एक्सप्लोरर

ब्रेकफास्ट में कभी न खाएं ये चीजें, बर्बाद हो जाएगा पूरा दिन

कुछ खाने की चीजें बहुत स्वादिष्ट होती है लेकिन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नही होती है, ख़ास तौर पर जब हम उनको सुबह के नाश्ते में करते हैं तो वह हमारा पूरा दिन बर्बाद कर देता है.आइए जानते हैं यहां...

Bad Morning Breakfast Habits : आज के भागमभाग वाले जीवन में, जब हमारे पास समय की कमी है, तब कई बार हम अपने खान-पान की आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं. व्यस्त दिनचर्या के चलते हममें से अधिकांश लोग या तो नाश्ता ही नहीं कर पाते और यदि करते भी हैं तो उसे ठीक से नहीं कर पाते. लेकिन, सुबह का नाश्ता शरीर और दिमाग के लिए बेहद जरूरी होता है. एक संतुलित और पौष्टिक नाश्ता हमें पूरे दिन एनर्जेटिक और एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है. यह हमारी सोचने की क्षमता को बढ़ाता है और तनाव कम करने में भी सहायक होता है.इसलिए, भले ही हम कितने भी व्यस्त क्यों न हों, नाश्ते को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यही हमें पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है. आइए जानते हैं वह कौन सी चीज है जिसे ब्रेकफास्ट में नहीं खाना चाहिए. 

तला-भुना नहीं खाना चाहिए
सुबह के समय हमारा शरीर सोने के बाद थका हुआ और सुस्त होता है. इस समय तले-भुने भोजन जैसे पराठे, पूड़ी, आदि को पचाना मुश्किल हो सकता है. यह हमारे पाचन तंत्र पर दबाव बना सकता है और पेट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए, स्वस्थ और हल्का नाश्ता जैसे दलिया, पोहा, अंकुरित अनाज, फल आदि लेना बेहतर होता है. ये भोजन सुबह के वक्त आराम से पच जाते हैं और हमें पूरे दिन के लिए तंदरुस्त रखते हैं. 

मीठी चीजें
मीठी चीजें जैसे डोनट, केक, हलवा, आदि सुबह के नाश्ते में नहीं लेना चाहिए. ये अधिक कैलोरी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती हैं जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देती हैं. और फिर तेजी से गिरता है, जिससे हमें कमजोरी और थकान महसूस होती है. इसलिए, सुबह के नाश्ते में मीठी चीजें लेने की बजाय हेल्दी विकल्प जैसे फल, दही, अंडा आदि खाएं. ये आपको लंबे समय तक ऊर्जावान रखेंगे. 

अधिक कैफीन लेना 
सुबह उठने के बाद अक्सर हम चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं ताकि हम फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक चाय-कॉफी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? दरअसल, चाय और कॉफी में कैफीन नामक एक तत्व होता है, जो हमारे शरीर को उत्तेजित करता है. सुबह के समय अगर हम इसका अधिक सेवन करते हैं तो ये हमें बेचैन होने लगती है.जिससे थकान महसूस हो सकती है. साथ ही ये हमारे हार्मोन्स को भी प्रभावित करता है. 

प्रोसेस्ड और फास्ट फूड
सुबह का नाश्ता हमारे लिए सबसे जरूरी भोजन होता है क्योंकि यही हमें पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है. लेकिन कुछ लोग फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड नाश्ते में करते हैं जो ठीक नहीं है.जैसे - पिज़्ज़ा, बर्गर, सैंडविच, नूडल्स आदि. ये सभी चीजों में, नमक और कैलोरी से भरपूर होते हैं. सुबह के समय इतना हेवी भोजन हमारे पेट को भारी पड़ सकता है. इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Girlfriend Travel Tips: गर्लफ्रेंड के साथ ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, सफर रहेगा सेफ
गर्लफ्रेंड के साथ ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, सफर रहेगा सेफ
WhatsApp पर मिलेगा आयुष्मान भारत का पूरा सिस्टम, सरकार ने लॉन्च किया 'आयुष्मान सारथी' AI चैटबॉट
WhatsApp पर मिलेगा आयुष्मान भारत का पूरा सिस्टम, सरकार ने लॉन्च किया 'आयुष्मान सारथी' AI चैटबॉट
अब छोटे क्लिनिक और OPD भी होंगे डिजिटल, सरकार लाई Cloud-Based हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम
अब छोटे क्लिनिक और OPD भी होंगे डिजिटल, सरकार लाई Cloud-Based हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम
Why Do Girls Grow Beard And Mustache: चेहरे पर अनचाहे बाल! लड़कियों में क्यों होती है दाढ़ी-मूंछ की दिक्कत? भूलकर भी न करें इग्नोर
चेहरे पर अनचाहे बाल! लड़कियों में क्यों होती है दाढ़ी-मूंछ की दिक्कत? भूलकर भी न करें इग्नोर

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
Mumbai News: विधान भवन, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
मुंबई: विधान भवन, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
PM मोदी ने ईद अल- अदहा पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी मुबारकबाद, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने ईद पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी बधाई, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget