एक्सप्लोरर

Relationship Mistakes: कहीं ज्यादा प्यार न बन जाए सिर दर्द, रिलेशनशिप में न करें ये गलतियां

वक्त के साथ कई चीजें बदल जाती हैं लेकिन प्यार के लिए उम्मीदें हमेशा बनी रहती हैं. कभी-कभी बहुत ज्यादा प्यार सामने वाले के लिए सिर दर्द बन जाता है इसलिए प्यार की भी सीमा रखनी जरूरी है.

Relationship Mistakes: जब हम किसी से प्यार करने लगते हैं तो जिंदगी खुशियों से भर जाती है लेकिन इसके साथ ही रिश्ते को निभाने की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. हर रिश्ता प्यार, भरोसे और समझौते पर ही टिका होता है. हर रिश्ते को उतार-चढ़ाव की कसौटियों से भी गुजरना पड़ता है. कई बार हम रिश्ते में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका पता हमें खुद भी नहीं चलता. आपको लगता है कि आप अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं इसलिए आपको रिलेशनशिप में सब कुछ करने की आजादी है और यहीं पर गलती हो जाती है. कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा प्यार या केयर सामने वाले के लिए मुश्किलें भी पैदा कर सकता है. ऐसे में अलग होने की भी नौबत आ जाती है. आइए जानते हैं कि आपको रिलेशनशिप में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

पार्टनर को स्पेस न देना- रिश्ते को लंबा चलाना है तो पार्टनर को स्पेस देना जरूरी है वरना आपका रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगा. प्यार करने का मतलब ये नहीं है कि आप हर समय खुद को उनके करीब रखें. पार्टनर को उनका अपना समय भी दें. जरूरी नहीं कि आप का पार्टनर कोई भी काम आप से पूछ कर ही करे. स्पेस न देने से प्यार कम हो जाता है और लड़ाई-झगड़े बढ़ जाते हैं. बहुत ज्यादा नजदीकियां भी रिश्ते में दूरियां पैदा करती हैं.

हमेशा नजर रखना- अक्सर लोग जब किसी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, तो उन्हें लगता है कि हर समय पार्टनर का ध्यान रखना उनकी पहली जिम्मेदारी है. इसके चक्कर में कई बार लोग हद से ज्यादा अपने पार्टनर पर नजर रखने लगते हैं. इसक वजह से आपका पार्टनर असहज महसूस कर सकता है. हर समय उसके रुटीन पर नजर रखने पर उसे ऐसा महसूस होता है जैसे कि उसकी आजादी छिन गई है.

बार-बार हक जताना- पार्टनर पर बार-बार हक जताना बताता है कि आप अपने रिलेशनशिप में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जाहिर तौर पर कोई भी रिलेशनशिप दोनों तरफ से ही चलती है. आपके पार्टनर भी आपको उतना ही प्यार करते हैं. बार-बार हक जताने की आपकी आदत से वो चिड़चिड़े हो सकते हैं. इससे आप दोनों के बीच लड़ाईयां भी बढ़ सकती हैं. इसलिए इस प्यार के रिश्ते को भरोसे के साथ आगे बढ़ाएं.

हमेशा पार्टनर के साथ रहना- ज्यादा प्यार करने वाले अक्सर चाहते हैं कि उनका पार्टनर हर समय उनके साथ रहे और वो हर जगह उसके साथ जाएं. इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपके अलावा भी उनकी जिंदगी में कई लोग हो सकते हैं. हो सकता है कि आपका पार्टनर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने अकेले जाना चाहता हो लेकिन आप उसे अकेला नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में आप का प्यार उनके लिए सजा भी बन सकता है.

बहुत ज्यादा उम्मीद रखना- कई बार पार्टनर से हद से ज्यादा उम्मीद रखना भी रिश्ते को बिगाड़ने का काम करता है. जैसे कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो ये उम्मीद लगा बैठते हैं कि अगर वो मुझसे प्यार करता है तो मेरी हर उम्मीद पर खरा ही उतरेगा. या फिर आप उससे जितना प्यार करते हैं, उतना ही प्यार वो भी आपसे करे. ऐसी स्थिति में पार्टनर बंधा हुआ महसूस करता है और खुद को इससे बाहर निकालने में लग जाता है.

ज्यादा पैसे कमाती हैं पत्नी तो पतियों में बढ़ता है तनाव, माधुरी दीक्षित की है ज्यादा संपति सीखें इनके रिश्ते से

Wedding Gift Ideas: 2000 से भी कम रुपए में शानदार वेडिंग गिफ्ट, दुल्हा-दुल्हन हो जाएंगे खुश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूड़ों की बीमारी से हो सकता है अल्जाइमर; नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
मसूड़ों की बीमारी से हो सकता है अल्जाइमर; नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Suhagrat Paan Tradition: सुहागरात पर क्यों खिलाया जाता है पान? जानें असली वजह
सुहागरात पर क्यों खिलाया जाता है पान? जानें असली वजह

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget