एक्सप्लोरर

Promise Day 2022: प्यार भरी बातों के बीच डींगें बिल्कुल ना हांकें, होले-होले चढ़ें वादों की सीढ़ियां

Valentine Week: 11 फरवरी को प्रॉमिस डे है यानी इस दिन अपने पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरे वादे करते हैं. वादे ऐसे जो लव-लाइफ को बेहतर बनाने की दिशा में हों. बस इतना ध्यान रखें कि चांद-तारे ना तोड़ें!

Valentine Week Promise Day: प्यार का त्योहार पूरे एक सप्ताह चलता है. 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक. इसमें 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. यानी ऐसा दिन, जब आप अपने साथी से प्यार की राह में आने वाली सभी मुसीबतों को दूर करने और हर स्थिति में साथ खड़े रहने का वादा करते हैं. उसे दुनिया की हर खुशी देने की कसम खाते हैं. ये सब बातें सही हैं और ऐसे विचार हर प्रेमी-प्रेमिका के मन में होने चाहिए. प्रॉमिस डे (Promise Day) पर आप अपने प्यार से हर वो वादा करें, जिसे आप निभा सकें. इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा. प्यार की पींगे बढ़ाने के बीच, डींगें बिल्कुल ना हांकें! क्योंकि इससे आपका इंप्रेशन बढ़े ना बढ़ें आप फेंकू जरूर नजर आएंगे. दिल्ली की जानी-मानी सीनियर क्लिनिकल सायकॉलजिस्ट से जानें, प्यार में वादे करते वक्त किन बातों का ध्यान रखा चाहिए...

प्यार के वादे और इनका टूटना

क्लिनिकल सायकॉलजिस्ट डोना सिंह कहती हैं कि यदि आप अपनी लाइफ को लेकर सीरियस हैं और अपने रिश्ते को हमेशा स्मूद रखना चाहते हैं तो साथी के साथ कोई भी प्रॉमिस करते समय अपनी स्थितियों का ध्यान जरूर रखें. ऐसा कोई वादा ना करें, जिसे पूरा करना आपके लिए संभव ना हो क्योंकि प्यार में किए गए वादे जब टूटते हैं तो रिश्ता ब्रेकअप तक पहुंच जाता है. इसके बाद शुरू होता है, भावनात्मक उतार-चढ़ाव का दौर, जो अक्सर एंग्जाइटी और डिप्रेशन के रूप में सामने आता है.

दिल के भाव सच्चे होने पर

प्रेमी-प्रेमिका, पति-पत्नी, पैरेंट्स और बच्चों के रिश्ते में आने वाली उलझनों को सुलाझाने की हर राह दिखाने वाली सायकॉलजिस्ट डोना सिंह, हर दिन ऐसे कई केस देखती हैं, जिनमें झूठे वादों के कारण मनमुटाव चल रहा होता है और कोई एक पार्टनर अपने आपको ठगा हुआ अनुभव करता है. यह स्थिति रिश्तों के बीच खाई को बढ़ाने का काम करती है. डोना सिंह कहती हैं कि आपका पार्टनर और आपका परिवार आपके वादों से अधिक खुश इस बात से होता है कि आपके भाव क्या हैं. आपके इरादे क्या हैं और आप उनके लिए क्या करने की इच्छा रखते हैं. बड़ी-बड़ी बातें कुछ देर की खुशी भले ही दें लेकिन एक समय बाद घुटन का अहसास कराने लगती हैं या फिर आपका पार्टनर आपको लेकर नेगेटिव होने लगता है कि आप जो बोलते हैं, उसे पूरा नहीं करते. इससे रिश्तों में अविश्वास आता है.

प्रॉमिस डे पर करें ये काम

परंपरा है तो निभाई तो जाएगी! यानी प्रॉमिस डे है तो आप पार्टनर से वादा तो जरूर करें. ये वादे कुछ इस तरह होंगे तो आपको भी अच्छा लगेगा और आपके पार्टनर को भी...

  • हम दोनों एक-दूसरे की खुशी का सम्मान करेंगे.
  • हम साथ मिलकर जीवन में आगे बढ़ेंगे और काम के बीच अपने रिश्ते के लिए समय जरूर निकालेंगे.
  • हमारे बीच कभी कोई भी गलतफहमी होगी तो हम एक-दूसरे से बात करके मामला हल कर लेंगे. अपने रिश्ते में किसी और की बातों को अधिक महत्व नहीं देंगे.
  • अपने सपने पूरे करने के लिए हम दोनों मिलकर काम करेंगे और एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझेंगे.
  • जीवन के हर सुख-दुख में एक-दूसरे का हाथ थामे रहेंगे और मजबूती से हर समस्या का सामना करेंगे. 
  • इस तरह के वादे आपके रिश्ते में प्यार भरने और आपसी विश्वास जगाने में मदद करेंगे. 

यह भी पढ़ें: Relationship: प्यार के रिश्ते में भी जरूरी है पर्सनल स्पेस, अपने पार्टनर से ऐसे करें बात

यह भी पढ़ें: प्यार का इजहार करें या 'उसे' शादी के लिए प्रपोज करना है, ऐसे बनेगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोछा लगाने के बाद फर्श हो जाता है चिपचिपा? पानी में मिलाएं ये चीज, शीशे जैसा चमकेगा घर
पोछा लगाने के बाद फर्श हो जाता है चिपचिपा? पानी में मिलाएं ये चीज, शीशे जैसा चमकेगा घर
Rajasthan Monsoon Travel: मानसून में जन्नत बन जाता है राजस्थान, बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये खूबसूरत जगहें
मानसून में जन्नत बन जाता है राजस्थान, बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये खूबसूरत जगहें
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget