एक्सप्लोरर

Relationship Advice: ब्रेकअप के बाद भी रखना चाहते हैं पार्टनर से दोस्ती का रिश्ता, तो फॉलो करें ये टिप्स

Relationship Advice: ब्रेकअप का सामना करना किसी चुनौती से कम नहीं है. एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की कमी और अकेलेपन को महसूस करता है. ऐसे में आप ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता रख सकते हैं.

हर रिश्ते में छोटी-मोटी नोक झोंक होती रहती है. कई बार ये छोटे-छोटे झगड़े कब बड़े बन जाते हैं, पता ही नहीं चलता है. ऐसे में अधिकतर लोगों के रिश्ते टूट जाते हैं. ब्रेकअप का सामना करना किसी चुनौती से कम नहीं है. ऐसे में हमेशा एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की कमी और अकेलेपन को महसूस करता है.

इस अकेलेपन को दूर करने के लिए हर पार्टनर के मन में ख्याल आता है कि ब्रेकअप के बाद हम दोस्ती का रिश्ता रख सकते हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है, फिर से दोस्त बनने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

ब्रेकअप के बाद ऐसे करें दोस्ती 

ब्रेकअप के बाद दोस्ती को बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन अगर आप दोनों ही इस रिश्ते को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो ब्रेकअप के तुरंत बाद एक दूसरे को थोड़ा समय जरूर दें. कुछ समय के बाद आप दोनों किसी अच्छी जगह जाएं साथ में डिनर करें और खुलकर एक दूसरे से बात करें. अपनी भावनाओं को एक दूसरे को बताएं और इस दोस्ती के रिश्ते की एक नई शुरुआत करें. इस रिश्ते की शुरुआत करने से पहले आपको पुरानी हर उस चीज को भूलना होगा. जिसकी वजह से आपका ब्रेकअप हुआ था.

ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता   

दोस्ती के रिश्ते में आने से पहले दोनों बैठकर नई सीमाओं के बारे में सोचे और समझे. आपको इन सब चीजों का ध्यान रखना चाहिए की दोस्ती में कौन-कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए और कौन सी चीजों को नहीं. आप भूलकर भी ऐसी कोई गलती ना करें, जिससे आपका रिश्ता फिर से टूट जाए. क्योंकि एक बार दोस्ती का रिश्ता टूट जाए, तो उसे फिर से मजबूत बनाना आपके लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है.

जबरदस्ती का दबाव न बनाएं

इसके अलावा ब्रेकअप के बाद अगर आप अपने पार्टनर से दोस्ती का रिश्ता बनाना चाहते हैं, तो आप उस पर जबरदस्ती का दबाव न बनाएं. क्योंकि कई बार दबाव की वजह से भी इंसान चीड़ जाता है और फिर रिश्ता पूरे तरीके से टूट जाता है. इसलिए धैर्य रखें और शांति से काम लें. अगर आपको लगता है कि दोस्ती बनाकर रखना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है, तो आप खुद को समझाएं और जरूरत पड़ने पर किसी अच्छे दोस्त या परिवार के सदस्य से बात करें.

ध्यान रहे हर ब्रेकअप के बाद दोस्ती मुश्किल होती है. ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे दोस्ती करने के लिए मना कर दे, तो आप अपने अंदर कई बदलाव करें और इस रिश्ते को वहीं पर खत्म कर दें. लेकिन अगर दोनों ही ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं, तो फिर पुरानी सभी यादों को और चीजों को भूलकर एक नया रिश्ता बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Relationship Advice: बोलने में झिझक रहे हैं, तो अब बिना बोले करें अपने प्यार का इजहार- ये हैं कमाल के टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget