एक्सप्लोरर

Dandruff Problem: क्या बालों में तेल लगाने से चले जातें हैं डैंड्रफ? जानिए इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Dandruff Problem: बालों को कलर देने वाले प्रोडक्ट का गलत इस्तेमाल या ज्यादा शैंपू करना भी बालों में रूसी पैदा कर सकता है.

How To Remove Dandruff: रूसी बालों की एक आम समस्या है, जिसका सामना इन दिनों बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं. डैंड्रफ की वजह से सिर में खुजली की परेशानी का अनुभव होता है. ऐसा महसूस होता है जैसे त्वचा की परत झड़कर गिर रही हो. कुछ लोगों को बदलते मौसम की वजह से डैंड्रफ होता है. जबकि कुछ लोगों को यह समस्या सालभर रहती है. डैंड्रफ होने के कुछ कारण होते हैं, जैसे- ऑयली स्कैल्प इन्फेक्शन, शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल, डेड स्किन का निर्माण, मालासेजिया नाम के एक खमीर का विकास होना, जैल, हेयर कर्लर और हेयरस्प्रे आदि. बालों को कलर देने वाले प्रोडक्ट का गलत इस्तेमाल या ज्यादा शैंपू करना भी बालों में रूसी पैदा कर सकता है. 

क्या तेल लगाने से चले जाएंगे डैंड्रफ?

डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद ने इंस्टाग्राम पर बताया कि तेल लगाने से राहत मिलने की बजाय रूसी की समस्या और बढ़ सकती है. बालों में ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प पर मालासेजिया नाम के एक खमीर यानी यीस्ट की ओवरग्रोथ होती है, जिसके कारण रूसी बढ़ सकती है.

सही प्रोडक्ट चुनें

डर्मेटोलॉजिस्ट शरद ने लोगों से सही प्रोडक्ट का चयन करने की अपील की है, जिसमें 2 प्रतिशत केटोकोनैजोल जिंक पाइरिथियोन, 2 प्रतिशत सेलेनियम सल्फाइड या सिक्लोपीरॉक्स मौजूद हो. इसके अलावा, अपने बालों को सिर्फ एंटी डैंड्रफ शैम्पू से धोएं ही न, इसे स्कैल्प में सोखने भी दें. एंटी डैंड्रफ शैंपू का ढक्कन लें, फिर पानी की कुछ बूंदें मिलाएं और तेल की ही तरह इससे अपने स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें. इसे करीब 10 मिनट तक लगे रहने दें और फिर पानी से धो लें. आप इस तरीके से अपने रेगुलर शैम्पू कंडीशनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

आपको ऐसा लगातार करना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 1-2 धुलाई रूसी को हटाने के लिए काफी नहीं है. आपको लगभग 6 से 8 हफ्ते तक सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करना है. जयश्री शरद कहती हैं कि अगर आपका डैंड्रफ फिर भी बना रहता है तो आपको सोरायसिस, सेबोप्सोरियासिस आदि जैसे इन्फ्लेमेटरी डिसऑर्डर हो सकते हैं. इसके लिए आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Sendha Namak: सिर्फ व्रत के खाने में ही नहीं, रोजाना खाए जाने वाले भोजन में भी डालें 'सेंधा नमक', मिलेंगे ये 5 अद्भुत फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exercise For Heart Health: दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें
दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें
SCAD In Women: 30-40 की उम्र में फिट महिलाओं को हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें छिपा खतरा
30-40 की उम्र में फिट महिलाओं को हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें छिपा खतरा
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से दुर्गा विसर्जन तक, देखें पूरा तिथि कैलेंडर
शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से दुर्गा विसर्जन तक, देखें पूरा तिथि कैलेंडर
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget