एक्सप्लोरर

Relationship Tips: ये 5 आदतें बताती हैं कि आपका पार्टनर नहीं हैं मिस्टर राइट

Relationship Tips: रिलेशनशिप में थोड़े बहुत समझौते करने पड़ते हैं. हालांकि एडजस्टमेंट का मतलब ये नहीं है कि आप अपने होने वाले पार्टनर की हर आदत से कंप्रोमाइज कर लें.

Relationship Tips: हर महिला की चाहत होती है कि उसे एक ऐसा साथी मिले जिसके साथ हर पल खुशनुमा हो जाए. परफेक्ट पार्टनर की तलाश हर किसी को होती है लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि हर कोई सही मायने में परफेक्ट नहीं होता है. अच्छाइयों के साथ इंसान में कुछ बुराइयां भी होती हैं. रिलेशनशिप को लंबा चलाने के लिए थोड़े बहुत समझौते करने जरूरी होते हैं. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने पार्टनर की हर आदत को इग्नोर कर दें. पार्टनर की कुछ आदतें बताती हैं कि वो आपके लिए सही नहीं हैं.

छोटी मानसिकता वाले- आपके पार्टनर महिलाओं को लेकर क्या सोच रखते हैं, ये जानना आपके लिए जरूरी है. उनके साथ कुछ वक्त बिताने के बाद ही आपको उनकी सोच का पता लग जाता है. छोटी मानसिकता या छोटी सोच रखने वाले लोग अपने जीवनसाथी के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं. जो लोग समय के हिसाब से बदलना नहीं चाहते हैं वो अपनी सोच दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं. आगर आपके पार्टनर की भी मानसिकता ऐसी ही है तो उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें.

आपको अहमियत ना देना- रिश्तों में समान अधिकार और व्यवहार जरूरी है. किसी भी फैसले पर जितनी आपके पार्टनर की राय मायने रखती है उतनी ही आपकी भी. अगर आपके पार्टनर हर फैसले खुद से लेते हैं और आपकी राय को खास महत्व नहीं देते तो समझ लीजिए कि इस रिश्ते को चलाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. पार्टनर को खुल कर बताएंकि उनकी ये आदत आपको बुरी लगती है.

कंट्रोल करने की आदत- एक सफल रिश्ते प्यार के साथ विश्वास भी होता है. कुछ लोगों की हर बात पर टोकने की आदत होती है. वो चाहते हैं कि रिश्ते में सारी चीजें उनकी मर्जी के मुताबिक ही हों. जैसे कि कहां जाना है, किससे मिलना है यहां तक कि क्या पहनना इसका निर्णय भी वो खुद ही करते हैं. ऐसी सोच वाले लोग आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. 

हिंसक व्यवहार- रिलेशनशिप में मनमुटाव होना आम बात है लेकिन मूड खराब होने पर अगर आपके पार्टनर का व्यवहार हिंसक हो जाता है तो सावधान रहने की जरूरत है. रिश्ते में वाइलेंस की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और अगर ऐसा हो ऐसे रिश्ते से दूर हो जाना ही बेहतर है. 

झूठ बोलने वाले लोग- कोई भी रिश्ता झूठ की बुनियाद पर नहीं चलता है. हंसी-मजाक में थोड़ा-बहुत झूठ चलता है लेकिन जो झूठ आपके रिलेशनशिप पर असर डाले उसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है. कोई भी रिश्ता एक-दूसरे के विश्वास पर टिका होता है. झूठ से धीरे-धीरे रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है और पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Healthy Recipe for Kids: बच्चों के लिए बनाएं गाजर-चुकंदर कटलेट, सब्जियां खिलाने का हिट फॉर्म्युला
बच्चों के लिए बनाएं गाजर-चुकंदर कटलेट, सब्जियां खिलाने का हिट फॉर्म्युला
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
Global Warming Risk: 3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह
3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget