एक्सप्लोरर

आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक

कई घरों में आम का अचार बड़े शौक से बनाया जाता है, लेकिन अगर उस पर फफूंदी लग जाए तो मेहनत और स्वाद दोनों खराब हो जाते हैं. जानिए इसे खराब होने से कैसे बचाएं और लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें.

आम का अचार कई घरों में बनता है. इसका चटपटा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है. हालांकि, कई बार जार खोलने पर अचार के ऊपर सफेद, हरी या काली परत दिखने लगती है. यह फफूंदी होती है. बहुत से लोग सोचते हैं कि ऊपर की परत हटा दें और बाकी अचार खा लें, पर ऐसा करना सही नहीं है. फफूंदी लगा अचार सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.

अचार में फफूंदी क्यों लगती है ?

आम के अचार में फफूंदी लगने की सबसे बड़ी वजह नमी होती है. अगर आम के टुकड़ों में थोड़ा भी पानी रह जाए, तो अचार जल्दी खराब होता है. गीले चम्मच से अचार निकालने या जार में नमी पहुंचने पर भी यही दिक्कत होती है. इसके अलावा अगर अचार के टुकड़े तेल में ठीक से डूबे नहीं हैं, तो ऊपर के टुकड़े हवा के संपर्क में आ जाते हैं और वहां फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है. रेसिपी में नमक और तेल की मात्रा कम रह जाए, तो भी अचार जल्दी खराब होता है.

यह भी पढ़ें : Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

फफूंदी लगे अचार का क्या करें ?

अगर अचार पर फफूंदी दिखे, तो सिर्फ ऊपर की परत हटाकर बाकी अचार न खाएं. फफूंदी के बीजाणु अंदर तक फैल चुके होते हैं, जो आंखों से दिखाई नहीं देते. ऐसे अचार में ऊपर से तेल डालने या उसे धूप में रखने से भी वह सुरक्षित नहीं हो जाता. उसे चखकर जांचने की गलती भी न करें. सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि पूरा अचार फेंक दें. इसके बाद जार को अच्छी तरह धोएं और धूप में या साफ कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें, तभी उसमें दोबारा अचार रखें.

अचार को खराब होने से कैसे बचाएं ?

आम के टुकड़ों को धोने के बाद साफ कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखाएं, ताकि जरा भी नमी न बचे. अचार रखने के लिए साफ और पूरी तरह सूखा कांच या चीनी मिट्टी का जार इस्तेमाल करें. अचार निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें और हर बार इस्तेमाल के बाद जार का ढक्कन कसकर बंद करें.

ध्यान रखें कि अचार के टुकड़े तेल में पूरी तरह डूबे रहें, जरूरत लगे तो ऊपर से थोड़ा और तेल डाल दें. अचार को ऐसी जगह रखें जहां नमी न हो और सीधी धूप या गर्मी कम लगे. साथ ही रेसिपी में बताई गई नमक और तेल की मात्रा का भी ध्यान रखें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से फफूंदी लगने का खतरा काफी कम होता है और अचार लंबे समय तक सही रहता है.

यह भी पढ़ें : Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget