एक्सप्लोरर

Happy Propose Day 2022: प्यार का इजहार करें या 'उसे' शादी के लिए प्रपोज करना है, ऐसे बनेगी बात

Propose Day 2022: इस प्रपोज डे पर अपने दिल की बात को सही तरीके से अपने प्यार तक पहुंचा दें. यहां बताए गए रोमांटिक टिप्स आपका काम आसान कर सकते हैं. प्यार की राह जितनी सिंपल दिखती है, उतनी होती नहीं.

Happy Propose Day 2022: लंबे समय से अपने दिल की बात को छुपाकर बैठे हैं तो प्रपोज डे पर अपनी इन भावनाओं का इजहार अपने प्यार से कर दीजिए... हालांकि प्यार करना और किसी पर दिल हार जाना जितना आसान होता है, अपने दिल की बात उससे कहना उतना ही मुश्किल भी लगता है. इस नर्वस कर देने वाले टास्क को आसान बनाने के लिए हम आपके साथ हैं. यहां आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने दिल का हाल अपने प्यार तक पहुंचा सकते हैं...

शब्दों में ढालें अपनी भावनाएं

प्यार के मामले में ही सही लेकिन विडियो और इंटरनेट आज भी कहीं पिछड़े हुए हैं तो वो आपके लव प्रपोजल से जुड़ा मामला है. आज भी जब आप अपने दिल की भावनाएं लिखकर अपने पार्टनर तक पहुंचाते हैं तो इनका अलग ही असर होता है. तो खत लिखकर ना सही कार्ड बनाकर या रेडीमेड कार्ड में एक छोटा-सा नोट लिखकर आप उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं. यकीन मानिए यह कार्ड लाइफटाइम उनके पास रहनेवाला है.

विडियो बनाकर सेंड करें

अगर आप अपने प्यार तक कार्ड पहुंचाने को लेकर झिझक रहे हैं या किसी भी वजह से कार्ड नहीं पहुंचा पा रहे हैं तो आप चाहें तो अपने मन की बात कहते हुए और रिलेशनशिप या शादी के लिए प्रपोज करते हुए विडियो बनाकर सेंड करें. इस विडियो को आप ज्यादा लंबा ना खीचें लेकिन जितना भी बोलें उसमें आपका प्यार, आपके इमोशन्स और आपकी केयर नजर आनी चाहिए. यह तरीका आपके प्यार को जरूरी पसंद आएगा.

इस सर्विस का लाभ लें

जब कार्ड और विडियो का तरीका रास ना आए तो कूरियर सेवा का लाभ उठाएं. एक खूबसूरत बुके और तोहफे के साथ एक नोट में अपने दिल की बात कहें और लास्ट में लिखें कि आपको उनके जवाब का इंतजार है... अपने इस इवेंट को खास बनाने के लिए यह भी लिख सकते हैं कि आप उनसे जवाब किस रूप में चाहते हैं. यानी आप उनके फोन कॉल या मैसेज का इंतजार कर रहे हैं.

डिनर डेट प्लान करें

आप चाहें तो अपने ड्रीम पार्टनर को डिनर डेट पर इनवाइट कर सकते हैं. इसके लिए कोई ऐसा स्पेस चुने जहां आने में उसे कोई दिक्कत ना हो और वो पूरी तरह सहज महसूस करे. डिनर के बाद आप अपने दिल की बात कह दें. आपका तरीका बहुत सलीके भरा और सौम्य होना चाहिए. घुटनों पर बैठकर एक हाथ आगे बढ़ाते हुए अपने पार्टनर को प्रपोज करें. इस काम के लिए ओपन रूफ रेस्त्रा या टेरेस गार्डन बहुत शानदार जगह होती हैं.

ये लिस्ट तैयार रखें

प्रपोज डे यानी कि 8 फरवरी को अपने ड्रीम पार्टनर को प्रपोज करते हुए अगले 6 दिन का प्लान तैयार रखें. ताकि यह वैलेंटाइन डे (Valentine Day)आप अपने प्यार के साथ सेलिब्रेट कर सकें. जब आपकी पार्टनर या आपका पार्टनर प्रपोजल स्वीकार कर ले तो अगले सभी दिन के लिए उनसे उनका टाइम बुक कर लें, उन्हें बता दें कि इस पूरे सप्ताह उन्हें आपके लिए समय जरूर निकालना है. फिर आप कुछ-कुछ सरप्राइज के साथ उन्हें अपने प्यार का अहसास कराते रहें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Do Girls Grow Beard And Mustache: चेहरे पर अनचाहे बाल! लड़कियों में क्यों होती है दाढ़ी-मूंछ की दिक्कत? भूलकर भी न करें इग्नोर
चेहरे पर अनचाहे बाल! लड़कियों में क्यों होती है दाढ़ी-मूंछ की दिक्कत? भूलकर भी न करें इग्नोर
Thyroid Problems in Women: मर्दों के बजाय महिलाओं को ज्यादा क्यों होती है थायराइड की समस्या, जानें इसके पीछे की वजह?
मर्दों के बजाय महिलाओं को ज्यादा क्यों होती है थायराइड की समस्या, जानें इसके पीछे की वजह?
Anemia Mukt Bharat Abhiyan: एनीमिया मुक्त कैसे होगा भारत? सरकार ने बदला पूरा मॉडल, अब डिजिटल ट्रैकिंग से होगा इलाज
एनीमिया मुक्त कैसे होगा भारत? सरकार ने बदला पूरा मॉडल, अब डिजिटल ट्रैकिंग से होगा इलाज
Tomato Storage Tips: बिना फ्रिज के कैसे रखें टमाटर को फ्रेश? जान लीजिए तरीका
बिना फ्रिज के कैसे रखें टमाटर को फ्रेश? जान लीजिए तरीका

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के मामले में अब नया विवाद शुरू, प्रशासन ने कहा- 'जिस भूमि पर…'
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के मामले में अब नया विवाद शुरू, प्रशासन ने कहा- 'जिस भूमि पर…'
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
'मोदी सरकार शायद ही बातचीत का रास्ता चुनेगी', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, जानें क्या बोले कमर चीमा
'मोदी सरकार शायद ही चुने बातचीत...', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट?
Tamil Nadu Politics:'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget