एक्सप्लोरर

Relationship Tips: शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये सवाल, कभी नहीं होगी रिलेशनशिप में कोई कॉम्प्लिकेशन

Relationship Advice For Happy Marriage: आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सवाल जो शादी से पहले हर इंसान को अपने लाइफ पार्टनर से जरूर करने चाहिए.

Happy Marriage Tips: शादी किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का एक बेहद बड़ा फैसला होता है. एक अच्छा फैसला जिंदगी बना भी सकता है और एक गलत फैसला जिंदगी बर्बाद भी कर सकता है. ऐसे में शादी का फैसला लेते वक्त अच्छे से सोच विचार करना जरूरी है. खास तौर पर अगर आप अरेंज मैरिज कर रहे हैं तो अपने होने वाले लाइफ पार्टनर को समझने की बहुत ज्यादा जरूरत होती है. हालांकि एक या दो मुलाकात में किसी व्यक्ति को समझ पाना या उसके नजरिए को जान पाना मुश्किल होता है. ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सवाल जो शादी से पहले हर इंसान को अपने लाइफ पार्टनर से जरूर करने चाहिए. अगर इन सवालों के जवाब आपकी उम्मीदों के हिसाब से होते हैं तो जिंदगी में आगे बढ़ना एक सही फैसला होगा. 

 असुरक्षा
 शादी से पहले अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से इनसिक्योरिटीज को लेकर सवाल जरूर करें  उनसे पूछें कि उन्हें जिंदगी को लेकर किसी तरह के इनसिक्योरिटी तो नहीं है जो वह अपने पार्टनर से शेयर करना चाहते हैं. 
 
 पर्सनल स्पेस
 कई बार शादी के बाद दो लोगों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होता है कि उन्हें उनका पर्सनल स्पेस नहीं मिल रहा है. ऐसे में शादी से पहले ही आपको  इस पर डिस्कशन करना चाहिए कि आपका पार्टनर कितना प्राइवेसी या पर्सनल स्पेस चाहता है. 
 
 प्रॉब्लम का सोल्यूशन 
 हर रिश्ते में कभी ना कभी थोड़ी बहुत प्रॉब्लम होती ही है और यह आम बात है. अगर अंडरस्टैंडिंग और कम्युनिकेशन बेहतर है तो इसे सुलझा पाना मुश्किल नहीं होता. ऐसे में पार्टनर से इस बात को लेकर भी डिस्कस करना जरूरी है कि अगर  बात को खींचने की बजाए खत्म करने पर दोनों राजी हैं या नहीं. 
 
 दोस्तों को लेकर बाउंड्रीज
 शादी से पहले हर इंसान की  जिंदगी में उनके दोस्तों की खास जगह होती है जो शादी के बाद भी बरकरार रहती है. ऐसे में अगर मेल पाटनर की फीमेल फ्रेंड्स या फीमेल पार्टनर के मेल फ्रेंड हैं तो कितनी बाउंड्री सेट करना जरूरी है यह भी शादी से पहले अपने पार्टनर से समझ लें. कई बार यही बातें रिश्ता खत्म होने की वजह बन जाती हैं. 
 
 कैसे कंट्रोल करेंगे गुस्सा
 दो लोग बिल्कुल अलग होते हैं उनके जिंदगी जीने का तरीका, नजरिया यहां तक कि गुस्सा आने की आदत भी अलग होती है. ऐसे में अगर किसी पार्टनर को ज्यादा गुस्सा आता है तो उसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है ताकि रिश्ते पर असर ना डालें इस पर भी बात की जानी चाहिए. 
 
 टाइम और अंडरस्टैंडिंग
 किसी भी रिश्ते को स्मूदली चलाने के लिए इन दो चीजों का होना बहुत जरूरी है. आप अपने पार्टनर को कितना टाइम दे पाएंगे यह जानना जरूरी है, क्योंकि कल इसी बात पर प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है. इसके अलावा दो लोगों के बीच अगर अंडरस्टैंडिंग है तो  किसी भी तरह की परेशानी को आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है. 
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

Embed widget