एक्सप्लोरर

फिजिकल होने के लिए लगातार प्रेशर बना रहा है पार्टनर? रिश्ते के लिए हो सकती है खतरे की घंटी

Relationship Tips : अगर आपका पार्टनर फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए बार-बार प्रेशर डाल रहा है, तो यह एक खतरे की घंटी हो सकती है. आइए जानते हैं इस बारे में-

Relationship Tips : किसी भी रिश्ते की बुनियाद आपसी समझ, भरोसे और सहमति पर टिकी होती है. अगर आपका पार्टनर बार-बार फिजिकल होने के लिए दबाव बना रहा है और आपकी भावनाओं या कम्फर्ट का सम्मान नहीं कर रहा, तो यह एक रेड फ्लैग है यानि एक खतरे की घंटी, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में-

क्यों है ये चिंता की बात?

फिजिकल रिलेशनशिप में दोनों की मर्जी होना बेहद जरूरी है. अगर किसी एक पार्टनर पर दबाव बनाया जा रहा है, तो वो रिश्ता एकतरफा और असंतुलित हो जाता है. ऐसे में फिजिकल होने के लिए प्रेशर डालने की बात को नजरअंदाज न करें.

इसके साथ ही अगर आपका पार्टनर कहता है कि, अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो…,  या  सब कपल्स ऐसा  करते हैं, तो ये इमोशनल ब्लैकमेलिंग है. ऐसा व्यवहार स्वस्थ रिश्ते की निशानी नहीं है.

कई बार लोग अपने पार्टनर को गिल्टी फील कराते हैं कि वो उनके जरूरतों को नहीं समझते या मना करके उन्हें दुख दे रहे हैं. यह एक तरह की मानसिक प्रताड़ना हो सकती है. इसलिए अपनी अंदर की भावनाओं को पहले समझने की कोशिश करें. 

ये भी पढ़ें - रात को सोने से इतनी देर पहले छोड़ देना चाहिए फोन, नहीं तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

रिश्ता सही नहीं होने के ये हैं संकेत

  • बार-बार मना करने के बावजूद दबाव बनाना
  • आपकी भावनाओं की अनदेखी
  • गुस्सा होना या दूरी बना लेना अगर आप ना कहें
  • फिजिकल होने को प्यार का पैमाना बनाना
  • आपकी इच्छा के बिना छूने या सीमा लांघने की कोशिश करना

ऐसे रिलेशनशिप में क्या करें?

  • खुद की भावनाओं को प्राथमिकता दें. अगर आप तैयार नहीं हैं, तो यह बिल्कुल ठीक है और इस चीज के लिए न कहना आपका हक है.
  • खुले दिल से बात करें. पार्टनर से अपनी बात साफ शब्दों में कहें और देखें कि वह कैसे रिएक्ट करता है.
  • अपनी सीमा को तय करें, अगर कोई उन्हें बार-बार तोड़ता है, तो रिश्ते पर दोबारा सोचें.
  • अगर आप कंफ्यूज या परेशान हैं, तो किसी भरोसेमंद दोस्त, फैमिली मेंबर या काउंसलर से बात करें.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे पता करें झूठ बोल रहा आपका माशूक? इन इशारों से समझें धोखे का गणित
कैसे पता करें झूठ बोल रहा आपका माशूक? इन इशारों से समझें धोखे का गणित
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget