एक्सप्लोरर

Sleep Divorce: मॉडर्न कपल्स क्यों अपना रहे हैं स्लीप डिवोर्स और क्या होता है ये?

'स्लीप डिवोर्स' का चलन आज के मॉडर्न कपल के बीच काफी पॉपुलर है. आइये जानते हैं कि यह क्या होता है और इसे क्यों अपना रहे हैं आज के कपल्स. साथ ही इसके फायदे क्या हैं.

'स्लीप डिवोर्स', कई कारणों के चलते आजकल के कपल के बीच चर्चा में है. लेकिन अगर आपने इस तरह के डिवोर्स का नाम पहली बार सुना है, तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, साथ ही यह भी बताएंगे कि मॉडर्न कपल इसे क्यों अपना रहे हैं और इसके क्या फायदे हैं.

स्लीप डिवोर्स क्या होता है?

पहले जहां अलग-अलग बिस्तरों पर अलग-अलग सोना रोमांटिक रिश्तों के लिए बुरा माना जाता था, वहीं अब कई जोड़ों के बीच यह एक बढ़ता चलन बन गया है. आम तौर पर इसे "स्लीप डिवोर्स" कहा जाता है. इसे अपनाने के लिए पार्टनर्स के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि बेहतर नींद या फिर घटते इमोशनल अटैचमेंट को दोबारा से जगाना. स्लीप डिवोर्स कुछ और नहीं बल्कि रात को बेहतर नींद लेने के लिए अलग-अलग सोने की व्यवस्था है. मॉडर्न रिलेशनशिप का ट्रेंड भारत में भी कई कपल्स को प्रभावित कर रहा है. लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि क्या स्लीप डिवोर्स अपनाने से सच में रिश्ता बेहतर होता है या फिर लंबे समय तक ऐसा करने उल्टा असर पड़ने लगता है.

विशेषज्ञों की मानें, तो हमारा सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता पहले खुद के साथ है, उसके बाद हमारे इनर सर्कल में रहने वाले लोगों के साथ है, और फिर उसके बाद दुनिया के साथ है. एक अच्छा आरामदायक दिमाग और शरीर अधिक जागरूक होने के लिए पहला कदम है. वहीं, स्लीप डिवोर्स की बात करें तो, रोमांटिक पार्टनर अपने काम के शेड्यूल, खर्राटों की समस्या, देखभाल या अन्य कारणों से अलग-अलग कमरों में सोना चुन सकते हैं, जिसमे कोई बुराई नहीं है. आइये जानते हैं अच्छी नींद लेने के फायदों के बारे में.

1. कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार

दिमाग को सही तरह से फंक्शन करने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेना जरूरी है. यह किसी की याददाश्त, एकाग्रता, समस्या का समाधान ढूंढना और निर्णय लेने की कला को बढ़ा सकता है. कारण: जब आप अच्छी नींद लेते हैं, तो आपके दिमाग को पर्याप्त आराम मिलता है और आप बेहतर तरीके से सोच पाते हैं.

2. बेहतर मूड और इमोशन्स 

रात की अच्छी नींद किसी की भावनाओं और मनोदशा को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. नींद की कमी व्यक्ति को चिड़चिड़ा बना सकती है, मूड में बदलाव और तनाव बढ़ा सकती है. इसलिए नींद पूरी होने से आपकी भावनाएं भी सौम्य रहती हैं.

3. बेहतर स्वास्थ्य

किसी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को समग्र रूप से ठीक करने के लिए नींद सबसे जरूरी कारणों में से एक है. नींद पूरी होने से इम्युनिटी में भी सुधार होता है, जिससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य में भी सुधार होता है. कई अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि पर्याप्त नींद से लोगों में हार्ट डिजी, डायबिटीज और मोटापे जैसी क्रॉनिक डिजीज का खतरा कम हो सकता है.

4. बेहतर प्रोडक्टिविटी और फंक्शन

अच्छी नींद का व्यक्ति की काबिलियत और प्रदर्शन से गहरा संबंध है. ऐसे में बेहतर नींद नहीं लेने से व्यक्ति के रिश्ते और काम दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में कपल अपने काम और अलग शेड्यूल के चलते स्लीप डिवोर्स का तरीका अपना रहे हैं.

5. जीवन की बेहतर गुणवत्ता

कुल मिलाकर, हर रात अच्छी नींद लेना जीवन की बेहतर समग्र गुणवत्ता और यहां तक कि दीर्घायु से जुड़ा हुआ है. रिश्ते की उम्र भी अच्छी नींद  से जुड़ी हुई है.  लेकिन सभी रिश्ते अलग-अलग होते हैं. इसलिए जो चीज़ एक कपल के लिए काम करता है, वह दूसरे के लिए काम नहीं कर सकता है. और इसलिए, यह जरूरी भी नहीं है कि "स्लीप डिवोर्स " हर कपल के लिए कारगर हो. जैसे कि कुछ कपल्स के लिए फिजिकल टच उनकी लव लैंग्वेज है और आप एक दूसरे को गले लगाए बिना या हाथ पकड़े बिना नहीं रह सकते हैं, तो स्लीप डिवोर्स को अपनाने की सलाह उन्हें नहीं दी जानी चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget