एक्सप्लोरर

Rinku Singh Relationship: किसी फिल्म से कम नहीं रिंकू सिंह-प्रिया की लव स्टोरी, इनसे सीखें जिंदगी रोमांटिक बनाने के तरीके

Rinku Singh Priya Saroj Love Story: क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने हाल ही में अपने लव- लाइफ के बारे में खुलासा किया. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा

Rinku Singh And Priya Saroj Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. उनकी और प्रिया सरोज की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती. पहली मुलाकात, परिवार की शुरुआती असहमति और फिर लंबे इंतजार के बाद रिश्ते को मंजिल मिलने तक की उनकी कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है. कुछ सालों तक एक-दूसरे को जानने के बाद इस जोड़ी ने 8 जून 2025 को सगाई की थी और अब दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि इनकी लव स्टोरी से आप रोमांटिक टिप्स कैसे ले सकते हैं?

कब हुई थी मुलाकात?‌

Pyaar Ki Adaalat इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपनी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताया था. उनकी मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन के समय हुई थी. उस दौरान प्रिया की बहन का कपड़ों का बिजनेस था, जिसके प्रमोशन के लिए कुछ दोस्तों ने रिंकू से संपर्क कराया. वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई. पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. प्रिया ने मजाक में बताया कि उन्हें रिंकू पहली नजर में ही पसंद आ गए थे. उन्होंने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक भी किया था. वहीं रिंकू हंसते हुए कहते हैं कि भले ही प्रिया उन्हें पसंद करने लगी थीं, लेकिन "हाय" मैसेज सबसे पहले उन्होंने ही भेजा था. दोनों की पहली मुलाकात भी काफी मजेदार रही. रिंकू करीब चार घंटे देर से पहुंचे, जिस पर प्रिया ने उन्हें डांट भी दिया था. उस मुलाकात को याद करते हुए रिंकू बताते हैं कि प्रिया लंबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि वह साधारण शॉर्ट्स पहनकर पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती

किसने किया था प्रपोज?

हालांकि शुरुआत आसान नहीं थी. रिंकू ने बताया कि उन्हें प्रिया से पहली नजर में ही प्यार हो गया था और उन्होंने उन्हें प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन प्रिया के पिता शुरू में इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. प्रिया के पिता, जो तीन बार सांसद रह चुके हैं, चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी आईएएस अधिकारी से हो. ऐसे में दोनों ने करीब तीन साल तक इंतजार किया. इस दौरान रिंकू अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देते रहे, जबकि प्रिया ने जज बनने का सपना पूरा करने के लिए पढ़ाई जारी रखी. दोनों बताते हैं कि उस समय उनकी मुलाकातें भी काफी सीमित थीं. वे अकेले डेट पर नहीं जाते थे और हर तीन-चार महीने में परिवार के बीच ही मिल पाते थे. साल 2022 में हालात बदले. प्रिया के भाई ने रिंकू को फोन करके पूछा कि क्या वह प्रिया से शादी करना चाहते हैं. रिंकू ने बिना देर किए तुरंत "हां" कह दिया.

जून में शादी 

इसके बाद परिवार की सहमति मिलने पर 8 जून 2025 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई. उनकी शादी पहले नवंबर 2025 में वाराणसी में तय हुई थी, लेकिन क्रिकेट सीरीज के कारण टालनी पड़ी. बाद में फरवरी 2026 की तारीख तय हुई, मगर टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल की वजह से वह भी आगे बढ़ गई. अब खबर है कि आईपीएल के बाद जून 2026 में वाराणसी में शादी और अलीगढ़ में रिसेप्शन हो सकता है.

ये भी पढ़ें-हैवी मील के तुरंत बाद फ्रूट्स खाने चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget