एक्सप्लोरर

टूटे हुए मेकअप प्रोडक्ट को इन तरीकों से दोबारा जोड़े, मेकअप होगा नया जैसा

अगर आपका मेकअप प्रोडक्ट टूट गया है तो परेशान होने की बजाय उन्हें दोबारा जोड़े.

एक अच्‍छा मेकअप आपको लोगों के बीच सुंदर और अट्रैक्टिव दिखने में मदद करता है. शादी-पार्टी हो या कोई सामान्‍य दिन हम सब हल्‍का-फुल्‍का मेकअप करते हैं. लेकिन आपने देखा होगा कि इस बीच कई बार हमारे कई मेकअप प्रॉडक्‍ट जैसे फेस पाउडर, आईशैडो पैलेट या लिपस्टिक टूट जाते हैं जिसके बाद आप उन प्रोडक्‍ट्स का उपयोग नहीं कर पाते हैं. उन्‍हें फेंक देते हैं तो ऐसे में आप इन प्रोडक्ट को फेंकने की बजाय इन तरीकों से जोड़े और उन्हें दोबारा इस्तेमाल करें. चलिए जानते हैं तरीका.

लिपस्टिक को ऐसे जोड़े- अक्‍सर बहुत से लोगों की लिपस्टिक टूट जाती है. ऐसे में आप अपनी टूटी लिपस्टिक को फेंकने की बजाय फिक्‍स कर सकते हैं, ताकि दोबारा भी इस्‍तेमाल हो सके. आप लिपस्टिक को जोड़ने के लिए एक पेपर लें और उसपर टूटी हुई लिपस्टिक को रखें. इसके बाद लिपस्टिक के टूटे भाग पर माचिश या लाइटर की मदद से जलाएं. फिर लिपस्टिक को दूसरे सिरे यानि बेस से जोड़ें. इतना करने के बाद एक दिन के लिए फ्रिज में रख दें. आपकी टूटी हुई लिपस्टिक वापस सही हो जाएगी. इस तरह आप अपने लिप बाम या लिपस्टिक को जोड़ सकते हैं या फिर एक नया लिपस्टिक तैयार कर सकते हैं.

फेस पाउडर को ऐसे जोड़े- आपका फेस मेकअप पाउडर एक ऐसा आइटम है, जो आसानी से टूट जाता है. ऐसे में इसे फिक्‍स करना काफी मुश्किल हो सकता है. यदि आपका फेस पाउडर, आईशैडो पैलेट, ब्लश और हाइलाइटर्स टूट गया है, तो इसे फिक्‍स करने के लिए सभी पाउडर को खुरच कर एक छोटी कटोरी में डालें. इसके बाद एक चम्‍मच की मदद से एक नए कंटेनर में कुछ पानी की बूंदें या फिर एल्कोहल की बूंदें डाल लें. इसे अच्छी तरह से मिलाकर सेट करें. इसके बाद कंटेनर में एक कॉटन के कपड़े से इस पर दबाव डालें. ऐसा करने से आपका टूटा हुआ मेकअप पाउडर बिल्कुल नया दिखेगा.

आईलाइनर को ऐसे जोड़े- जेल आईलाइनर टूटने के बाद यह बर्बाद हो सकता है. ऐसे में आप इसे दोबारा इस्‍तेमाल करने के लिए 15 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें यह एकदम नया सा लगने लगेगा.

ये भी पढ़ें-

गठिया रोग में अपनाएं ये उपाय, मिलेगा आराम

इस तरह से पिएं पानी, शरीर की कई समस्याएं होंगी दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget