एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चों को खुद पर निर्भर और जिम्मेदार बनाएं, उनकी परवरिश के दौरान कभी न करें ये 8 गलतियां

Parenting Tips: एक जिम्मेदार और समझदार माता-पिता होने के नाते आपको बच्चों की परवरिश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं कि बच्चों की खुशी के लिए आपको कौन से काम नहीं करने चाहिए.

Parenting Tips: सभी माता-पिता अपनों बच्चों को वो सबकुछ देना चाहते हैं जिसकी वे ख्वाहिश रखते हैं. वे यह कभी नहीं चाहते कि उनके बच्चों को भी उन्हीं मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़े, जिनका सामना कभी उन लोगों को करना पड़ा था. हर माता-पिता अपने बच्चों को बेस्ट देना चाहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा करते-करते वो उन बातों पर गौर नहीं कर पाते, जिनपर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी होता है.

बच्चों की सभी इच्छाओं को पूरा करना और उनकी हर बात को मानना उन्हें ढीट बना सकता है. इसलिए एक जिम्मेदार और समझदार माता-पिता होने के नाते आपको बच्चों की परवरिश करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं कि अपने बच्चों के लिए आपको क्या-क्या नहीं करना चाहिए. 

स्नेह में आकर बच्चों के लिए कभी न करें ये 8 काम

1. उनके खाने को लेकर नखरे झेलना: बच्चे खाने को लेकर कई बार नखरें दिखाते देखे जाते हैं. ऐसे में कई माएं अपने बच्चों के लिए मनपंसदीदा भोजन बनाती है, ताकि वे खाना खा लें. हालांकि उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए. बच्चों को वो सब खाने की आदत डालनी चाहिए, जो चीज़ें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं. उनके नखरों की वजह से अनहेल्दी फूड खिलाने से बचें.

2. उनका होमवर्क खुद करना: होमवर्क बच्चों को दिया जाता है. लेकिन अगर आप फेवर के तौर पर उनका होमवर्क कर देते हैं तो इससे वो टीचर की डांट से तो बच जाएंगे, लेकिन आपके लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी. क्योंकि वे अक्सर होमवर्क ना करने को लेकर बहाने बनाना शुरू कर देंगे या आप पर निर्भर हो जाएंगे.

3. ज्यादा मोबाइल या टीवी यूज करने देना: बच्चों का मूड फ्रेश करने के लिए टीवी या मोबाइल का इस्तेमाल करने देना कुछ हद ठीक है. लेकिन अगर वे स्क्रीन पर ज्यादा समय तक लगे रहते हैं तो उन्हें ऐसा न करने दें. फिर चाहे आपका बच्चा रो-रोकर बुरा हाल कर दे. आप उसे प्यार से समझाएं कि कितनी देर तक स्क्रीन पर समय बिताना सही है. ध्यान रहे कि आपको बच्चों को हर बात प्यार से समझानी है, डांटकर नहीं.

4. उनकी चीज़ें खुद खोजकर देना: अगर आपका बच्चा अक्सर चीज़ें इधर-उधर रखकर भूल जाता है और लापरवाही दिखाता है तो आप उनकी इसमें मदद न करें. उन्हें अपनी चीज़ें खुद खोजने दें और इस बात की अहमियत समझाएं कि "किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपना काम खुद करना चाहिए".

5. उनके मांगने पर हर बार पैसे देना: बच्चों की इच्छाओं को पूरा करना ठीक है. मगर उनके मांगने पर हर बार पैसे निकालकर देना सही नहीं है. आपको पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे पैसे किस काम के लिए ले रहे हैं. अगर आपको लगता है कि वे गलत कामों के लिए आपसे पैसे ले रहे हैं तो तुरंत इस बात के लिए मना कर दें. क्योंकि उनकी ये आदतें दिन-ब-दिन खराब होती चली जाएंगी.

6. उनको महंगी-महंगी चीजें देना: बच्चों के मांगने पर उन्हें महंगी-महंगी चीजें देना ठीक नहीं है. क्योंकि ऐसा करने से भविष्य में फिर वे पूरी तरह से आप पर निर्भर हो सकते हैं. 

7. जो चीज उसके दोस्त के पास हैं, उसे भी देना: कई बार बच्चे इस बात को लेकर जिद्द करते हैं कि मेरे दोस्त के पास ये चीज है तो मुझे भी चाहिए. उनकी ऐसी मांगों को कभी पूरा न करें. 

8. उनके कमरे को साफ करना: कई बच्चे अपने कमरे को फैलाकर रखते हैं और ये सोचते हैं कि मम्मी या पापा साफ कर देंगे. उन्हें ऐसा बिल्कुल न कर दें. अपने बच्चों को यह सीख दें कि अपना कमरा खुद साफ करो. क्योंकि ऐसी आदतें भविष्य में बच्चों को खुद पर निर्भर रहना सिखाती हैं. 

ये भी पढ़ें: Paracetamol: 25 साल से लगातार 'पेरासिटामोल' खा रहा था शख्स, हुई ऐसी बीमारी कि पहुंच गया अस्पताल    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी
घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget