एक्सप्लोरर

Relationship Tips: 4 संकेत जो बताते हैं कि अब आपको कर लेना चाहिए ब्रेकअप

Relationship Advice: जब रिलेशनशिप आगे बढ़ता है, लोग अपनी पसंद-नापसंद खुलकर जाहिर करने लगते हैं और यहीं से मतभेद की शुरुआत होने लगती है. कुछ खास संकेत बताते हैं कि इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए.

Relationship Tips in Hindi: रिलेशनशिप (Relationship) की शुरुआत में लोगों को एक-दूसरे की हर छोटी-छोटी आदतें बहुत अच्छी लगती हैं. वो प्यार में इतने डूबे होते हैं कि पसंद ना आने वाली बातों को भी उस समय नजरअंदाज करते जाते हैं. जैसे-जैसे रिलेशनशिप आगे बढ़ता है, लोग अपनी पसंद-नापसंद खुलकर जाहिर करने लगते हैं और यहीं से थोड़े बहुत मतभेद की शुरुआत होने लगती है. जो लोग पार्टनर का ख्याल रखते हुए रिश्ते को बढ़ाते हैं उनका रिश्ता गहरा होता जाता है.

वहीं जो लोग रिश्ते में मनमर्जी करते हैं उनके साथ रहना बोझिल बन जाता है. ऐसे रिश्ते को ढोने से अलग होना ज्यादा अच्छा होता है. रिश्ते में खुश ना होते हुए भी लोग ब्रेकअप (Breakup) के फैसले को लेकर कन्फ्यूज (Confuse) हो जाते हैं और आगे नहीं बढ़ पाते. अगर आप भी कुछ इसी तरह की उलझन में हैं तो इन संकेतों पर ध्यान दें जिनसे आपको ये समझने में आसानी होगी कि अब ब्रेकअप का टाइम (Time) आ गया है.

हर बात पर बहस- शुरुआत में तो एक-दूसरे की सारी आदतें बहुत अच्छा लगती हैं. आप एक-दूसरे के साथ को एंजॉय (Enjoy) करते हैं, लेकिन बाद में हर छोटी-छोटी बातों पर बहस और लड़ाई-झगड़े बढ़ जाए तो समझ लें कि आपके ब्रेकअप का वक्त आ गया है. ऐसा नहीं है कि हेल्दी रिलेशनशिप में कपल्स (Couples) के बीच कभी लड़ाई नहीं होती, लेकिन वहां लोग मानसिक रूप से कमजोर नहीं महसूस करते हैं. अगर आप खुशमिजाज इंसान हैं और हर बार आप खुद को टूटा हुआ महसूस करते हैं, तो हो सकता है कि आपका पार्टनर (Partner) आपके लिए सही नहीं है और आपको अब अलग हो जाना चाहिए.

जब शक बढ़ने लगे- इस आदत से किसी भी रिश्ते को परखा जा सकता है. विश्वास हर रिश्ते की नींव होती है लेकिन जब किसी रिश्ते में शक घर करने लगता है तो उसे बचाना मुश्किल हो जाता है. अगर आपका पार्टनर भी अक्सर आपको शक की नजरों से देखता है तो संभल जाएं. ऐसे रिश्ते में आप कभी भी खुलकर सांस नहीं ले सकते हैं. अच्छा होगा कि आप अलग होने के फैसले पर विचार करें.

जब पछतावा होना बंद हो जाए- अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना है चाहिए तो ईमानदारी से सोचें कि ब्रेकअप के बाद आपकी क्या हालत होगी. कहीं आप जल्दीबाजी तो नहीं कर रहे हैं. आपका पार्टनर आपके लिए कितना जरूरी है और आपकी लाइफ (Life) में उसकी क्या अहमियत है. अगर आपको लगता है कि आपके रिश्ते में इतनी कड़वाहट आ चुकी है कि उसके दूर जाने से आपको फर्क नहीं पड़ेगा, तो इसका मतलब है कि आपका दिल अब इस रिश्ते में और नहीं रहना चाहता है. आप बस इसलिए उनके साथ रिलेशनशिप में हैं क्योंकि आप उन्हें दुखी नहीं करना चाहते. 

खुद के लिए अच्छा महसूस ना होना- इस बात को जरूर समझना चाहिए कि आपको इस रिश्ते से खुशी मिलती है या फिर आपके ऊपर इसका बुरा असर पड़ रहा है. आपके पार्टनर आपको सपोर्ट (Support) करते हैं या फिर बस आपकी कमियों को गिनाने में लगे रहते हैं. अगर उनके साथ रहकर आप डिमोटिवेट (Demotivate) फील करते हैं और आपके कॉन्फिडेंस (Confidence) में कमी आती है तो समझ जाएं कि ये उससे दूरी बनाने का रेड सिग्नल है.

Relationship Tips: वर्चुअल डेटिंग के दौरान भूलकर भी ना करें यह गलतियां, पड़ सकता है पछताना

Relationship Tips: तलाकशुदा इंसान पर आ गया है दिल? डेटिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget