एक्सप्लोरर

Relationship Tips: सास की पसंदीदा बहू बनने का ये है मूलमंत्र, पति से भी अधिक मिलेगा प्रेम

ज्यादातर सास और बहू के रिश्ते में खटास और मनमुटाव ही देखने को मिलता है. ऐसे रिश्ते में मां और बेटी जैसा प्यार कम ही देखने को मिलता है. तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप सास की बेस्ट फ्रेंड बन सकती हैं.

Relationship Tips: आजकल की व्यस्त जीवनशैली के कारण व्यक्ति के पास आज खुद के लिए भी समय नहीं रह गया है. वर्तमान समय न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी कामकाजी होती हैं. ऐसे में घरेलू कामों को करने के लिए महिलाओं के पास समय ही नहीं बचता है. लेकिन जो महिलाएं संयुक्त परिवार में रहती है उन्हें अपने और अपने पति का ध्यान रखने के साथ ही परिवार के अन्य सभी सदस्यों का भी ध्यान रखेने की जिम्मेदारी होती है. ऐसे में बहुत ही कम रिश्ते होते हैं जहां सास और बहू में मां और बेटी जैसा प्यार देखने को मिलता है. ज्यादातर सास और बहू के रिश्ते में खटास और मनमुटाव ही देखने को मिलता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप सास की बेस्ट फ्रेंड बन सकती हैं.

अपनी सास की पसंद जानें आप केवल अपनी और अपने पति की पसंद को ही महत्वपूर्ण न समझें, बल्कि अपनी सास की पसंद के बारे में भी जानने का प्रयास करें. वैसे तो दुनिया की ज्यादातर हर महिला को घूमना-फिरना और खरीदारी करना बेहद पसंद होता है. लेकिन अगर आप अपनी सास का दिल जीतना चाहती हैं तो उनके अपने साथ शॉपिंग पर लेकर अवश्य जाएं और उन्हें उनकी पसंद की चीजें भी जरूर ट्राई कराएं. इससे आपको उनकी पसंद का अंदाजा हो जाता है. इसके अलावा आप जब भी शॉपिंग करने जाएं तो अपनी सास के लिए कुछ न कुछ जरूर लेकर आएं और उन्हें खुश होकर दें. ऐसा करने से वो आपसे बेहद खुश रहेंगी.

अपने सास-ससुर को भी वक्त दें आप अपने पति के साथ-साथ अपने सास-ससुर को भी समय दे और उनकी बातों को भी ध्यान से सुनें और समझें. आप अपने परिवार में कुछ ऐसी भूमिका निभाएं जिससे आप उन सबके बीच एक पुल का काम करें. इसका आपको सबसे बड़ा लाभ यह मिलेगा कि आप सबकी फेवरेट तो बन ही जाएंगी साथ ही हर मामले में आपकी सलाह भी मांगी जाएगी. आपको यह कभी भी नहीं सोचना चाहिए कि शादीशुदा जिंदगी में आपको अपनी पहचान और सोच बदलने के किए कोई आपको कहता है और न ही इसकी कोई जरूरत होती है. इसके लिए आपको सिर्फ धैर्य से काम लेने की, सबकी सुनने की और सही तरीके से अपनी बात रखने की आवश्यकता होती है फिर देखो आपको कितना प्यार मिलता है.

अपने पति की भी थोड़ी खिंचाई करें सबकी पसंदीदा बहू बनने का मूलमंत्र ये है कि अपनी सास के सामने अपने पति की थोड़ी खिंचाई करें और उनकी बुरी चीजों के बारे में उन्हें बताएं. अगर आप ऐसा करती हैं तो इससे आपकी सास को लगता है कि आपका खिंचाव या झुकाव  केवल अपनी पति की तरफ ही नहीं है, बल्कि अपनी सास की तरफ भी है. अगर आप अपनी होने वाली सास से मिल रही हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम की हैं. ऐसा करने से आपका समय भी अच्छा बीतता है और आप एक दूसरे के और करीब भी आ जाते हैं.

अपनी सास के साथ भी थोड़ा समय बिताएं अगर आप कामकाजी है तो आप हर रोज रात को घर जाने के बाद थोड़ा समय अपनी सास के लिए जरूर निकालें. चाहें आप 5 मिनट के लिए उनके साथ बैठें. इस समय में आप उनसे घर के हाल के बारे में पूछें, कोई मेहमान आया था या नहीं जैसी बाते करें. इसके अलावा आप उनको अपने ऑफिस की कोई फनी बात बताएं. इससे उनको लगेगा कि आप केवल अपने पति और करियर के बारे में ही नहीं सोचती हो, बल्कि घर और गर के लोगों के बारे में भी सोचती हैं. अगर आप हाउस वाइफ हैं तो आप पूरे दिन में उनके लिए कभी भी समय निकाल सकती हैं.

Chanakya Niti: जीवन में यदि धनवान बनना चाहते हैं तो ये काम भूलकर भी न करें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Girlfriend Travel Tips: गर्लफ्रेंड के साथ ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, सफर रहेगा सेफ
गर्लफ्रेंड के साथ ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, सफर रहेगा सेफ
WhatsApp पर मिलेगा आयुष्मान भारत का पूरा सिस्टम, सरकार ने लॉन्च किया 'आयुष्मान सारथी' AI चैटबॉट
WhatsApp पर मिलेगा आयुष्मान भारत का पूरा सिस्टम, सरकार ने लॉन्च किया 'आयुष्मान सारथी' AI चैटबॉट
अब छोटे क्लिनिक और OPD भी होंगे डिजिटल, सरकार लाई Cloud-Based हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम
अब छोटे क्लिनिक और OPD भी होंगे डिजिटल, सरकार लाई Cloud-Based हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम
Why Do Girls Grow Beard And Mustache: चेहरे पर अनचाहे बाल! लड़कियों में क्यों होती है दाढ़ी-मूंछ की दिक्कत? भूलकर भी न करें इग्नोर
चेहरे पर अनचाहे बाल! लड़कियों में क्यों होती है दाढ़ी-मूंछ की दिक्कत? भूलकर भी न करें इग्नोर

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget