एक्सप्लोरर

Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी है बेहद बातूनी, तो इस तरह बदलें दिनभर बोलने की आदत

बच्चों में जानने, देखने और समझने की बहुत जिज्ञासा होती है. ऐसे में कई बार कुछ बच्चे बहुत बातूनी हो जाते हैं, जिसकी वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है. कई बार इस आदत की वजह से बच्चे दूसरों को सुनना भी भूल जाते हैं. ऐसे में आप उनकी इस आदत को बदल सकते हैं. जानते हैं कैसे.

बच्चे बेहद चुलबुले और बातूनी होते हैं, हालांकि सभी बच्चे ऐसे हों ये जरूरी नहीं है. बच्चे अपनी मासूमियत भरी बातों से आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखते हैं. घर के बड़े बुजुर्गों का समय काटने के लिए बच्चे सबसे अच्छा जरिया होते हैं. लेकिन कई बार बच्चों के ज्यादा बात करने या सवाल पूछले से लोग परेशान हो जाते हैं. कई बार जब बच्चों में ज्यादा बोलने की आदत होती है तो वो बिना सोचे समझे किसी के भी सामने कुछ भी बोल देते हैं, जिसकी वजह से उनके माता-पिता को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. अगर आपके बच्चे में भी ऐसी आदत है जिससे आप परेशान रहते हैं तो आप धीर-धीरे इस आदत को बदल सकते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बच्चे की ज्यादा बोलने वाली आदत को सुधार सकते हैं. 

1- बच्चों से बातें करें- बच्चों में आदत होती है जब तक वो अपनी बातें कह नहीं लेते चुप नहीं होते, इसलिए अगर आपका बच्चा कुछ कहना चाह रहा है तो उसे ध्यान से सुनें. बच्चे की बात को समझें कि वो क्या कहना चाह रहा है और इसके पीछे क्या कारण है. अगर इस दौरान बच्चा कुछ गलत बोल रहा है तो उसे प्यार से समझाएं. उसे बताएं कि कौन सी बात कब, कहां और कैसे बोलनी चाहिए.

2- बच्चे को मौन का मतलब बताएं- बच्चे को मौन और शांत रहने के बारे में समझाएं. चुप होकर उन्हें किसी रचनात्मक और भावनात्मक विचारों में उलझाएं. बच्चों को समझाएं कि चुप रहने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा और चिड़चिड़ाहट भी दूर होगी. 

3- छोटे वाक्य बोलने के लिए कहें- कई बार बच्चे किसी बात को कहने के लिए पूरी स्टोरी सुनाने लगते हैं. ऐसे में आप बच्चों को समझाएं कि जब एक वाक्य में बात खत्म हो सकती है तो पूरी कहानी कहने की जरूरत नहीं है. कई बच्चे खुद से ही बातें करते रहते हैं. हालांकि रिसर्च कहते हैं कि ऐसा करना बच्चों के विकास के लिए अच्छा है. ऐसे में आप बच्चों से बातें करें. बच्चों को शुरुआत में छोटे-छोटे वाक्य बोलने के बारे में समझाएं. 

4- बच्चों को समझाएं जितना पूछें उतना बताओ'- कई बार बच्चों को कुछ भी पूछो वो सारी बातें बता देते हैं. ऐसे में आपको बच्चों को समझाना चाहिए कि आपसे जितना सवाल पूछा जाए उतना ही जवाब दें. पूछे गए सवाल से संबंधित बातें ही बताएं. इसके लिए आप बच्चों के बीच में कोई प्रतियोगिता भी रख सकते हैं, जिसमें एक टॉपिक दें और उसकी वर्ड लिमिट तय कर दें. बच्चे को वर्ड लिमिट भी समझाएं. 

5- बच्चों को दें डायरी- अगर आपका बच्चा ज्यादा बातूनी है तो आप उसे एक डायरी लाकर दें और उसे कहे कि अपने मन की बात इस डायरी में लिखें. ऐसा करने से उसके ज्यादा बोलने की आदत को आप कम कर सकते हैं. आप रोज या किसी भी दिन बच्चे की डायरी जरूर पढ़ें. 

ये भी पढ़ें: शुगर के मरीजों को कौन सा चावल खाना चाहिए? जानिए ब्राउन राईस के फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget