एक्सप्लोरर

Relationship tips : अगर ओवर सेंसिटिव है आपका पार्टनर तो ऐसे करें हैंडिल वरना दुख सकता है आपके पार्टनर का दिल

रिश्तों में दरार का सबसे बड़ा कारण होता है आपसी तालमेल में दिक्कत. ऐसे में अगर आपका साथी काफी इमोशनल या ओवर सेंसिटिव है तो आपको खास बातों का खयाल रखने की ज़रूरत है.

Relationship tips : प्यार ..एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है और पति-पत्नी का रिश्ता तो ऐसा होता है जिसमें प्यार के साथ-साथ अंडरस्टैंडिंग होना बेहद ज़रूरी है. ऐसे में अगर आपकी पत्नी ओवर सेंसिटिव है तो कुछ खास बातें हैं जिनको सोच-समझ के ही आपको आगे बढ़ना होगा क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अनजाने में ही सही आप अपनी पत्नी का दिल दुखा सकते हैं.

दरअसल लड़कियां बेहद सेंसिटिव होती हैं और कई बार देखा जाता है कि शादी के बाद कई लड़कियों का नेचर ओवर सेंसिटिव हो जाता है. उनको आपकी छोटी-छोटी बातें बुरी लगने लगती हैं. आप भले ही उनको प्रैक्टिकल दुनिया से रूबरू करवाना चाहते हों लेकिन आपकी पत्नी को ये लग सकता है कि आप उनसे भावनात्मक रूप से बिल्कुल भी जुड़ाव महसूस नहीं कर रहे हैं और यही वो वक्त होता है जब रिश्तों में दरार आने लग जाती है.

ऐसे समय में ये ज़रूरी है आप समझदारी से काम लें और अपने पार्टनर के नेचर को समझने की कोशिश करें क्योंकि आपका थोड़ा भी रूड बिहेवियर आपके पार्टनर को तकलीफ पहुंचा सकता है.

कैसे हैंडिल करें ओवर सेंसिटिव पार्टनर ?

अगर आपका साथी किसी भी बात पर नाराज़ होता है तो उनसे झगड़ने की बजाए आप उनसे प्यार से बात करें. उनके गुस्से के पीछे की वजह को समझने की कोशिश करें. ये याद रखें कि ऐसे समय में आपका थोड़ा सा भी रूखा व्यवहार चाहे वो प्रैक्टिकल ही क्यों न हो आपके और आपके पार्टनर की बॉन्डिंग को खराब कर सकता है. उनकी पसंद और नापसंद को समझना ही आपकी समझदारी का परिचय देता है. ओवर सेंसिटिव महिलाएं खुद से कोई भी डिसीज़न नहीं ले पाती हैं ऐसे में लाज़मी है कि आप उनके लिए गए फैसलों से संतुष्ट न हों लेकिन ऐसे वक्त में अगर आप उन्हें प्यार से हैंडल नहीं करते हैं तो ये उनका दिल दुखा सकता है.

रूड बिहेवियर हैंडल नहीं कर पाते ओवर सेंसिटिव लोग-

ओवर सेंसिटिव लोगों के बारे में एक बात जानना सबसे ज़रूरी है कि वो रूड बिहेवियर को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. वो छोटी सी बात पर ही रोने लगते हैं और उनको लगता है कि सभी उनके खिलाफ हैं. ऐसे लोगों को इमोशनल सपोर्ट की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है. आपको उन्हें ये एहसास कराना होता है कि कुछ भी हो जाए आप उनके साथ हैं और यही भावनात्मक जुड़ाव उनकी सारी उलझनों का हल होता है. बस आपकी थोड़ी सी कोशिश आपके और आपके पार्टनर के बीच की दूरियों को पूरी तरह से कम कर सकती है.

प्यार से निकलेगा हर मुश्किल का हल-

रिश्तों की डोर बहुत नाज़ुक होती है और आपको इसे बहुत ही प्यार से समझना होता है. अपने पार्टनर को प्रैक्टिकल दुनिया से रूबरू करवाना बहुत ज़रूरी है लेकिन इस बात को ध्यान में रखते हुए कि रिश्तों की खूबसूरती प्यार से ही है और वो बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बहुत ज़रूरी है. ऐसे में अपने पार्टनर के ओवर सेंसिटिव नेचर को समझें और फिर देखें कैसे खिल उठेगा आपका रिश्ता..

ये भी पढ़े- Relationship Tips: पार्टनर से Sorry नहीं कहना तो लड़ाई खत्म करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखते हैं दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखते हैं दिल का ख्याल
बदलते मौसम में अस्थमा मरीज रखें अपना ध्यान, डाइट में शामिल करें ये चीजें
बदलते मौसम में अस्थमा मरीज रखें अपना ध्यान, डाइट में शामिल करें ये चीजें
बारिश के बाद फूल गए हैं खिड़की-दरवाजे, बिना बढ़ई बुलाए करें ठीक
बारिश के बाद फूल गए हैं खिड़की-दरवाजे, बिना बढ़ई बुलाए करें ठीक

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
 इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
Embed widget