एक्सप्लोरर

नीम के इस्तेमाल से आप कर सकते हैं चेहरे और त्वचा की समस्याओं को दूर, जानिए क्या हैं देसी तरीके?

क्या आप त्वचा और चेहरे को सुंदर और आकर्षक बनाना चाहते हैं?नीम के तेल और पत्तों में लाभकारी गुण आपको हैरान कर सकते हैं.

नीम का इस्तेमाल न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी मुफीद है. इसके फल, पत्ते या डालियों से हम फायदा हासिल कर सकते हैं. नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. विटामिन सी होने की वजह से त्वचा की बीमारियों में भी नीम मददगार साबित होता है.

चेहरे के दाग-धब्बे, दानों को खत्म करने के लिए नीम के चंद पत्ते ही काफी होते हैं. इसके लिए नीम के सूखे पत्तों को पीस कर सफूफ की शक्ल दे दें. फिर उसमें गुलाब जल या पानी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. चंद मिनट बाद ठंडे पाने से चेहरा धो लें. इस तरह आप कील-मुहांसों को खत्म कर सकते हैं.

त्वचा से जुड़ी समस्याओं को खत्म कर सकता है नीम

एक लीटर पानी में नीम के मुट्ठी भर पत्ते डाल कर उबाल लें. जब पानी का रंग हरा हो जाए तो उसे छान कर किसी बोतल में रख लें और सोने से पहले उससे टोनर की तरह चेहरा साफ करें. कुछ ही दिनों में ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स, दाग-धब्बे, छाइयां और काला घेरा दूर हो जाएगा.

नीम के तेल को रोजाना रात में अपने चेहरे पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से मुंह धो लें. इसका जल्द ही चेहरे पर सकारात्मक नतीजा दिखाई देगा. अगर नाखुनों में फंगस या इंफेक्शन हो तो चंद कतरे नीम के तेल से नाखुनों की मालिश करें. इस तरह आसानी से फंगस का खात्मा किया जा सकता है.

आपकी त्वचा संवेदनशील है और ब्लैक हेड्स आसानी से नहीं जा रहे हैं तो नीम के तेल के दो-तीन कतरे पानी में मिक्स कर ब्लैक हेड्स पर लगाएं. रोजाना इस्तेमाल से ब्लैक हेड्स झड़ जाएंगे और दोबारा नहीं होंगे.

चेहरे की ताजगी बनाने के भी नीम आता है काम

चेहरे की ताजगी और रंगत निखारने के लिए भी नीम मुफीद साबित होता है. इसके लिए नीम के पत्तों को धो कर सुखा लें. फिर उसको पीस कर पाउडर बनाएं. अब उस पाउडर में गुलाब की चंद पत्तियों का पाउडर, दही और थोड़ा दूध शामिल कर पेस्ट बनाएं. पेस्ट को चेहरे पर लगाने के पंद्रह मिनट बाद पानी से धो लें.

अंगों के जले-कटे या जख्मी होने पर नीम के ताजा पत्तों का लेप बनाएं. जले-कटे अंगों पर नीम का लेप करने से इंफेक्शन नहीं होगा. इसके अलावा नीम का तेल जख्म वाली जगह पर लगाने से जख्म जल्दी भर जाता है.

नीम के पत्तों में खून और जिगर साफ करने के साथ खुजली को भी खत्म करनेवाले प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं. मसूढ़ों में संक्रमण होने पर पर नीम के उबले हुए पानी से कुल्ली करना भी मुफीद माना जाता है. बहुत ज्यादा बालों के झड़ने और खुश्क होने पर शैंपू करने के बाद नीम का उबला हुआ ठंडा पानी बालों में डालें. इससे आपके बाल मजबूत होंगे.

Weight Loss: रोजाना पांच मिनट अपनाएं ये टिप्स, वजन कम करने में मिलेगी मदद

Health Tips: मधुमेह रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है पिस्‍ता, ब्‍लड शुगर और ब्‍लड प्रेशर करे कंट्रोल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Coriander Chutney Storage: धनिया की चटनी कितने दिन में खराब हो जाती है, कब तक रहती है फ्रेश?
धनिया की चटनी कितने दिन में खराब हो जाती है, कब तक रहती है फ्रेश?
Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget