. 

17 अप्रैल 2025 का पंचांग: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र स्थिति (Panchang 17 April 2025)

  • वार: गुरुवार
  • तिथि: कृष्ण पक्ष की चतुर्थी – दोपहर 3:26:27 बजे तक
  • नक्षत्र: अनुराधा – सुबह 5:55:40 बजे तक
  • योग: वरियान – रात 12:48:48 बजे तक
  • करण: बालव – दोपहर 3:26:27 बजे तक, इसके बाद कौलव
  • सूर्योदय: सुबह 5:54:14 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:47:50 बजे
  • चंद्रमा: वृश्चिक राशि में
  • चंद्रोदय: रात 10:56:59 बजे
  • चंद्रास्त: सुबह 8:11:00 बजे
  • अशुभ समय: दुष्टमुहूर्त: सुबह 10:12:06 से 11:03:40 तक और दोपहर 3:21:32 से 4:13:06 तक.
  • राहुकाल: दोपहर 1:57:43 से 3:34:25 तक
  • यमगण्ड: सुबह 5:54:14 से 7:30:56 तक
  • गुलिक काल: सुबह 9:07:38 से 10:44:20 तक

शुभ मुहूर्त (Subh Muhurat 17 April 2025)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:55:14 से 12:46:49 तक

आज का व्रत पर्व: आज गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. इस दिन श्री गणेश को दुर्वा, लड्डू और सिंदूर अर्पित कर व्रत करने से विघ्नों का नाश होता है.

नक्षत्र विशेषता: अनुराधा नक्षत्र में धार्मिक अनुष्ठान, गुरु पूजन और साधना विशेष फलदायी होती है.

योग विशेषता: वरियान योग कार्यसिद्धि, न्याय और निर्णय लेने में सहयोगी होता है.

क्या करें इस दिन: नवगृह शांति, सत्यनारायण कथा या विष्णु पूजा का आयोजन करें. किसी नए कोर्स या पढ़ाई की शुरुआत के लिए उत्तम समय है. वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए निवेश या नई योजना शुरू करने का अच्छा दिन है.

क्या न करें: अत्यधिक उधार लेने या देने से बचें. व्यर्थ विवाद या तर्क-वितर्क में न पड़ें.

राशियों पर प्रभाव (Rashifal 17 April 2025)

  1. मेष राशि: नौकरी और करियर में तरक्की के संकेत.
  2. वृषभ राशि: घर-परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.
  3. मिथुन राशि: अनावश्यक तनाव से बचें, संयम रखें.
  4. कर्क राशि: कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है.
  5. सिंह राशि: संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है.
  6. कन्या राशि: आर्थिक लाभ और नई योजना में सफलता के योग हैं.
  7. तुला राशि: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, मानसिक शांति रहेगी.
  8. वृश्चिक राशि: नए कार्य में लाभ के संकेत हैं.
  9. धनु राशि: यात्रा से लाभ होगा.
  10. मकर राशि: मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
  11. कुंभ राशि: सेहत का ध्यान रखें, व्यस्त दिन रहेगा.
  12. मीन राशि: रुके हुए काम बनेंगे, आत्मबल बढ़ेगा.

इस दिन जन्मे बच्चों का भविष्य (Aaj Janme Bacche Ka Bhavishya):
अगर कोई शिशु 17 अप्रैल को जन्म लेता है तो वह अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव में होता है. इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति मेहनती, बुद्धिमान, और अनुशासन प्रिय होते हैं. ये नियम-कानून का पालन करने वाले होते हैं. इनकी आंखें चमकीली होती हैं. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करके ही दम लेते हैं.

आज के दिन की विशेषता: 17 अप्रैल 2025 एक बेहद शुभ दिन के रूप में देखा जा सकता है. इस दिन का उपयोग अगर आप सही दिशा में करते हैं तो निश्चित ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं. विशेषकर अगर आप धार्मिक, पारिवारिक या व्यापारिक क्षेत्र में कुछ शुभ आरंभ करने की सोच रहे हैं तो यह दिन अत्यंत अनुकूल है.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freedom Sale में खरीदारी से पहले देखें अपनी राशि, आपके लिए कौन-सा प्रोडक्ट रहेगा शुभ ?
Freedom Sale में खरीदारी से पहले देखें अपनी राशि, आपके लिए कौन-सा प्रोडक्ट रहेगा शुभ ?
Second Sawan Somwar 2026: दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
संजय दत्त के पूर्वजों ने कर्बला में दी थी कुर्बानी? जानिए ‘हुसैनी ब्राह्मण’ परिवार की कहानी
क्या संजय दत्त का परिवार है ‘हुसैनी ब्राह्मण’? जानिए कर्बला से जुड़ी अनोखी कहानी
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget