एक्सप्लोरर

Relationship Tips: ब्रेकअप के ये 5 फायदे जान लेंगे तो रिश्ता तोड़ने का नहीं होगा दुख

Relationship Advice: ब्रेकअप जिंदगी के बुरे अनुभवों में से एक होता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके कुछ फायदे भी हैं. ब्रेकअप के ये फायदे आपकी जिंदगी बदल सकते हैं.

Relationship Tips in Hindi: ब्रेकअप (Breakup) के बाद अक्सर लोग उदास रहने लगते हैं. उन्हें लगता है कि उनके अंदर ही कोई कमी है जिस वजह से उनका रिश्ता टूट गया. कुछ लोग तो ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन (Depression) में भी चले जाते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं कि ब्रेकअप जिंदगी के बहुत बुरे अनुभवों में से एक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कुछ फायदे भी हैं. अगर आप भी ब्रेकअप के दर्द से जूझ रहे हैं तो अब आपके दिल को कुछ राहत मिल सकती है. हम यहां ब्रेकअप के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आपकी जिंदगी पहले से भी बेहतरीन हो सकती है.

लोगों की पहचान करना- ब्रेकअप के बाद लोगों को लेकर समझ आ जाती है. आप आसानी से लोगों की पहचान करने लगते हैं. अपने पिछले एक्सपीरियंस (Experience) के आधार पर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि सामने वाले व्यक्ति की क्या मंशा है. अब लोग आपकी मासूमियत का आसानी से फायदा नहीं उठा सकते. आप समझ जाते हैं कि किस इंसान को समय देना है और किसे नहीं.

यह भी पढ़ें:  Relationship Tips: 4 संकेत जो बताते हैं कि अब आपको कर लेना चाहिए ब्रेकअप

खुद की अहमियत समझना- ब्रेकअप की शुरुआत में आपने खुद को कितना ही क्यों न कोसा हो लेकिन धीरे-धीरे आपको खुद की अहमियत पता चलने लगती है. आपको एहसास होता है कि लोग आपको बहुत पसंद करते हैं और अपनी वेल्यू (Value) समझ जाते हैं. कुल मिलाकर आप खुद से प्यार करना सीख जाते हैं. ये अनुभव आपको किसी और चीज से आसानी से नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान दोनों, आप भी जान लें

सबक सिखाने की कला- ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग जैसे के साथ तैसा का मंत्र अपनाने लगते हैं. पिछले रिश्ते में आपने कई खामियों को नजरअंदाज किया था. नापसंद की चीजों पर भी आप रिएक्ट नहीं कर पाते थे लेकिन अब आपके साथ ऐसा नहीं होगा. अब दूसरों की हरकतें समझ कर उन्हें उनकी भाषा में ही जवाब दे सकते हैं.

पहले से ज्यादा खूबसूरत और फिट दिखना- ब्रेकअप के बाद  खूबसूरती, फिटनेस (Fitness) और स्टाइलिश (Stylish) दिखने की अहमियत बढ़ जाती है. ब्रेकअप के बाद भी मामला खत्म नहीं होता है बल्कि आपके पास ऑप्शन (Options) और बढ़ जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: पति-पत्नी के बीच कभी नहीं होगी लड़ाई, बस रखें इन चार बातों का ध्यान

कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है- ब्रेकअप के बाद आप खुल कर जीना सीख जाते हैं. जिंदगी के फैसले अपने हिसाब से लेते हैं. लोगों का अटेंशन (Attention) पाकर आपको अच्छा लगता है और खुद का कॉन्फिडेंस (Confidence) बढ़ जाता है. अब आप जिंदगी को अपने हिसाब से जीते हैं. आपको दूसरों की राय की जरूरत नहीं पड़ती है और आप खुद से ही खुश रहना सीख जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget