एक्सप्लोरर

कहीं आपके पति के मन में भी शक का बीज तो नहीं बो रही हैं ये बातें? इन बातों रखें ख्याल

क्या आपका पति आप पर शक करता है. आपसे इनसिक्योरिटी महसूस करता है तो उसके पीछे ये कुछ वजह हो सकती हैं. जानिए शादी के बाद पति क्यों अपनी ही पत्नी पर शक करने लगते हैं. क्या हैं इसकी वजह?

शादी के बाद रिश्ते में प्यार और विश्वास बहुत जरूरी होता है. पति-पत्नि के बीच अगर विश्वास नहीं है तो ऐसा रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है. ऐसा कई बार होता है जब रिलेशनशिप में विश्वास कमजोर पड़ने लगता है और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है. खासतौर से पुरुष विश्वास के मामले में बहुत कच्चे होते हैं. किसी की भी बात पर या अनदेखी चीजों पर भरोसा कर बैठते हैं. कई बार पति अपनी पत्नी की बहुत छोटी-छोटी बातों पर शक करने लगते हैं. ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.
​
1- दूसरे पुरुष की प्रशंसा- ज्यादातर कपल में ये देखा जाता है कि पुरुष अपनी पार्टनर को किसी दूसरे लड़के की तारीफ करते या उसके साथ ज्यादा हंसी मजाक करते वक्त जलन महसूस करते हैं. उनकी ये असुरक्षा की भावना तब और बढ़ जाती है जब उनकी पत्नी उनके सामने ही किसी दूसरे आदमी की तारीफ करे. यही वजह है कि शादीशुदा महिलाएं लड़कों के रूप में अपना दोस्त बनाने से बचती हैं. हालांकि पति को ये समझना चाहिए कि अगर आपकी पत्नी आपके साथ पूरी तरह कमिटेड है तो आपको उन पर शक नहीं करना चाहिए. 

2- पुराने एक्स से दोस्ती- शादी के बाद पति चाहे कितना भी अच्छा हो लेकिन उसे ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता कि उसकी पत्नी अपने एक्स के टच में रहे या उससे बात करे. भले ही आपके पति इस बात को जाहिर न होने दें, लेकिन उन्हें मन से ये रिश्ता अच्छा नहीं लगेगा. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आपके पति के मन में आपको लेकर कोई शक तो नहीं पनप रहा. हालांकि पतियों को भी याद रखना चाहिए कि वो रिश्ता अब नहीं है और अपनी पत्नी पर विश्वास रखना चाहिए.
​
3- ज्यादा कमाने वाली पत्नी- भले ही आजकल पति-पत्नी दोनों लोग कमाने लगे हों, लेकिन अभी भी कई पुरुषों को ये अच्छा नहीं लगता कि उनकी पत्नी की सैलरी उनसे ज्यादा हो. हालांकि कई पति इस बात से खुश होते हैं, कई लोग इससे इनसिक्योर फील करने लगते हैं. ऐसी स्थिति में बेवजह शक पैदा होने लगता है. कई बार पति अपनी पत्नी के बॉस के साथ रिलेशनशिप को लेकर सोचने लगते हैं. जो आपके रिश्ते को कमजोर बनाता है. 

4- कुछ कड़वे अनुभव- कई बार लोगों के कुछ पुराने अनुभव होते हैं जिसकी वजह से वो शक करने लगते हैं. अगर आपके पति को कभी रिलेशनशिप में धोखा मिला हो या कुछ बुरा अनुभव रहा हो तो वो उसे आपके साथ भी जोड़कर देख सकते हैं. ऐसे में लोग चाहकर भी भरोसा नहीं कर पाते हैं. हालांकि लड़कों को ये समझना चाहिए कि जरूरी नहीं वही कंडीशन आपकी वाइफ के साथ भी हो. इसलिए खुलकर बातचीत करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: रिश्ते में लाएं फ्रेश फीलिंग्स, इस तरह करें इश्क का इजहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget