एक्सप्लोरर

Strong Friendship: रूठे हुए दोस्त को मनाने के लिए अपनाएं ये पांच ट्रिक, मजबूत हो जाएगी आपकी दोस्ती

Strong Friendship: अगर आपका खास दोस्त आपसे रूठ गया है या आप दोनों के बीच में गलतफहमी बढ़ती जा रही है तो आप इन ट्रिक को फॉलो कर अपने दोस्त को मना सकते हैं. 

हर इंसान के जीवन में एक खास व्यक्ति जरूर होता है, जिसे हम दोस्त का नाम देते हैं. दोस्त हर इंसान की जिंदगी का एक अनमोल हिस्सा होता है. कहते हैं दोस्त वह होता है, जो हर हाल में आपके साथ खड़ा रहे और आपकी हर भावनाओं को अच्छे से समझे, दोस्ती में जब तक लड़ाई झगड़ा ना हो तब तक दोस्ती कहलाती ही नहीं है, लेकिन कब यह लड़ाई झगड़ा या गलतफहमी बड़ा मोड़ ले लें पता ही नहीं चलता है. इससे दोस्ती में दरार भी आ सकती है.

ऐसे मनाएं रूठे दोस्त को

अगर आपका खास दोस्त आपसे रूठ गया है या आप दोनों के बीच में गलतफहमी बढ़ती जा रही है, तो जितना जल्दी हो सके आप अपनी इस दोस्ती को टूटने से बचा लें. ऐसे में अगर आप अपने रूठे हुए दोस्त को मनाने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने दोस्त को मना सकते हैं. 

फोन कर माफी मांगें

सबसे पहले आप अपने दोस्त से मैसेज या फोन कर माफी मांगे अगर आप गलत नहीं है, तो भी आपको दोस्ती को सुधारने के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि माफी मांगने से रिश्ते सुधरते हैं. माफी मांगते वक्त आप अपने दोस्त को जताएं कि आप वाकई में दिल से माफी मांग रहे हैं.

दोस्त के घर पर जाएं

आप अपने रूठे हुए दोस्त को मनाने के लिए अचानक से उसके घर पर पहुंच सकते हैं. ध्यान रहे जब भी आप उसके घर जाएं, तो उसके लिए कुछ खाने पीने की चीज ले जा सकते हैं. आप उसे गिफ्ट देकर माफी भी मांग सकते हैं. 

दोस्त के साथ डिनर पर जाएं

आप अपने दोस्त को भरोसा दिलाएं कि भविष्य में आप दोबारा ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती टूट जाए और आप पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बन सके. यही नहीं आप अपने दोस्त के साथ डिनर पर भी जा सकते हैं. वहां आप उनकी पसंद की खाने की चीज ऑर्डर कर अपने दोस्त को सरप्राइज कर सकते हैं.

फोटो फ्रेम गिफ्ट करें

आप अपने दोस्त को फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें आप दोनों की कुछ खास तस्वीरें लगी हो. आप अपने दोस्त के लिए एक प्यारा सा गाना उसके सामने गा सकते हैं, गाना गाने के बाद आप उसे गले लगाकर माफी मांग कर फिर से पुरानी जैसी दोस्ती के लिए आग्रह कर सकते हैं. आप अपने दोस्त के माता-पिता से भी बात कर सकते हैं, ताकि वे अपने बच्चों को समझाएं और आपकी दोस्ती फिर से मजबूत बन जाएं. 

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: गुड मॉर्निंग के बदले अपने पार्टनर से कहें ये बातें, दिन भर फ्रेश रहेगा दोनों का मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Love Marriage Tips: लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे घरवाले? ये पांच तरीके बसाएंगे आपका घर
लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे घरवाले? ये पांच तरीके बसाएंगे आपका घर
रिलेशनशिप में करीब आना कब जरूरी, इससे कितना फायदा और कितना नुकसान?
रिलेशनशिप में करीब आना कब जरूरी, इससे कितना फायदा और कितना नुकसान?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget