एक्सप्लोरर

15 मिनट में कोरोना वायरस का पता बतानेवाली नई किट का विकास, जानिए मशीन की और क्या है खासियत

साल्क इंस्टीट्यूटय फोर बायोलॉजिकल स्टडीज, कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने निर्वाणा नाम की नई टेस्ट किट विकसित की है. मशीन से एक ही समय में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की पहचान हो सकेगी. मशीन का इस्तेमाल जिनेटिक सिक्वेंसिंग के लिए भी किया जा सकता है. निर्वाणा पद्धति ज्यादा तेज, सस्ती और अन्य टेस्ट के मुकाबले ज्यादा पोर्टेबल है.

वैज्ञानिकों ने कोविड-19 की 15 मिनट में पहचान करनेवाली लैपटॉप के आकार की नई मशीन बनाई है. दावा है कि पोर्टेबल टेस्ट से अत्यंत संक्रामक वैरिएन्ट का भी पता चल सकता है. कोरोना वायरस की जांच करनेवाली मशीन को साल्क इंस्टीट्यूट फोर बायोलोजिकल स्टडीज, कैलिफोर्निया ने विकसित किया है.

लैपटॉप के आकार की मशीन बताएगी कोरोना के नतीजे

निर्वाणा (NIRVANA) टेस्ट एक ही समय में इन्फ्लुएंजा जैसे मिलते-जुलते लक्षणों वाले अन्य वायरस का भी खुलासा कर सकता है. मशीन वायरस के म्यूटेशन को स्पष्ट करने के लिए मात्र तीन घंटे में जेनेटिक सिक्वेंसिंग का भी काम कर सकती है. इससे जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों को निर्धारित करने में मदद मिल सकती है कि वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है.

प्रेस रिलीज में कहा गया, "ये वायरस का सुराग लगानेवाला और सर्विलांस का तरीका है जिसे महंगे ढांचे की आवश्यकता नहीं होगी. हम एक ही पोर्टेबल टेस्ट से उसी काम को पूरा कर सकते हैं जिसको करने के लिए दो या तीन विभिन्न टेस्ट और मशीनों का इस्तेमाल होता है." वर्तमान में कोविड-19 मरीजों की टेस्टिंग के लिए पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट की प्रक्रिया शामिल होती है. पीसीआर टेस्ट को उच्च मानक का टेस्ट समझा जाता है जो वायरस के जेनेटिक मैटेरियल की तलाश करता है.

पोर्टेबल टेस्ट का स्कूल, एयरपोर्ट पर हो सकेगा इस्तेमाल

वैज्ञानिकों का कहना है कि टेस्ट से मात्र 15 मिनट में निगेटिव या पॉजिटिव की रिपोर्ट का खुलासा हो जाएगा. मशीन की टेस्टिंग के नतीजे को मेड पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. सऊदी अरब में किंग अब्दुल्लाह साइंस एंड टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मो ली ने कहा "हमें जल्द ही एहसास हो गया है कि हम इस तकनीक का इस्तेमाल न सिर्फ सार्स-कोव-2 का पता लगाने में कर सकते हैं बल्कि एक ही वक्त में अन्य वायरस की भी पहचान कर सकते हैं."

कोविड-19 की तरह एन्फ्लूएंजा की की जांच करने के लिए ली और इजपिसुआ बेलमोन्टे ने निर्वाणा का डिजाइन तैयार किया है. ली और इजपिसुआ बेलमोन्टे ने कहा है कि मशीन एक वक्त में 96 सैंपल की जांच कर सकती है. उसके छोटे आकार के कारण उसका इस्तेमाल वायरस का पता लगाने में स्कूल या एयरपोर्ट पर किया जा सकता है. इजपिसुआ बेलमोन्टे ने कहा, "महामारी ने दो महत्वपूर्ण सबक सिखाया है: पहला, जल्दी और बड़े पैमाने पर जांच और दूसरा, अपने वैरिएन्ट्स को जानें. हमारी निर्वाणा पद्धति वर्तमान महामारी की इन दो चुनौतियों के लिए आशाजनक समाधान पेश करती है."

Health Tips: रोजाना मोमोज खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, हो सकते हैं घातक परिणाम

Health Tips: पनीर खाने के फायदे तो बहुत सुने होंगे, यहां जानिए इसके साइड इफेक्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget