एक्सप्लोरर

Post Covid-19: विशेषज्ञों की सलाह, ठीक होने के बाद कुछ समय के लिए पालतू जानवरों से बनाएं दूरी

जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए कि क्या उन्हें 10 दिन से ज्यादा आइसोलेशन में रहने की जरूरत है. ऐसे लोग कम से कम 24 घंटे के अंतराल पर दो लगातार निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद अन्य लोगों के साथ हो सकते हैं.

जो शख्स कोविड-19 को मात दे चुका है, उसके आसपास होना कब सुरक्षित है या अन्य लोग कब उसके पास जा सकते हैं? ये सवाल अक्सर लोगों के जेहन में कौंध रहे हैं. सवाल पैदा हो रहा है कि क्या सावधानी बरतें, जिससे दूसरों को खतरा पैदा न हो. जानकारी न होने की वजह से लोग लापरवाही बरतते हैं और दूसरों के लिए मुसीबत की वजह बन सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी पीरियड एक शख्स से दूसरे शख्स तक लंबाई और लोगों के महसूस करने के मामले में अलग-अलग हो सकती है.

सीडीसी की गाइडलाइन्स कहती है कि कोविड-19 से ठीक हो चुके शख्स के लिए दूसरे लोगों के पास जाने का सुरक्षित समय कई फैक्टर पर निर्भर करता है. दरअसल देखने में ये आ रहा है कि कोरोना को हराने के बाद भी कुछ लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. उनमें से डॉक्टर और पेशे से सर्जन नीरज कुमार मिश्रा भी हैं. मिश्रा संक्रमण को मात देने के बाद जटिलताओं से जूझ रहे हैं और अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं.

उनका कहना है कि इलाज के चरण में  मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक सहायता की सबसे बड़ी दिक्कत पेश आ रही है. कोविड-19 की बीमारी मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ रही है. इस दौरान मरीजों को रात-रात भर जागना पड़ता है, नकारात्मक विचार और खुदकुशी के रुझान मन में पनपते हैं. 

कोविड-19 से ठीक होने के बाद सावधानी
डॉ. धीरज चौबे  ईएसआईसी के कोरोना वॉर्ड में कार्यरत हैं. उनकी सलाह है कि अगर आपके घर में पालतू जानवर है, तो उससे भी सावधानी बरतें, गले न लगाएं जब तक कि आपका आइसोलेशन न पूरा हो जाए. हो सकता है पालतू जानवरों के बाल से एलर्जी हो, लिहाजा उसके स्वास्थ्य के लिए भी ठीक होगा कि कुछ दिन बाद ही आसपास जाएं.

यशोदा अस्पताल में कोविड वॉर्ड हेड डॉ. ए़ पी सिंह की सलाह है कि रिकवरी के तुरंत बाद अपने पुराने शेड्यूल में न लौटें. पुरानी गतिविधियों को कम करने के साथर थकान से दूर रहें. बीमारी से पहले अगर आप 30 मिनट का व्यायाम करते थे, तो कोविड-19 के बाद अब 10-15 मिनट का समय घटा दें. जानकारों का कहना है कि टूथब्रश, कंघा, मास्क, हेड मास्क, ग्लव्स, मोबाइल कवर को भी बदल देना संक्रमण की आशंका को कम करता है. 

कोविड के बाद भी नियमों का हो पालन
विशेषज्ञों की सलाह है कि कोविड-19 को हराने के बाद भी पब्लिक में जाने पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और नियमित हाथ धोना जारी रखना चाहिए. गाजियाबाद में कोविड वार्ड के नोडल ऑफिसर डॉ अनिल कुश की सलाह है, "कोविड मरीज अन्य लोगों को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए रिकवरी पीरियड में भी अपना सामान रोजाना सैनेटाइज करें. लैपटॉप, बैग, पेन को सैनेटाइज करने से संक्रमण का खतरा नहीं होता है. 

एक कॉल से आपके घर तक पहुंचेंगे ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, Sonu Sood की बड़ी पहल

Bitter Gourd Benefits: इन वजहों से करेला को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget